Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
एचडीएफसी (HDFC) बैंक अपने ग्राहकों को 24 घंटे बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है। डिजिटल बैंकिंग की मदद से एचडीएफसी (HDFC) बैंक के ग्राहक अपने बैंक अकाउंट को खुद मैनेज कर सकते हैं और बहुत समय बचा सकते हैं। खाताधारक बैलेंस इंक्वायरी, मिनी स्टेटमेंट, फंड ट्रांसफर और अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
ग्राहक बैंक द्वारा प्रदान की गई मिस्ड कॉल सुविधा, SMS बैंकिंग, एचडीएफसी (HDFC) नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके आसानी से बैंक अकाउंट स्टेटमेंट और एचडीएफसी (HDFC) बैंक मिनी स्टेटमेंट जनरेट कर सकते हैं।
HDFC बैंक मिनी स्टेटमेंट बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली एक सेवा है जिसका उपयोग करके खाताधारक अकाउंट में किए गए आखिरी 3 डेबिट / क्रेडिट को जान सकते हैं। खाताधारक HDFC बैंक मिनी स्टेटमेंट का उपयोग कर लाभ उठा सकते हैं –
लेकिन, HDFC बैंक मिनी स्टेटमेंट का लाभ उठाने से पहले खाताधारकों को उसी के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।
HDFC मिनी स्टेटमेंट को आप कई तरीकों से चेक कर सकते हैं। मिस्ड कॉल और SMS बैंकिंग के ज़रिए तो आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के ही अपना मिनी स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं। लेकिन इसे चेक करने के लिए आपका मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर होना ज़रूरी है। आइए HDFC मिनी स्टेटमेंट चेक करने के विभिन्न तरीकों के बारे में जाने–
नीचे HDFC बैंक के साथ मोबाइल नंबर रजिस्टर करने के विभिन्न तरीके दिए गए हैं :
REGISTER <Customer ID> अकाउंट नंबर के आखिरी 5 डिजिट, और इस नंबर 5676712 पर भेज दें
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
ग्राहक नज़दीकी शाखा पर जाकर SMS बैंकिग फॉर्म भरकर और ATM पर जाकर मोबाइल नंबर रजिस्टर कर सकते हैं।
ग्राहक को आखिरी 3 ट्रांजेक्शन को जानने के लिए बस टोल–फ्री HDFC मिनी स्टेटमेंट नंबर डायल करना होगा। HDFC बैंक मिनी स्टेटमेंट का लाभ उठाने के लिए कॉल करें –1800-270-3355
खाताधारकों को टोल–फ्री नंबर पर कॉल करने और HDFC बैंक मिनी स्टेटमेंट (अंतिम 3 ट्रांजेक्शन) का लाभ उठाने के लिए HDFC बैंक के कस्टमर केयर एग्ज़िक्यूटिव से बात करनी होगी। HDFC बैंक अकाउंट स्टेटमेंट जानने के लिए ग्राहक डायल कर सकते हैं – 1800-270-3377

पिछले ट्रांजेक्शन को जानने के लिए, ग्राहक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक SMS भी भेज सकते हैं। HDFC बैंक SMS बैंकिंग सेवा के लिए शुल्क नहीं लेता है, लेकिन खाताधारक को अपने द्वारा उपयोग किए जा रहे मोबाइल नेटवर्क के आधार पर SMS शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है। SMS बैंकिंग का उपयोग करके HDFC मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए खाताधारक को SMS करना चाहिए –
SMS भेजने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से HDFC बैंक मिनी स्टेटमेंट प्राप्त होगा।
खाताधारक HDFC नेटबैंकिंग या नजदीकी ATM या बैंक शाखा में जाकर HDFC SMS बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नीचे उस तरीके को बताया गया है जिसका पालन करके ग्राहक HDFC SMS बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं–
स्टेप 1: HDFC बैंक के ग्राहक को कस्टमर आईडी और IPIN का उपयोग करके लॉग-इन करना होगा
स्टेप 2: उपयोगकर्ता को “SMS Banking Registration” का विकल्प चुनना होगा
स्टेप 3: उपयोगकर्ता को आवश्यक जानकारी भरनी चाहिए और फिर रजिस्टर्ड होना चाहिए
ये भी पढ़ें: HDFC नेट बैंकिंग का पासवर्ड भुल गए हैं? ऐसे रीसेट करें पासवर्ड
स्टेप 1: HDFC बैंक ग्राहक को ATM पिन दर्ज करना होगा
स्टेप 2: ATM मशीन ‘More Options’ टैब प्रदर्शित करेगी
स्टेप 3: तब उपयोगकर्ता मोबाइल बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकता है
बैंक ग्राहक, जो HDFC SMS बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते वह आवेदन फॉर्म भरकर नज़दीकी बैंक शाखा में जमा कर सकते हैं।
HDFC मोबाइल बैंकिंग का उपयोग करके HDFC बैंक मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित स्टेप हैं :
स्टेप 1: Google Play Store या Apple App Store से ‘HDFC BANK‘ ऐप डाउनलोड करें
स्टेप 2: कस्टमर आईडी और पिन का उपयोग करके HDFC मोबाइल बैंकिंग ऐप में लॉग-इन करें
स्टेप 3: ‘Statement’ विकल्प पर क्लिक करें और यह हाल ही में हुए ट्रांजेक्शन (डेबिट और क्रेडिट दोनों) को प्रदर्शित करेगा
प्रश्न. HDFC बैंक स्टेटमेंट कैसे निकाले?
उत्तर:HDFC बैंक में अपना मिनी स्टेटमेंट चेक करने के लिए HDFC मिनी स्टेटमेंट नंबर पर कॉल कर या 5676712 पर ‘txn’ लिखकर SMS भेजें। इसके अलावा आप अपने पिछले 3 ट्रांजैक्शन चेक करने के लिए 1800-270-3377 पर कॉल कर सकते हैं। अगर आपके पास इंटरनेट कनेक्शन है तो अपनी कस्टमर आईडी और पासवर्ड के ज़रिए नेट बैंकिंग पोर्टल पर लॉग-इन कर सकते हैं या HDFC मोबाइल बैंकिंग ऐप प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रश्न. HDFC मोबाइल बैंकिंग के लिए रजिस्टर कैसे करें?
उत्तर: HDFC मोबाइल बैंकिंग के लिए रजिस्टर करने के लिए 5676712 पर REGISTER<कस्टमर आईडी> अकाउंट नंबर के अंतिम 5 अंक लिखकर SMS भेजें। इसके अलावा आप अपने निकटतम ब्रांच जाकर एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं।