Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों को उनके अकाउंट की बकाया राशि को चेक करने के लिए विभिन्न तरीके प्रदान करता है जैसे SMS, मिस्ड कॉल, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, पासबुक, एटीएम, आदि। इस लेख में विभिन्न माध्यमों से आप कैसे अपने एचडीएफसी बैंक अकाउंट बैलेंस को जान सकते है यह विस्तार से बताया गया है।
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
एचडीएफसी बैंक बैलेंस चेक करने के लिए, अकाउंट होल्डर बैंक के टोल-फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं –
अकाउंट होल्डर्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह एसएमएस बैंकिंग सेवाओं के लिए बैंक के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करके एचडीएफसी अकाउंट बैलेंस चेक नंबर पर मिस्ड कॉल दें।
एचडीएफसी बैलेंस इंक्वायरी (HDFC Balance Enquiry) की सुविधा का फायदा उठाने के लिए अकाउंट होल्डर्स को HDFC मिस्ड कॉल बैंकिंग और SMS बैंकिंग के लिए रजिस्टर करना होगा। नीचे रजिस्ट्रेशन का तरीका बताया जा रहा है:-
खाताधारक को अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से बैंक को 5676712 पर SMS करना होगा। इसका फ़ॉरमेट है, “REGISTER<space><Last 4 digits of Customer ID><space><Last 4 Digits of A/c No.>”
नेटबैंकिंग द्वारा रजिस्ट्रेशन करने का तरीका इस प्रकार है:
अकाउंट होल्डर ATM द्वारा भी SMS बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:
अकाउंट होल्डर SMS बैंकिंग के लिए आवेदन आवेदन फॉर्म द्वारा भी कर सकते हैं। नज़दीकी HDFC बैंक शाखा में जाएं और आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर दें। खाताधारक नीचे दिए गए लिंक से ऑनलाइन भी ये फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं:
एचडीएफसी बैंक अब अपने ग्राहकों को कस्टमर टीम को प्रश्न भेजने की अनुमति देता है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए उन्हें किसी विशिष्ट कोड का पालन करने की आवश्यकता नहीं है। एचडीएफसी बैंक के अकाउंट होल्डर अब नीचे दिए गए टोल-फ्री नंबर पर एसएमएस के माध्यम से अपने प्रश्नों को अपने शब्दों में भेज सकते हैं।
ग्राहकों को बस ऊपर दिए गए नंबर पर अपने सवाल एसएमएस करने होंगे।
उदाहरण के लिए: यदि ग्राहक अपने अकाउंट की शेष राशि जानना चाहता है, तो ग्राहक को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7308080808 पर ‘Balance Enquiry‘ फॉर्मेट में एक एसएमएस भेजना होगा।
एसएमएस बैंकिंग के ज़रिए मिलेगा इन सेवाओं का लाभ
| बैलेंस चेक | चेक बुक रिक्वेस्ट | अकाउंट डिटेल्स | हाल ही के 7 दिन के ट्रांजैक्शन |
| एफडी समरी | डेबिट कार्ड | डेबिट कार्ड ब्लॉक करें | क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करें |
| पर्सनल लोन | ऑटो लोन | टू व्हीलर लोन | बिजनेस लोन |
| कंस्यूमर ड्यूरेबल लोन | रिवार्ड पॉइंट देखें | बड़े खर्च को EMI में बदलें | क्रेडिट कार्ड |
| अपडेट री-केवाईसी | फास्टैग रजिस्ट्रेशन | फिक्स्ड डिपॉज़िट खोलें | बीमा – LI और GI |
| नॉमिनेशन अपडेट | पैन अपडेट | पता बदलें | फॉर्म 15 G/H |
HDFC बैंक अपने ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा देता है। इसके ज़रिए अकाउंट होल्डर तुरंत अपना अकाउंट बैलेंस भी चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: HDFC नेट बैंकिंग का पासवर्ड भुल गए हैं? ऐसे रीसेट करें पासवर्ड
HDFC बैंक की मोबाइल ऐप है जिनके द्वारा खाताधारक अपने अकाउंट का बैलेंस भी जान सकते हैं और ट्रांजैक्शन भी कर सकते हैं। ये ऐप एंड्राइड और IOS दोनों के लिए मौजूद है। अकाउंट होल्डर HDFC बैंक मोबाइल बैंकिंग ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल कर बैंलेस इंक्वायरी, मिनी स्टेटमेंट, पैसे ट्रांसफर और चेक बुक रिक्वेस्ट भेज सकते हैं।
HDFC बैंक के खाताधारक SMS द्वारा भी अपना अकाउंट बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से “bal” लिखकर 5676712 पर SMS करना होगा।
