Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
बैंक अब केवल सप्ताह के दिनों (सोमवार से शुक्रवार) पर ही नहीं बल्कि शनिवार को भी खुले रहते हैं। भारतीय रिज़र्व बैंक अगस्त (2015) के नियमों के मुताबिक, 1 सितंबर 2015 से, सभी अनुसूचित और गैर-अनुसूचित बैंकों को महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक की छुट्टी रखनी होगी| महीने के पहले, तीसरे और पांचवे शनिवार को बैंक खुले रहेंगें।
बैंक में कब से कब तक कार्य का समय है ये कई चीज़ों पर निर्भर करता है जैसे बैंक द्वारा निर्धारित सामान्य नियम, बैंक की शाखा, शाखा का स्थान, शाखा के ग्राहक, शाखा द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के प्रकार, नियमों द्वारा निर्धारित नियम भारतीय रिजर्व बैंक और राज्य व केंद्र सरकार द्वारा दिए नियम आदि।
आमतौर पर, बैंक अपनी सभी शाखाओं में एक ही कार्य-समय का पालन करते हैं, हालाँकि, बैक की कुछ शाखाएं अलग-अलग समय का पालन करती हैं। इसलिए, अधिकांश बैंक एक समय का पालन करते हैं, पर विभिन्न बैंकों के कार्य समय में 1 घंटे का अंतर भी हो सकता है। कुछ प्रमुख बैंको का कार्यसमय निम्नलिखित हैं:
| क्रम संख्या | बैंक का नाम | कार्य-समय
(सोमवार से शुक्रवार) |
कार्य-समय
(1, 3, 5वां शनिवार) |
| 1. | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | सुबह 10 से शाम 4 तक | सुबह 10 से शाम 4 तक |
| 2. | बैंक ऑफ बड़ौदा | सुबह 9.45 से शाम 4.45 तक / सुबह 10 से शाम 5 तक | सुबह 9.45 से शाम 4.45 तक / सुबह 10 से शाम 5 तक |
| 3. | बैंक ऑफ इंडिया | सुबह 10 से शाम 4 तक | सुबह 10 से शाम 4 तक |
| 4. | पंजाब नेशनल बैंक | सुबह 10 से शाम 4.30 तक | सुबह 10 से शाम 4.30 तक |
| 5. | केनरा बैंक | सुबह 10 से शाम 3.30 तक | सुबह 10 से शाम 3.30 तक |
| 6. | आईसीआईसीआई बैंक | सुबह 9.30 से शाम 4.30 तक | सुबह 9.30 से शाम 4.30 तक |
| 7. | एचडीएफसी बैंक | सुबह 9.30 से शाम 3.30 तक | सुबह 9.30 से शाम 3.30 तक |
| 8. | एक्सिस बैंक | सुबह 9.30 से शाम 3.30 तक | सुबह 9.30 से शाम 3.30 तक |
| 9. | यस बैंक | सुबह 9.30 से शाम 4.30 तक | सुबह 9.30 से शाम 4.30 तक |
| 10. | कोटक महिंद्रा बैंक | सुबह 9.30 से शाम 4.30 तक | सुबह 9.30 से शाम 4.30 तक |
* बैंक अपने कैलेंडर के अनुसार छुट्टियों पर बंद रहेंगे। ऊपर दिया समय सामान्य है। परिवर्तन संभंव है।
प्रश्न.महीने के कौन-से शनिवार बैंक बंद रहते हैं?
उत्तर: भारत के सभी प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर के बैंक महीने के चौथे और दूसरे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके साथ ही पहले, तीसरे और पांचवे शनिवार को अगर कोई राष्ट्रीय अवकाश होता है, तो तब भी बैंक बंद रहते हैं।
प्रश्न. बैंक की छुट्टियों का निर्धारण कौन करता है?
उत्तर: बैंक की छुट्टियों का निर्धारण रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा किया जाता है। राष्ट्रीय अवकाश सभी तरह के बैंकों पर लागू होते हैं। हालांकि, कुछ क्षेत्रीय अवकाश एक बैंक से दूसरे बैंक में अलग हो सकते हैं।
प्रश्न. इमरजेंसी की स्थिति में छुट्टी के दिन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कैसे करें?
उत्तर: आप इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग के ज़रिए 24×7 दिन और छुट्टियों के दौरान भी बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन सेवाओं का इस्तेमाल वही कस्टमर कर सकते हैं जिन्होने इसके लिए रजिस्ट्रेशन किया है।
प्रश्न.क्या बैंक की छुट्टियों के दौरान ATM खुला रहता है?
उत्तर: हां, बैंक की छुट्टियों के दिन भी ATMs खुले रहते हैं।