Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
वर्ष 1985 में स्थापित, कोटक महिंद्रा बैंक भारत में प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंकों में से एक है। न केवल अपनी बैंकिंग सेवाओं के कारण, बल्कि बीमा जैसी सुविधाओं ने कोटक महिंद्रा को प्राइवेट बैंकों के बीच एक लोकप्रिय ब्रांड बना दिया है। कोटक महिंद्रा बैंक में अकाउंट खोलना काफी आसान और परेशानी मुक्त है। जब आप सेविंग्स अकाउंट खोलते हैं तो आपको कोटक महिंद्रा बैंक अकाउंट नंबर दिया जाता है। लेख में कोटक महिंद्रा बैंक अकाउंट डिटेल्स, सेविंग्स अकाउंट खोलने का तरीका और इसके प्रकार समेत कई और चीजों पर चर्चा की गई है।
अपने कोटक महिंद्रा बैंक अकाउंट नंबर और मोबाइल बैंकिंग सेवाओं तक पहुंचने के बाद, आपके पास निम्नलिखित कुछ सेविंग्स अकाउंट विकल्प होते हैं जो कि कोटक महिंद्रा द्वारा ऑफर किए जाते हैं:
1. 811 डिजिटल बैंक खाता
इस खाते को खोलने के लिए आपको अपने आधार कार्ड की जानकारी जमा करनी होगी और अपने सेविंग्स अकाउंट को एक्सेस करना होता। कोटक का 811 डिजिटल अकाउंट एक ज़ीरो बैलेंंस सेविंग्स अकाउंट है। आप अपने अकाउंट में उपलब्ध राशि पर प्रति वर्ष 6% ब्याज प्राप्त कर सकते हैं। फ्री अमाउंट ट्रांसफर भी इस सेविंग्स अकाउंट की प्रमुख विशेषता है। अकाउंट होल्डर को एक नया 811 वर्चुअल डेबिट कार्ड भी मिलता है जिसका उपयोग ऑनलाइन शॉपिंग के लिए किया जा सकता है।
2. एज सेविंग अकाउंट
एज सेविंग अकाउंट के मैनेजमेंट के लिए मिनिमम बैलेंस 10,000 रुपये खाते में रखा जाना चाहिए। इसमें आपको बैलेंस पर 6% ब्याज मिलता है।
3. प्रो सेविंग अकाउंट
प्रो सेविंग अकाउंट के लिए मिनिमम बैलेंस 20,000 रुपये खाते में रखा जाना चाहिए। इसमें आपको बैलेंस पर 6% ब्याज मिलता है।
4. ऐस सेविंग अकाउंट
इस अकाउंट में 50,000 रुपये का AMB होना चाहिए, ग्राहक को उनके अकाउंट में बकाया राशि पर 6% ब्याज दर से ब्याज प्राप्त होगा। इसके अलावा, ग्राहक ATM से 2 लाख रु. प्रति दिन निकाल सकता है। अकाउंट होल्डर बेस्ट कॉम्पलीमेंट कार्ड (गिफ्ट कार्ड) जारी करने पर 25% की छूट का लाभ उठा सकते हैं।
एक बार आपका सेविंग अकाउंट खुल जाए तो कोटक महिंद्रा बैंक का अकाउंट नंबर, डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग लॉग-इन डिटेल्स (यदि एक्टिव हो) को सुरक्षित रखना सुनिश्चित करें।