बैंलेस इंक्वायरी के अलावा अकाउंट होल्डर्स अलग- अलग उद्देश्यों के लिए अलग- अलग SMS भेजने की ज़रूरत पड़ेगी।
बैलेंस चेक करने के लिए अकाउंट होल्डर को 5676712 पर “bal” लिखकर भेजना होगा। इसके बाद यूज़र को एक SMS मिलेगा जिसमें उनके अकाउंट का करेंट बैलेंस दिखाया जाएगा।
HDFC बैंक में अकाउंट खुलवाते समय अकाउंट होल्डर को पासबुक दी जाती है। इस पासबुक में खाताधारक के अकाउंट से संबंधित जानकारी होती है। अकाउंट होल्डर पासबुक को अपडेट कराकर अपना अकाउंट बैलेंस जान सकता है।
HDFC बैंक के खाताधारक ATM में जाकर भी अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस जान सकते हैं। इसका तरीका निम्नलिखित है:
बैलेंस जानने के लिए अकाउंट होल्डर्स को नीचे दिए गए नंबर पर कॉल करना होगा:-
ऊपर बताए गए नंबर पर कॉल कर अकाउंट बैलेंस जानने के लिए अकाउंट होल्डर्स को 022-61606161 नंबर पर कॉल करना होगा और भाषा चुनकर IVR के निर्देशों को फॉलो करना होगा।
एचडीएफसी बैंक में WhatsApp बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने के लिए, बस अपने स्मार्टफोन पर 70700 22222 नंबर सेव करें और WhatsApp से ‘Hi’ भेजें। यह सेवा जो बैंक के ग्राहक नहीं उनके लिए भी उपलब्ध है।
एचडीएफसी बैंक WhatsApp बैंकिंग द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं:
प्रश्न. मिस्ड कॉल के ज़रिए HDFC अकाउंट बैलेंस चेक करें?
उत्तर: HDFC बैंक बैलेंस मिस्ड कॉल के ज़रिए चेक करने के लिए 1800 1600 / 1800 2600 पर कॉल करें।
प्रश्न. मिस्ड कॉल के ज़रिए अपने एचडीएफसी बैंक अकाउंट बैलेंस कितनी बार चेक कर सकता हूं, क्या इसकी कोई लिमिट है?
उत्तर: नहीं, मिस्ड कॉल के ज़रिए अपने अकाउंट का बैलेंस चेक करने की कोई सीमा नहीं है। हालांकि, अगर आपने हाल ही में कोई ट्रांजैक्शन नहीं किया है, तो आपके अकाउंट के बैलेंस में कोई बदलाव नहीं होगा, भले ही आप कई बार मिस्ड कॉल दें।
प्रश्न. बैंक बैलेंस चेक करने के लिए HDFC टोल फ्री नंबर क्या है?
उत्तर: एचडीएफसी बैंक बैलेंस सेवा के लिए रजिस्टर करने के बाद, आप बैंक के टोल-फ्री नंबर 1800-270-3333 पर मिस्ड कॉल देकर अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं।
प्रश्न. HDFC बैंक अकाउंट चेक करते समय कोई एरर मिलता है तो क्या करें?
उत्तर: अगर आपको अपने खाते की शेष राशि को चेक करते समय कोई एरर आ रहा है, तो आप उनके टोल-फ्री कस्टमर केयर नंबर 1800-1600 या 1800-2600 पर डायल कर सकते हैं और अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
प्रश्न. HDFC अकाउंट का मिनी स्टेटमेंट कैसे चेक करें?
उत्तर: नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के ज़रिए आप HDFC बैंक का मिनी स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं।
प्रश्न. HDFC SMS सर्विस के लिए कैसे रजिस्टर करें?
उत्तर: अगर आप HDFC SMS सर्विस का लाभ उठाने के लिए अपना नंबर रजिस्टर करना चाहते हैं, तो ‘REGISTER’<कस्टमर आईडी>अकाउंट नंबर के अंतिम 5 अंक> लिखकर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 5676712 पर SMS भेज दें। इसके अलावा आप HDFC बैंक के निकटतम ब्रांच जाकर भी SMS सर्विस के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। इसके लिए आपको फॉर्म भरकर इसे आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ जमा करना होगा।
प्रश्न. HDFC बैंक का बैलेंस इंक्वायरी नंबर क्या है?
उत्तर: HDFC बैंक के कस्टमर्स <STD कोड>61606161 पर कॉल कर टेलिबैंकिंग सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं।
प्रश्न. HDFC बैंक में अपने पिछले 3 ट्रांजैक्शन का पता कैसे लगाएं?
उत्तर: अपना HDFC बैंक अकाउंट का मिनी स्टेटमेंट जानने के लिए ‘TXN’ लिखकर 5676712 पर भेज दें।
प्रश्न. बिना इंटरनेट के HDFC बैंक का अकाउंट बैलेंस कैसे चेक करें?
उत्तर: आप HDFC SMS सर्विस का इस्तेमाल कर अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए ‘BAL<अकाउंट नंबर के अंतिम 5 अंक>’ लिखकर 5676712 पर भेज दें।