Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
भारतीय स्टेट बैंक, जिसे एसबीआई (SBI) के रूप में भी जाना जाता है, यह भारत में सबसे बड़ी सरकारी ऑनरशिप वाली पब्लिक सेक्टर की बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनी है। वर्ष 2017 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ इसके एसोसिएट बैंकों के विलय के बाद से यह अब टॉप 50 वैश्विक बैंकों में से एक है।
एसबीआई (SBI) ने हमेशा टैक्नोलॉजी को स्वीकार किया है, एसबीआई (SBI) इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग आदि की पेशकश करने वाले पहले भारतीय बैंकों में से एक है। बैंक के पास अब एंड्रॉइड, IOS और विंडोज़ यूज़र के लिए कई मोबाइल ऐप हैं। यह IMPS फंड ट्रांसफर सेवा की पेशकश करने वाले पहले चार बैंकों में से एक था।
जिस भी व्यक्ति का एसबीआई (SBI) में अकाउंट है, वह IMPS एसबीआई (SBI) सेवा का उपयोग करने के लिए योग्य है। अगर वे मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं के लिए रजिस्टर्ड हैं, तो एसबीआई (SBI) खाताधारक IMPS का उपयोग करके पैसे भेज सकते हैं।
तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) भारत में विभिन्न बैंकों द्वारा प्रदान की जाने वाली एक इंटरबैंक फंड ट्रांसफर सेवा है। अन्य ऑनलाइन फंड ट्रांसफर सेवाओं के की तुलना में IMPS प्लेटफ़ॉर्म ग्राहकों को किसी भी समय, यहाँ तक कि बैंक की छुट्टियों के दिन पैसे ट्रान्सफर करने की अनुमति देता है। IMPS के साथ, ग्राहकों को बैंक के खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ता है और वे किसी भी समय फंड ट्रांसफर कर सकते हैं।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
IMPS ट्रांजेक्शन की लिमिट हर पार्टनर बैंक द्वारा तय की जाती है। एसबीआई (SBI) खाताधारक 2 लाख रु. की राशि तक कुछ शुल्क देने के बाद एक या एक से अधिक लाभार्थियों को IMPS का उपयोग करते हुए ट्रांसफर कर सकते हैं। एसबीआई के लिए IMPS शुल्क हैं:
| ट्रांसफर राशि | IMPS शुल्क प्रति ट्रांजेक्शन (GST को छोड़कर) |
| ₹ 1,000 | शून्य |
| ₹1,000 से ₹ 1 लाख | ₹5 |
| ₹1 लाख से ₹ 2 लाख | ₹15 |
“एसबीआई (SBI) Anywhere” पर्सनल ऐप को स्थापित करने और उपयोग करने या ट्रांसफर राशि के आधार पर लगाए गए ट्रांजेक्शन शुल्क को छोड़कर IMPS सेवा का उपयोग करने के लिए कोई मेंबरशिप फीस या अन्य शुल्क नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: पैसे ट्रान्सफर करने के लिए NEFT की टाइमिंग क्या है
एसबीआई (SBI) खाताधारक अपने मोबाइल से IMPS का उपयोग कर फंड ट्रांसफर करने के लिए “एसबीआई (SBI) Anywhere Personal app” का उपयोग कर सकते हैं। इस सेवा का उपयोग करने के लिए ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग / नेट बैंकिंग के लिए रजिस्टर्ड होना आवश्यक है।
हर ग्राहक एक दिन में केवल एक लाभार्थी को जोड़ और सक्रिय कर सकता है। अगर लाभार्थी को सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक जोड़ा जाता है, तो इंटरनेट बैंक सिस्टम लाभार्थी को 4 घंटे के भीतर एक्टिव कर देता है, जबकि यदि लाभार्थी को रात 8 बजे के बाद जोड़ा जाता है, तो अगले दिन एक्टिवेशन पूरा हो जाता है। एक बार लाभार्थी के एक्टिव होने के बाद, ग्राहक तुरंत फंड ट्रांसफर कर सकता है।
यहाँ IMPS लाभार्थी को जोड़ने की प्रक्रिया दी गई है:
किसी लाभार्थी को फंड ट्रांसफर करने के लिए, आपको उसे पहले मंज़ूरी देनी होगी। यहां IMPS लाभार्थी को मंज़ूरी देने की प्रक्रिया दी गई हैं:
4 घंटे के भीतर, आप बैंक द्वारा तय ट्रांसफर लिमिट के आधार पर IMPS लाभार्थी को फंड ट्रांसफर कर सकेंगे। एक बार लाभार्थी को पैसे भेजने के लिए अनिवार्य नहीं है कि आपने उसे साथ जोड़ा है। अगर आप पैसे भेजने के लिए IMPS का उपयोग करना चाहते हैं, तो आप उन्हें एक बार में जोड़ सकते हैं और जब भी उन्हें ज़रूरत हो, तब उन्हें पैसे भेज सकते हैं।
अवैध गतिविधियों पर नज़र रखते हुए मोबाइल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए, एसबीआई (SBI) ने IMPS ट्रांजेक्शन के लिए हर रोज़ ट्रांसफर लिमिट तय की है। IMPS के लिए एसबीआई (SBI) द्वारा परिभाषित ट्रांसफर लिमिट नीचे दी गई है:
| गतिविधि | एसबीआई (SBI) IMPS ट्रांसफर लिमिट |
| एक लाभार्थी के एक्टिवेशन के 4 दिनों के भीतर | ₹ 1 लाख |
| एक लाभार्थी के एक्टिवेशन के 4 दिनों के बाद | ₹ 2 लाख तक |
एसबीआई (SBI) के लिए IMPS शुल्क ऊपर दिए गए IMPS शुल्क एसबीआई (SBI) सेक्शन में प्रदान की गई फीस पर आधारित हैं।
एसबीआई (SBI) ग्राहक किसी लाभार्थी को अपने अकाउंट या मोबाइल नंबर पर भेजकर पैसे भेजने का विकल्प चुन सकते हैं। IMPS का उपयोग करके अपने एसबीआई (SBI) अकाउंट से फंड ट्रांसफर करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया दी गई हैं:
