Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
गोल्ड लोन एक प्रकार का सिक्योर्ड लोन होता है, कोई भी व्यक्ति स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में अपना सोना गिरवी रख ये लोन ले सकता है। एक सिक्योर्ड लोन होने की वजह से इसमें कागज़ी कार्यवाही कम है और आसानी से लोन राशि ट्रान्सफर की जाती है। हालांकि, किसी भी अन्य लोन की तरह, आपको ये लोन लेने से पहले भी इसकी भुगतान की योजना बना लेनी चाहिए। इसके लिए SBI गोल्ड लोन EMI कैलकुलेटर आपकी मदद कर सकता है। ये कैलकुलेटर आपको बताता है कि कितनी लोन राशि कितनी अवधि के लिए लेने पर आपकी मासिक ईएमआई कितनी होगी।
चूंकि विभिन्न बैंक / छोटे फाइनेंस संस्थान अलग-अलग ब्याज दरों की पेशकश करते हैं, पैसाबाज़ार.कॉम गोल्ड लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग करने से आपको विभिन्न ब्याज दरों, लोन राशि और लोन अवधि पर अपनी EMI तय करने में मदद मिलेगी। यह आपको अंततः भविष्य के लिए अपने खर्चों की योजना बनाने में मदद करेगा।
SBI तीन प्रकार की भुगतान तरीका-गोल्ड लोन EMI, बुलेट रीपेमेंट और लिक्विड गोल्ड लोन प्रदान करता है। कैलकुलेटर के दिए गए स्थान में शुद्ध वज़न, शुद्धता, लोन राशि, ब्याज दर और लोन अवधि जैसे महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करके SBI गोल्ड लोन EMI जान सकते हैं।
अपनी EMI राशि तय करने के लिए पैसाबाज़ार गोल्ड लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग करना बहुत आसान है। सभी को निम्नलिखित जानकारियों को भरना होगा और आपको वह EMI पता चल जाएगी जिसका आपको भुगतान करना होगा।
ध्यान दें: अपने सोने के गहने का वजन जोड़ते समय, हीरे और अन्य कीमती स्टोन, चांदी के वज़न को न जोड़ें
निम्नलिखित कुछ कारक हैं जो EMI राशि को प्रभावित करते हैं और वे हैं:
लोन राशि – अगर आपकी लोन राशि अधिक है, तो आपको EMI भी अधिक होगी
ब्याज दर – ब्याज दर सीधे EMI भुगतान को प्रभावित करती है जितनी अधिक दर, उतनी अधिक EMI राशि होगी
अवधि – EMI राशि आधिक होगी, अगर आवेदन के समय कम अवधि चुनी जाती है और इसके विपरीत अगर अवधि लम्बी चुनी है, तो EMI कम होगी।
गोल्ड लोन से जुड़ें किसी भी प्रश्न के मामले में, आप निम्नलिखित तरीकों से कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं:
| टोल फ्री नंबर | 1800-11-2211 / 080-26599990 |
| SMS | UNHAPPY टाइप करें और इसे 8008202020 पर भेज दें |
प्रश्न. अधिकतम लोन राशि कितनी है, जिसका लाभ उठाया जा सकता है?
उत्तर: सोने की अधिकतम राशि जो कि SBI से प्राप्त कर सकते हैं, सोने के बाज़ार मूल्य का 75% तक है।
प्रश्न.SBI गोल्ड लोन में कितनी प्रोसेसिंग फीस लगती है?
उत्तर: SBI बैंक GST के साथ लोन राशि का 0.50% प्रोसेसिंग शुल्क लेता है।
प्रश्न. SBI गोल्ड लोन आवेदन के लिए किन-किस दस्तावेज़ों को जमा करना होगा?
उत्तर: लोन आवेदन के लिए, उधारकर्ता को निम्नलिखित दस्तावेज़ देने होते हैं:
प्रश्न.SBI गोल्ड लोन की ब्याज दर कितनी है?
उत्तर: SBI गोल्ड लोन की ब्याज दर 9.15% है। हालाँकि, यह ग्रामीण गोल्ड लोन और रियल्टी गोल्ड लोन भी (विशेष रूप से SBI हाउसिंग गोल्ड लोन ग्राहकों के लिए) प्रदान करता है और उनकी ब्याज दर नीचे दी गई है:
| योजना | ब्याज दर |
| ग्रामीण गोल्ड लोन | 9.95% |
| रियल्टी गोल्ड लोन | 8.40% |