Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक 12 अंकों का नंबर होता है जो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के द्वारा प्रत्येक सदस्य को दिया जाता है, जिसके माध्यम से वह अपने PF खातों को मैनेज कर सकता है। यह नंबर भारत सरकार के तहत रोज़गार और श्रम मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है। व्यक्ति ने जितने भी संस्थान/ कंपनियों में काम किया है वहां उसे प्राप्त हुए फण्ड (PF) की जानकारी एक जगह एकत्रित कर बताता है।

इससे पहले, एक व्यक्ति जब भी किसी नई कम्पनी में शामिल होता है तब उसको हर बार नया PF नम्बर दिया जाता था। जिससे किसी को भी अपने PF की जानकारी रखने में बड़ी कठिनाई होती थी। इस समस्या को हल करने के लिए ही UAN लॉन्च किया गया था।
अब व्यक्ति अपने कार्यकाल के दौरान कितनी भी कंपनियों/ संस्थानों में काम करे और उसके कितने भी PF खाते खुलें लेकिन वो सभी UAN से जुड़े होंगें और इस तरह वो UAN की मदद से अपने पूरे कार्यकाल के दौरान प्राप्त PF की जानकारी प्राप्त कर सकता है। UAN की मदद से, कर्मचारी आसानी से पैसा निकाल सकता है और ट्रांसफर भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : कर्मचारियों के लिए UAN रजिस्ट्रेशन : UAN को कैसे रजिस्टर करें
UAN ऑनलाइन आवंटन निम्नलिखित तरीके से किया जाता है:
सुरक्षित UAN रजिस्ट्रेशन कराने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक होते हैं–
कर्मचारी और कम्पनी के लिए UAN पोर्टल तक पहुंचने और वेबसाइट द्वारा प्रदान की गई सेवाओं का लाभ उठाने के लिए UAN लॉग-इन आवश्यक है। इस पोर्टल के साथ, कर्मचारी पासबुक या अपडेट जानकारी को आसानी से डाउनलोड / देख सकते हैं। दूसरी ओर, कम्पनी गतिविधियों का मूल्यांकन और खातों का रिकॉर्ड रख सकते हैं। साथ ही साथ पोर्टल EPF खाते में गतिविधियों की सटीक जानकारी भी प्रदान करता है।
UAN और पासवर्ड का उपयोग कर के लॉग-इन करने के बाद, व्यक्ति निम्नलिखित सेवाओ का लाभ उठा सकते हैं:
UAN के लिए रजिस्ट्रेशन का तरीका निम्नलिखित है:
UAN और PF यूज़र आईडी बनाने के बाद UAN को एक्टिवेट करने का तरीका निम्नलिखित है:
जब कर्मचारी अपनी नौकरी बदलते हैं, तो वह अपने फंड को वापस ले सकते हैं या ट्रांसफर कर सकते हैं। लेकिन चूंकि पूरी प्रक्रिया इतनी कठिन थी, आमतौर पर लोग अपने PF का उपयोग नहीं करते थे। UAN के लॉन्च के बाद, इन कार्यों को निम्नलिखित तरीकों से आसान बना दिया गया है: –
UAN का उपयोग करके PF खाते को ट्रांसफर करने का तरीका निम्नलिखित है:
कर्मचारियों और कम्पनी दोनों के लिए UAN के कुछ निम्नलिखित लाभ हैं:
EPFO की वेबसाइट पर एक अलग UAN हेल्पडेस्क उपलब्ध है जिसके तहत विज़िटर्स के विभिन्न प्रश्नों से संबंधित विभिन्न खंड हैं। दो खंड हैं– हेल्प और क्लेम। EPFO कार्यालय स्थानों, UAN , सेवाओं, शिकायतों आदि के संबंध में कर्मचारियों और कम्पनी के प्रश्नों को व समस्याओं का हल करता है, दूसरी ओर, ‘क्लेम‘ यूज़र के लिए उपलब्ध विभिन्न क्लेम आदि को पूरा करता है।
यूज़र्स अपने संबंधित प्रश्नों और शिकायतों के निस्तारण करने के लिए 24 × 7 उपलब्ध इस हेल्प डेस्क का उपयोग कर सकते हैं।
प्रश्न.नौकरी में बदलाव के मामले में UAN का क्या होगा?
उत्तर: जब आप नौकरी बदलते हैं, तो आपको अपनी नई कम्पनी को को UAN देना होता है। कम्पनी इसे नए PF खाते को इससे लिंक कर देती है । UAN कर्मचारी के करियर के दौरान समान रहता है।
प्रश्न.UAN कार्ड क्या जानकारी रखता है?
उत्तर:UAN कार्ड में यूनिवर्सल अकाउंट नम्बर और KYC की जानकारी (यदि कम्पनी द्वारा वैरीफाई किया गया है) के बारे में जानकारी शामिल होती है। कार्ड के पिछले हिस्से में हाल ही में पांच अंकों की यूज़र आईडी और EPFO हेल्पडेस्क नंबर हैं।
प्रश्न.पुराने EPF खातों को कैसे ट्रांसफर करें और उन्हें UAN से कनेक्ट करें?
उत्तर:एक बार जब वर्तमान EPF खाता UAN के साथ जुड़ा हुआ है, तो आप सभी पुराने EPF खातों को ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं और साथ ही रजिस्ट्रेशन का स्टेटस/ स्तिथि जानें।
प्रश्न.यदि दो UAN आवंटित हो जाएं तो क्या करें?
उत्तर:इस मामले में, कर्मचारी को तुरंत EPFO हेल्पडेस्क को सूचित करना होगा। सभी आवश्यक वैरीफिकेशन के बाद, पुराना UAN ब्लॉक हो जाता है।
प्रश्न.यदि आपके EPF कार्ड में गलत जानकारी का उल्लेख किया गया है तो क्या किया जा सकता है?
उत्तर:यदि आप अपने पिता का नाम, अपना नाम या जन्मतिथि बदलना चाहते हैं, तो यह वर्तमान कम्पनी को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करके किया जा सकता है। साथ ही, EPFO हेल्पडेस्क को भी UAN कार्ड पर आवश्यक परिवर्तन करने के लिए सूचित किया जा सकता है।
प्रश्न. आधार को UAN से कैसे लिंक करें?
उत्तर:आधार को UAN से जोड़ने के अलग–अलग तरीके हैं। आधार लिंक करने के लिए आप उमंग ऐप, E-KYC पोर्टल पर बायोमेट्रिक क्रेडेंशियल्स या EPFO के E-KYC पोर्टल पर ओटीपी वैरीफिकेशन का उपयोग कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या मैं EPF को एक UAN से दूसरे UAN में ट्रांसफर कर सकता हूं?
उत्तर:UAN पोर्टल पर, आप EPF को एक UAN से दूसरे में ट्रांसफर कर सकते हैं–
प्रश्न. UAN स्टेटस को ऑनलाइन कैसे ट्रैक करें?
उत्तर: EPFO के सदस्य पोर्टल पर राज्य और EPFO खाता नम्बर प्रदान करके अपने UAN आवेदन का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं। आप हमारी सेवाओं पर जा कर > कर्मचारियों के लिए> UAN / ऑनलाइन सेवा> UAN स्टेटस जान सकते हैं।