Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 7 दिन से 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी प्रदान करता है। एफडी की ब्याज दरें आम नागरिकों के लिए 4.00-7.65% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.50-8.15% प्रति वर्ष हैं। इसके अलावा उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक टैक्स सेविंग एफडी की ब्याज दरें आम नागरिकों के लिए 7.25% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% प्रति वर्ष हैं।
Compare and choose from trusted banks and NBFCs
Manage all FDs in one place
No Bank A/c Required
Investments of up to Rs. 5L insured by DICGC
FD खोलें और लाइफटाइम-फ्री स्टेप अप क्रेडिट कार्ड पाएं
अभी अप्लाई करेंउत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक को शेड्यूल बैंक का दर्जा प्राप्त है, तो बैंक के दिवालया होने या किसी अन्य संकट में डिपॉज़िटर को अपने जमा खातों पर आरबीआई की सहायक कंपनी डिपॉज़िट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) की तरफ से 5 लाख रु. तक मिल सकते हैं। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की एफडी ब्याज दरों (Utkarsh Small Finance Bank FD rates) और इसकी अलग-अलग स्कीम की जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी रेट्स |
|
| अधिकतम स्लैब रेट | 7.50% (2 साल से 3 साल के लिए) |
| 1 साल के लिए | 6.00% |
| 2 साल के लिए | 7.50% |
| 3 साल के लिए | 7.50% |
| 4 साल के लिए | 7.00% |
| 5 साल के लिए | 7.00% |
| टैक्स सेविंग FD | 7.00% |
*ब्याज दरें 23 जनवरी 2026 को अपडेट की गई हैं।
Manage all FDs in one place
No Bank A/C Required
| अवधि | ब्याज दरें (प्रति वर्ष% ) | |
| आम नागरिक | वरिष्ठ नागरिक | |
| 7 दिन से 45 दिन | 4.00 | 4.50 |
| 46 दिन से 90 दिन | 4.50 | 5.00 |
| 91 दिन से 180 दिन | 5.00 | 5.50 |
| 181 दिन से 370 दिन | 6.00 | 6.50 |
| 371 दिन से 2 साल से कम | 7.25 | 7.75 |
| 2 साल (730 दिन) से 3 साल (1096 दिन) | 7.50 | 8.00 |
| 3 साल से 4 साल तक | 7.25 | 7.75 |
| 4 साल (1461 दिन) से 5 साल (1826 दिन) | 7.00 | 7.50 |
| 5 साल से 10 साल तक | 6.75 | 7.25 |
*ब्याज दरें 1 दिसंबर 2025 से लागू हैं।
यह भी पढ़ें: इन बैंकों से मिलेगा एफडी पर सबसे ज़्यादा ब्याज़
| अवधि | ब्याज दरें (प्रति वर्ष%) | |
| आम नागरिक | वरिष्ठ नागरिक | |
| 5 साल | 7.00 | 7.50 |
यह भी पढ़ें: वरिष्ठ नागरिकों को FD पर कितना ब्याज मिलता है? जानें
यह भी पढ़ें: टैक्स सेविंग एफडी पर यहां मिलेगा सबसे ज़्यादा ब्याज।
यह भी पढ़ें: जानें एफडी के बदले लोन लेने का तरीका
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक से एफडी लेने से पहले, Paisabazaar.com पर उपलब्ध फिक्स्ड डिपॉज़िट कैलकुलेटर का इस्तेमाल ज़रूर करें। यह एक ऑनलाइन फ्री टूल है जिसे किसी भी समय मोबाइल फोन या कंप्यूटर से एक्सेस किया जा सकता है।
इस एफडी कैलकुलेटर का उपयोग करके, कस्टमर उत्कर्ष बैंक की एफडी पर मिलने वाले कुल ब्याज का अंदाज़ा लगा सकते हैं। कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने के लिए आपको डिपॉज़िट राशि, अवधि और उत्कर्ष बैंक एफडी पर लागू ब्याज दरें दर्ज करनी होती है। इन विवरणों को दर्ज करने पर,आप अनुमानित कुल ब्याज का पता लगा सकते हैं।
वर्तमान में, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की एफडी पर आम नागरिकों को 7.50% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिकों को 8.00% प्रति वर्ष का ब्याज दिया जाता है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक को RBI की तरफ से शेड्यूल बैंक का लाइसेंस प्राप्त है। इसके साथ ही बैंक में डिपॉज़िट करने वाले प्रत्येक डिपॉज़िटर को डिपॉज़िट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कोर्पोरेशन (DICGC) की तरफ से 5 लाख रु. तक का इंश्योरेंस मिलता है। इसके तहत अगर बैंक डिफॉल्ट करता है तो डिपॉज़िटर को 5 लाख रु. तक की रकम दी जाएगी, जो इसे निवेश के लिए एक सुरक्षित विकल्प बनाता है। हालांकि, बैंक में एफडी लेने से पहले इसकी क्रेडिट रेटिंग और नियम व शर्तें ज़रूर चेक कर लें।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक फिक्स्ड डिपॉज़िट में निवेश करने के लिए न्यूनतम राशि 1,000 रु. है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक फिक्स्ड डिपॉज़िट प्लस अकाउंट में निवेश करने के लिए न्यूनतम राशि 15 लाख रु. है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी को तोड़ने पर 1% पेनेल्टी लेता है।