Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) पर जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2024 तक 138 करोड़ से अधिक भारतीयों के लिए आधार कार्ड जारी हो चुका है। सरकार ने सेवा वितरण सिस्टम में तेजी लाने और सुधार करने के लिए लोगों से अपने आधार कार्ड को कई सेवाओं और उपकरणों के साथ जोड़ने के लिए कहा। ऐसे में आपकी निजता को किसी तरह की हानि न हो इसके लिए UIDAI मास्कड आधार कार्ड लेकर आया। ये कार्ड कैसे आपकी प्राइवेसी को बनाएं रखता है, क्या है मास्क्ड आधार कार्ड (Masked Aadhaar Card) कैसे डाउलोड कर सकते हैं, वैलिडिटी, पासवर्ड आदि क्या है, जानने के लिए ये लेख पढ़ें:
मास्क्ड आधार एक सामान्य आधार कार्ड के ही समान है जिसमें अंतर यह है कि आधार नंबर आंशिक रूप से छिपा हुआ है। केवल आधार नंबर के आखिरी चार अंक दिखाई देते हैं। मास्क्ड आधार कार्ड में अन्य जानकारी समान हैं जैसे नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता और क्यूआर कोड आप आधार कार्ड को काफी आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
नीचे कुछ ऐसी परिस्थितियों के बारे में बताया गया हैं जब आप मास्क्ड आधार कार्ड का इस्तेमाल (Uses of Masked Aadhaar Card) कर सकते हैं:
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से आप मास्क्ड आधार को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। हालाँकि, यह ध्यान देने योग्य है कि आप इस सुविधा का लाभ तभी उठा सकते हैं जब आपका मोबाइल नंबर UIDAI के डेटाबेस में रजिस्टर्ड हो। मास्क्ड आधार डाउनलोड (Masked Aadhaar Card Download) करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:


नीचे डिजिलॉकर से मास्क्ड आधार डाउनलोड करने की प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप बताई गई है:
mAadhaar ऐप के ज़रिए मास्क्ड आधार कैसे डाउनलोड करें, इसकी प्रक्रिया निम्नप्रकार है:
मुफ्तमें हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
आधार कार्ड की डाउनलोड की गई कॉपी पासवर्ड से सुरक्षित है। आपको मास्क्ड आधार कॉपी खोलने के लिए पासवर्ड दर्ज करना होगा, जो तब प्रिंट किया जा सकता है और जहां भी आवश्यक हो शेयर किया जा सकता है।

8 अंकीय मास्क्ड आधार पासवर्ड (Masked Aadhaar Password) निम्न फॉर्मेट में होता है:
ट्रेन में यात्रा करते समय, एयरपोर्ट पर और होटल में बुकिंग के लिए मास्क्ड आधार का उपयोग पहचान प्रमाण के लिए किया जा सकता है। जहां भी पहचान प्रमाण दिखाने की आवश्यकता हो वहां इसका उपयोग किया जा सकता है। हालांकि, इसका उपयोग डीबीटी के माध्यम से सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रदान की गई स्कीम का लाभ उठाने के लिए नहीं किया जा सकता है। आपको सभी सरकारी कल्याण योजनाओं के लिए नियमित रूप से ई-आधार (eAadhaar Card) या अपने आधार कार्ड की एक कॉपी जमा करनी होगी।
ये भी पढ़ें: आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से कैसे लिंक करें
मसिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
सामान्य आधार कार्ड के मुकाबले मास्क्ड आधार के कई लाभ (Benefits of Masked Aadhaar) हैं। इनमें से कुछ नीचे दिए गए हैं:
यहां नीचे रेगुलर आधार कार्ड और मास्क्ड आधार कार्ड के बेसिक अंतर के बारे में बताया गया है:
| बेसिक | मास्क्ड आधार कार्ड | रेगुलर आधार कार्ड |
| आधार नंबर की विजब्लिटी | अंतिम के 4 डिजिट दिखते हैं, बाकी 8 अंक छुपे होते हैं | आधार कार्ड पर सभी 12 डिजिट दिखते हैं |
| सरकारी योजना में उपयोग | सरकारी योजनाओं के लिए स्वीकार्य नहीं | स्वीकार्य है |
| फॉर्मेट कैसा है | ई-आधार फॉर्मेट में मौजूद है | फिजिकल और ई-आधार दोनों फॉर्मेट में उपलब्ध है |
| वैलिडिटी | रेगुलर आधार कार्ड जितना ही वैलिड है | पूरे भारत में मान्य है |
वर्चुअल आईडी 16 अंकों का एक अस्थाई कोड होता है, जो आधार नंबर से जुड़ा होता है। ये कोड ई-केवाईसी सर्विस या ऑथेंटिकेशन के लिए आधार नंबर के बजाय इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही यह कोड बेहतर सुरक्षा भी प्रदान करता है क्योंकि वर्चुअल आईडी में जाकर आधार नंबर प्राप्त करना कठिन ही नहीं नामुमकिन है।
आप UIDAI वेबसाइट या mAadhaar ऐप के ज़रिए कितनी बार भी वर्चुअल आईडी जेनरेट कर सकते हैं। हालांकि सलाह दी जाती है कि e-KYC सर्विस या ऑथेंटिकेशन में वर्चुअल आईडी का इस्तेमाल करने के बाद जल्द से जल्द नया वर्चुअल आईडी बना लें।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. मास्क्ड आधार कार्ड कैसे प्राप्त करें?
