Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
आधार कार्ड आपके पहचान और पते, दोनों के लिए महत्वपूर्ण और ज़रूरी प्रमाण बन चुका है। इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है और कहीं भी वैरिफिकेशन के लिए इसके डिजिटल रूप का इस्तेमाल किया जा सकता है। आधार कार्ड में व्यक्ति की डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक दोनों तरह की जानकारी होती है, जो इसे किसी अन्य दस्तावेज़ से अधिक विश्वसनीय बनाती है। इसमें आपका नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता आदि जैसे जानकारियां मौजूद होती है। आप इन्हें ज़रूरत पड़ने पर कभी भी बदल सकते हैं। आमतौर पर महिलाएं शादी के बाद अपने नाम में बदलाव करती हैं।
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
एक महिला आम तौर पर अपने पति के उपनाम को शादी के बाद अपने नाम से जोड़ती है। हालाँकि यह अनिवार्य नहीं है, लेकिन उपनाम जोड़ना काफी प्रचलित है। हालाँकि, यदि आप उपनाम को कानूनी रूप से नाम में जोड़ना चाहती हैं, तो आपको इसे अपने दस्तावेज़ प्रमाणों में भी अपडेट करना होगा।
आधार कार्ड में अपना नाम अपडेट करना (Update Name in Aadhaar) कोई कठिन काम नहीं है। आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से शादी के बाद आधार कार्ड में अपना नाम अपडेट कर सकते हैं:
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
एक महिला जो शादी के बाद आधार कार्ड में अपना नाम बदलना चाहती है, उसे आधार सेवा केंद्र पर नाम अपडेट करवाते समय कुछ दस्तावेज़ों की आवश्यकता पड़ती है। जिसमें सरकार द्वारा जारी आवेदक का मैसेज सर्टिफिकेट शामिल है।
आवेदक को आधार सेवा केंद्र जाते समय अपने साथ विवाह का ऑरिजनल सर्टिफिकेट ले जाना अनिवार्य है। केंद्र पर मौजूद अधिकारी सर्टिफिकेट को स्कैन करता है और ऑरिजनल सर्टिफिकेट आवेदक को लौटाता देता है। यदि आवेदक ऑरिजनल सर्टिफिकेट की जगह उसका फोटोकॉपी प्रदान करता है तो मंज़ूरी के समय आवेदन को अस्वीकार किया जा सकता है।
आवेदक शादी के बाद आधार कार्ड में नाम चेंज (Change Name in Aadhaar after Marriage) करने के लिए मैरेज सर्टिफिकेट की जगह निम्नलिखित में से कोई भी दस्तावेज़ प्रस्तुत कर सकता है:
ये भी पढ़ें: आधार कार्ड में फोटो कैसे बदलें
एक बार अपडेट अनुरोध दर्ज किए जाने के बाद जब आवेदक को रसीद मिलती है, तब उसे 50 रु. (सभी टैक्स को मिलाकर) का शुल्क कार्यकारी अधिकारी को देना होता है। कार्यकारी UIDAI द्वारा तय लिमिट से अधिक शुल्क नहीं मांग सकता है। अगर कोई कार्यकारी अधिकारी ऐसा करता है तो आप शिकायत निवारण सिस्टम के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
आधार में नाम बदलने के अनुरोध के बाद (Change Name in Aadhaar) आधार कार्ड में दर्शाये जाने में 30 दिन तक का समय लग सकता है। हालाँकि, आप ऑनलाइन अपने आधार में जानकारी जान सकते हैं और यदि यह अपडेट किया गया है, तो यह आपके आधार कार्ड में दिखाई देगा। रसीद में URN (अपडेट रिक्वेस्ट नंबर) होता है जिसका उपयोग आधार कार्ड की स्थिति को जानने के लिए किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: आधार कार्ड कस्टमर केयर नंबर
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
UIDAI इंडिया पोस्ट के माध्यम से आधार कार्ड में दिए गए पते पर एक नया आधार कार्ड भेजता है। यदि आपको नया आधार कार्ड (Aadhaar Card) प्राप्त नहीं होता है, तो आप आधार का ऑनलाइन रिप्रिंट भी ऑर्डर कर सकते हैं इसके लिए 50 रु. (टैक्स शामिल) का शुल्क ऑनलाइन भुगतान करना होता है और आधार की कॉपी कार्डधारक के पते पर भेजी जाती है।
ये भी पढ़ें: आपका आधार खो गया है? जानें इसे फिर से प्रिंट कैसे किया जाए
हां, आधार कार्ड में नाम अपडेट (Update Name in Aadhaar) करने के लिए आपका आवेदन, आवेदन के समय संलग्न दस्तावेज़ो का गलत या संदिग्ध होने के आधार पर खारिज किया जा सकता है। इस प्रकार यह निश्चित किया जाता है कि आप आधार में अपना नाम अपडेट करने के समय ऑरिजनल मैरिज सर्टिफिकेट ले जाएं।
ऑनलाइन UIDAI वेबसाइट के ज़रिए सिर्फ कुछ मामूली जानकारी बदली जा सकती है। वहीं अगर आपको उपनाम जैसी महत्वपूर्ण जानकारी बदलनी है तो इसके लिए आपको आधार नामांकन केंद्र जाना होगा।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें