Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
आपका क्रेडिट स्कोर कितना है? 600 या 750? मुफ्त में जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
SBI नेट बैंकिंग आपको लगभग कई बैंकिंग सेवा प्रदान करती है। अब चाहे वो फंड ट्रांसफर, ऑनलाइन खरीदारी, यूटिलिटी बिल भुगतान या मोबाइल रिचार्ज हो, SBI नेट बैंकिंग ने जीवन को और भी सरल बना दिया है। ऐसी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आपको बैंक नहीं जाना पड़ेगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपको अपना नेट बैंकिंग पासवर्ड बदलने की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए इस लेख के ज़रिये जानेंगे प्रोफाइल पासवर्ड का उपयोग करके SBI नेट बैंकिंग पासवर्ड कैसे बदलें?
ये भी पढ़ें: एसबीआई नेट बैंकिंग अकाउंट को कैसे एक्टिवेट करें
ये भी पढ़ें: एसबीआई (SBI) बैलेंस इन्क्वायरी टोल-फ्री नंबर
प्रश्न. SBI अकाउंट में प्रोफाइल पासवर्ड क्या होता है?
उत्तर: SBI अकाउंट में दो तरह के पासवर्ड होते हैं- एक लॉग-इन पासवर्ड और दूसरा प्रोफाइल पासवर्ड। लॉग-इन पासवर्ड के ज़रिए आप इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं, वहीं प्रोफाइल पासवर्ड का इस्तेमाल नेट-बैंकिंग प्रोफाइल में कुछ बदलने या नेट बैंकिंग प्रोफाइल की जानकारी को एक्सेस करने के लिए किया जाता है। इस पासवर्ड के ज़रिए आप पैसे ट्रांसफर करने के साथ लॉग-इन पासवर्ड को भी बदल सकते हैं।
प्रश्न. मैं अपना SBI नेट बैंकिंग यूज़र आईडी और पासवर्ड कैसे बदल सकता हूं?
उत्तर: अगर आप अपने SBI नेट बैंकिंग का यूज़र आईडी और पासवर्ड भूल गए हैं, तो इसे बदलने के लिए SBI नेट बैंकिंग पोर्टल पर जाएं और ‘Forgot Password’ और ‘Forgot Username’ पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक OTP भेजा जाएगा जिसे दर्ज कर आप अपना यूज़र नेम और पासवर्ड बदल सकते हैं।
प्रश्न. क्या SBI में ट्रांजैक्शन पासवर्ड और प्रोफाइल पासवर्ड एक ही होता है?
उत्तर: नहीं, ट्रांजैक्शन पासवर्ड और प्रोफाइल पासवर्ड एक नहीं होता। प्रोफाइल पासवर्ड आपकी प्रोफाइल को सुरक्षा प्रदान करता है। इसके ज़रिए आप अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और लॉग-इन पासवर्ड जैसी प्रोफाइल से संबंधित जानकारियों को बदल सकते हैं। जबकि कमर्शियल बैंकिंग में फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन को ऑथोराइज़ करने के लिए ट्रांजैक्शन पासवर्ड दिया जाता है।
प्रश्न. अगर मैं अपना प्रोफाइल पासवर्ड भूल जाता हूं, तो मैं क्या कर सकता हूं?
उत्तर: आप प्रोफाइल पासवर्ड के लिए सेट किए गए हिंट क्वेश्चन के ज़रिए पासवर्ड को रीसेट कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना पासवर्ड, ATM डेबिट कार्ड के ज़रिए भी बदल सकते हैं। लेकिन अगर आप हिंट क्वेश्चन भूल गए हैं और आपके पास ATM डेबिट कार्ड नहीं है, तो आप बैंक के निकटतम ब्रांच जाकर अपना पासवर्ड रीसेट करवा सकते हैं।
प्रश्न. SBI प्रोफाइल पासवर्ड रीसेट कैसे करें?
उत्तर: अगर आपको हिंट प्रश्न का उत्तर याद है, तो पहले SBI नेट बैंकिंग पर लॉग-इन करें और नीचे दिए गए तरीकों का पालन करें:-
प्रश्न. ATM डेबिट कार्ड के ज़रिए अपना प्रोफाइल पासवर्ड कैसे बदलें?
उत्तर: ATM डेबिट कार्ड के ज़रिए अपना पासवर्ड बदलने के लिए नीचे दिए गए तरीके का पालन करें:-
प्रश्न. SBI इंटरनेट बैंकिंग को कैसे एक्टिव करें?
उत्तर: एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग को एक्टिव करने के लिए, आधिकारिक एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल पर जाएं और “New User Registration” विकल्प चुनें। अपने अकाउंट की डिटेल्स दर्ज करने, लॉग-इन और ट्रांजैक्शन पासवर्ड सेट करने और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए स्टेप्स का पालन करें।
प्रश्न. एसबीआई नेट बैंकिंग पासवर्ड कितने समय तक वैलिड रहता है?
उत्तर: एसबीआई नेट बैंकिंग पासवर्ड 180 दिनों के लिए वैध रहता है। एसबीआई हर 180 दिनों में कम से कम एक बार अपना पासवर्ड बदलने की सलाह देता है।