उत्तर: आप UIDAI वेबसाइट, mAadhaar ऐप या डिजिलॉकर के जरिए मास्क्ड आधार डाउनलोड (Download Masked Aadhaar) कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या मैं मास्क्ड आधार PVC कार्ड ऑर्डर कर सकता हूं?
उत्तर: नहीं, आधार PVC कार्ड, मास्क्ड आधार कार्ड के रुप में उपलब्ध नहीं है।
प्रश्न. क्या मास्क्ड आधार PVC कार्ड होना ज़रूरी है?
उत्तर: मास्क्ड आधार कार्ड और आधार PVC कार्ड दोनों अलग-अलग हैं। मास्क्ड आधार कार्ड में केवल अंतिम 4 डिजिट दिखती हैं, जो आपको अधिक सुरक्षा और प्राइवेसी प्रदान करता है। जबकि आधार PVC, केवल पीवीसी फॉर्म में ही होता है, जिसे ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है। साथ ही ये कार्ड घोस्ट इमेज, होलोग्राम, सिक्योर क्यूआर कोड जैसी सुरक्षा विशेषताएं प्रदान करता है।
प्रश्न. ओटीपी के बिना मास्क्ड आधार कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
उत्तर: मौजूदा समय में, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के बिना मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड करना संभव नहीं है।
प्रश्न. क्या KYC के लिए मास्क्ड आधार कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं?
उत्तर: हां, मास्क्ड आधार कार्ड सभी तरह के वैरिफिकेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है वो भी अपने पूरे आधार नंबर दिखाए बिना।
प्रश्न. मास्क्ड आधार कार्ड कहां स्वीकार्य नहीं है?
उत्तर: मास्क्ड आधार कार्ड वहां स्वीकार्य नहीं है जहां DBT के माध्यम से सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है। ऐसे मामलों में रेगुलर ई-आधार या फिर आधार कार्ड फोटो कॉपी की मांग की जाती है।
प्रश्न. क्या मैं रेंट एग्रीमेंट के लिए मास्क्ड आधार का इस्तेमाल कर सकता हूं?
उत्तर: हां, मास्क्ड आधार रेंट एग्रीमेंट के लिए एक वैलिड सबूत के तौर पर मान्य है।
प्रश्न. मास्क्ड आधार कार्ड के पासवर्ड का फॉर्मेट कैसा होता है?
उत्तर: मास्क्ड आधार कार्ड पीडीएफ फाइल खोलने का पासवर्ड आपके नाम का पहला 4 अक्षर (कैपिटल लेटर में) और उसके बाद आपके जन्म का वर्ष YYYY फॉर्मेट में होता है। यानी अगर आपका नाम राहुल है और जन्मवर्ष 1995 है तो पासवर्ड- RAHU1995 होगा।
प्रश्न. क्या होटल बुकिंग के लिए मास्क्ड आधार का उपयोग कर सकते हैं?
उत्तर: हां, होटल बुकिंग या रिजर्वेशन के लिए मास्क्ड आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।