Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
UAN एक 12-डिजिट यूनिवर्सल अकाउंट नंबर है जो हर PF खाताधारक को उसकी पहली नौकरी लेने के बाद दिया जाता है। UAN को कर्मचारी के PF नंबर से जोड़ा जाता है, कर्मचारी जब भी नौकरी बदलता है तो उसका नया PF खाता खुलता है इन सभी PF खातो को UAN नंबर से ही लिंक किया जाता है। UAN को मूल रूप से एक नंबर के रूप में परिभाषित किया जा सकता है जो एक व्यक्ति के कई पीएफ खाता आईडी से जुड़ा होता है। यह विभिन्न संगठनों द्वारा व्यक्तियों को दी गई कई PF आईडी के लिए सुरक्षित रूप से कार्य करता है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO), भारत के पास (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) UAN से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं के लिए एक अलग ऑनलाइन हेल्पडेस्क है। यूज़र ऑनलाइन पोर्टल पर जा सकते हैं और अपने प्रश्नों को खुद हल कर सकते हैं या अधिकारियों से ऑफ़लाइन संपर्क कर सकते हैं। कर्मचारी ईमेल के माध्यम से भी अपनी शिकायतें लिख सकते हैं या ईपीएफ अधिकारियों से टोल फ्री नंबर के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
EPF हेल्पडेस्क निम्नलिखित प्रश्नों के साथ कर्मचारियों की सहायता कर सकता है-
UAN हेल्पडेस्क ऑनलाइन देखने के लिए दिए गए तरीके का पालन करें-
अपने EPF UAN के बारे में किसी भी शिकायत को दर्ज करने के लिए, आप EPFO के कस्टमर केयर एग्जिक्यूटिव को उनके टोल फ्री नंबर- 1800 118 005 पर कॉल कर सकते हैं।
आप EPF कार्यालय के अधिकारियों के लिए uanepf@epfindia.gov.in पर अपने सवालों को लिख कर भेज सकते हैं।
EPF पोर्टल पर अपनी जन्मतिथि को ऑनलाइन एडिट करने के लिए, आपको दिए गए तरीके का पालन करना होगा-
इस बात पर ध्यान दें कि EPFO को आपके परिवर्तनों को स्वीकृति देने में लगभग 30 दिनों का समय लग सकता है।
जब भी कोई व्यक्ति नौकरी बदलता है तो उसे UAN के लिए KYC कराना चाहिए, जिससे ये जानकारी अपडेट रहे कि अप उस कर्मचारी के PF की ज़िम्मेदारी किस कंपनी/ संस्थान की है। KYC जानकारी कर्मचारी के UAN पर की जाती है, जिससे एक कर्मचारी केवल एक PF अकाउंट जारी रखने में सक्षम होता है।
अपने UAN के KYC को अपडेट करते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी-
आपके UAN के KYC से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप UAN हेल्पडेस्क की मदद ले सकते हैं। आप EPFO के टोल-फ्री नंबर 1800118005 पर 9:15 AM और 5:45 PM के बीच सभी 7 दिनों कॉल कर सकते हैं।
प्रश्न. UAN टोल फ्री नंबर क्या है?
उत्तर- UAN कस्टमर केयर टोल फ्री नंबर 1800 118 005 है।
प्रश्न. मैं ईमेल के माध्यम से EPFO के साथ कैसे संपर्क कर सकता हूं?
उत्तर- आप EPFO हेल्पडेस्क के अधिकारियों से उनकी ईमेल आईडी- uanepf@epfindia.gov.in के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं ।
प्रश्न. एक व्यक्ति के पास कितने UAN हो सकते हैं?
उत्तर- नियमों के अनुसार, एक कर्मचारी के पास केवल एक UAN हो सकता है। एक से अधिक UAN को अवैध माना जाता है।