ग्राहक को ट्रांजेक्शन के कंफर्मेशन के लिए बैंक से एक मैसेज प्राप्त होगा। अनधिकृत ट्रांजेक्शन के मामले में, आप तुरंत ट्रांजेक्शन को रद्द करने और अपने अकाउंट के दुरुपयोग को रोकने के लिए अपना पासवर्ड बदलने के लिए कदम उठा सकते हैं। लाभार्थी को अपने अकाउंट में जमा की गई राशि की पुष्टि भी प्राप्त होती है।
अगर ग्राहक के पास ट्रांसफर शुरू करने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं है, तो ट्रांजेक्शन सफल नहीं पाएगा। साथ ही, जब आप लाभार्थी को जोड़ते हैं या फंड ट्रांसफर करते हैं तो सावधानीपूर्वक जानकारी दर्ज करना आवश्यक है। अगर आप गलत जानकारी जोड़ते हैं, तो फंड किसी और के अकाउंट में जा सकता है और आपको आसानी से रिफंड नहीं मिल सकता है।
IMPS कैशलेस के सबसे आसान तरीकों में से एक है। और तत्काल मोबाइल भुगतान सेवा (IMPS) का उपयोग करने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आप कभी भी पैसे ट्रान्सफर कर सकते हैं।
ये भी पढ़े: NEFT और RTGS में क्या अंतर है
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
जब IMPS को पहली बार 2010 में लॉन्च किया गया था, तब केवल 4 बैंक, अर्थात् बैंक ऑफ इंडिया, ICICI बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई (SBI)) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ये सेवा अपने ग्राहकों को देते थे। अब, 53 पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक, 6 भुगतान बैंक और 33 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ( RRB) IMPS फंड ट्रांसफर सेवा प्रदान करते हैं। उनकी लिस्ट नीचे दी गई है:
| पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक – 53 | |
| इलाहाबाद बैंक | आंध्रा बैंक |
| ऐक्सिस बैंक | बार्कलेस बैंक |
| बंधन बैंक | बैंक ऑफ बड़ौदा |
| बैंक ऑफ इंडिया (BOI) | बैंक ऑफ महाराष्ट्र |
| BNP परिबास | केनरा बैंक |
| कैथोलिक सीरियन बैंक | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया |
| सिटी बैंक | सिटी यूनियन बैंक |
| कॉर्पोरेशन बैंक | देना बैंक |
| डेवलेपमेंट बैंक ऑफ सिंगापुर | DCB बैंक |
| धनलक्ष्मी बैंक | फेडरल बैंक |
| एचएसबीसी (HSBC) बैंक | एचडीएफसी (HDFC) बैंक |
| आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक | आईडीबीआई (IDBI) बैंक |
| आईडीएफसी (IDFC) बैंक | इंडियन बैंक |
| इंडियन ओवरसीज़ बैंक | इंडसइंड बैंक |
| जम्मू और कश्मीर बैंक | कर्नाटक बैंक |
| करूर वैश्य बैंक | कोटक महिंद्रा बैंक |
| लक्ष्मी विलास बैंक | ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स |
| पंजाब एंड सिंध बैंक | पंजाब नेशनल बैंक |
| रत्नाकर बैंक | साउथ इंडियन बैंक |
| स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक | भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई (SBI)) |
| सिंडीकेट बैंक | तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक |
| यूको बैंक | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया |
| यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया | विजया बैंक |
| यस बैंक | |
| भुगतान बैंक – 6 | |
| एयरटेल पेमेंट बैंक | इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक |
| ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक | फिनो पेमेंट बैंक |
| सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक | उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक |
| क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी) – 33 | |
| इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक | आंध्र प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक |
| आंध्र प्रगति ग्रामीण बैंक | अरुणाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक |
| बड़ौदा गुजरात ग्रामीण बैंक | बड़ौदा राजस्थान क्षत्रिय ग्रामीण बैंक |
| बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक | छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक |
| एलाक्वाई देहाती बैंक | जम्मू और कश्मीर ग्रामीण बैंक |
| कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक | काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक |
| कावेरी ग्रामीण बैंक | केरल ग्रामीण बैंक |
| लैंगपी देहांगी ग्रामीण बैंक | मध्यांचल ग्रामीण बैंक |
| महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक | मेघालय ग्रामीण बैंक |
| मिजोरम ग्रामीण बैंक | नागालैंड ग्रामीण बैंक |
| ओडिशा ग्राम्य बैंक | प्रगति कृष्णा ग्रामीण बैंक |
| प्रथम बैंक | पूर्वांचल बैंक |
| राजरंबापु सहकारी बैंक | राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक |
| सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक | सौराष्ट्र ग्रामीण बैंक |
| सतलज ग्रामीण बैंक | तेलंगाना ग्रामीण बैंक |
| उत्कल ग्रामीण बैंक | उत्तराखंड ग्रामीण बैंक |
| वनांचल ग्रामीण बैंक | |