Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
डिमांड ड्राफ्ट पैसे के ट्रान्सफर के लिए सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले साधनों में से एक है। डिमांड ड्राफ्ट एक प्री-पेड इंस्ट्रूमेंट है, मतलब जितने का भी डिमांड ड्राफ्ट होता है उतने पैसे देकर उसे बनवाना पड़ता है। आप बैंक को डिमांड ड्राफ्ट के लिए भुगतान करते हैं और डिमांड ड्राफ्ट को किसी के पक्ष में बनवाते हैं ताकि डिमांड ड्राफ्ट की राशि उसे मिल सके। कई मामलों में देखा गया है कि लोग डिमांड ड्राफ्ट को कैंसल कराना चाहते हैं। इसकी पूरी जानकारी निम्नलिखित है।
अगर किसी वजह से आप अपना बनवाया हुआ डिमांड ड्राफ्ट कैंसल कराना चाहते हैं तो आपको उसी बैंक शाखा में जाना होगा जहाँ से आपने ये बनवाया था।
सामान्य तौर पर लोग इन कारणों की वजह से डिमांड ड्राफ्ट कैंसल कराते हैं, जिसके पक्ष में गलत जानकारी प्रिंट हो जाने से, गलती से डिमांड ड्राफ्ट उपयोग हो जाने से आदि। डिमांड ड्राफ्ट को ऑनलाइन कैंसल नहीं कराया जा सकता। हालाँकि कुछ बैंक ऑनलाइन कैंसल की सुविधा देते हैं।
डिमांड ड्राफ्ट कैंसल कराने के तरीके निम्नलिखित हैं:
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
डिमांड ड्राफ्ट कैंसल कराने के लिए बैंक को लिखते समय याद रखें कि आपका लैटर (पत्र) सटीक होना चाहिए और उसमें डिमांड ड्राफ्ट को कैंसल करने का कारण स्पष्ट होना चाहिए। ये लैटर कैसे लिखा जाना चाहिए इस से संबंधित नीचे कुछ सुझाव दिए गए हैं:
बेहतर तरह से समझने के लिए उदाहरण के रूप में नीचे दिया गया पत्र देख सकते हैं:
(डिमांड ड्राफ्ट कैंसल कराने की तारिख)
सेवा में,
शाखा प्रबंधक,
(बैंक का नाम),
(बैंक शाखा का नाम)
(शाखा का पता)
विषय: डिमांड ड्राफ्ट न० (डिमांड ड्राफ्ट नंबर) दिनाक (डिमांड ड्राफ्ट की तारीख) रुपए (डिमांड ड्राफ्ट की राशि) के पक्ष में (उस व्यक्ति का नाम जिसके पक्ष में बनवाया था) (बैंक शाखा का नाम) कारण (डिमांड ड्राफ्ट रद्द करने का कारण)।
मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि मेरे खाते (अकाउंट नंबर) में राशि ट्रान्सफर कर दें। (बैंक शाखा नाम [यह बताया जाना है कि क्या डीडी का भुगतान चेक के माध्यम से किया था)) / मुझे नकद भुगतान करें।
इसके अलावा, मैं बैंक को अपने डिमांड ड्राफ्ट को रद्द करने के लिए शुल्क, यदि कोई हो, तो काटने की अनुमति देता हूँ।
आपका धन्यवाद
[हस्ताक्षर]
(आवेदक का पूरा नाम)
(पता)
(मोबाइल न०)
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें