InCred पर्सनल लोन की फीस व शुल्कों के बारे में जानकारी नीचे दी गई है:
| प्रोसेसिंग फीस | दिशानिर्देशों के मुताबिक |
| प्रीपेमेंट या फोरक्लोज़र फीस | कम से कम 6 ईएमआई का भुगतान करने के बाद ही फोरक्लोज़ किया जा सकता है। पार्ट प्रीपेमेंट की अनुमति नहीं है |
15.6L Reviews
विभिन्न बैंक/NBFC के ब्याज दरों की तुलना करें
अपनी योग्यता के आधार पर बेस्ट रेट चुनें
अप्रूवल की ज़्यादा संभावना
इंस्टेंट डिस्बर्सल, पूरी तरह डिजिटल प्रोसेस

ऑफर्स की तुलना करें और बेस्ट ऑफर चुनें
तुरंत डिस्बर्सल के साथ प्री-अप्रूव्ड ऑफर्स
अपने लोन अप्रूवल की संभावना जानें
पूरी तरह से डिजिटल प्रोसेस
InCred पर्सनल लोन की फीस व शुल्कों के बारे में जानकारी नीचे दी गई है:
| प्रोसेसिंग फीस | दिशानिर्देशों के मुताबिक |
| प्रीपेमेंट या फोरक्लोज़र फीस | कम से कम 6 ईएमआई का भुगतान करने के बाद ही फोरक्लोज़ किया जा सकता है। पार्ट प्रीपेमेंट की अनुमति नहीं है |
पर्सनल लोन प्रीपेमेंट के कुछ लाभ इस प्रकार हैं:
क्रेडिट मिक्स कुल बकाया सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड या अन्य क्रेडिट सुविधाओं के बीच का रेश्यो होता है। आपने जितने लोन लिए हुए हैं, अगर उनमें अन-सिक्योर्ड लोन का प्रतिशत कम हो तो आपका सिबिल स्कोर बढ़ सकता है।
पर्सनल लोन की प्रीपेमेंट करने से उधारकर्ता उस ब्याज लागत पर बचत कर सकते हैं जो उन्होंने पूरी अवधि के लिए लोन जारी रखने पर खर्च की होती। उदाहरण के लिए, यदि किसी आवेदक ने 10 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन लिया है जिसकी ब्याज दर 13% प्रति वर्ष है और लोन अवधि 5 साल तक है तो ईएमआई 22,753 रु. होगी और कुल ब्याज लागत लगभग 3.65 लाख रुपये होगी। यदि वे 1 वर्ष के बाद पूरी बकाया लोन राशि का भुगतान करने का फैसला करते हैं, तो वे ब्याज लागत पर लगभग 2.09 लाख रु. की बचत कर सकते हैं।
बैंक/एनबीएफसी उन पर्सनल लोन आवेदकों को लोन देना पसंद करते हैं, जिनकी कुल ईएमआई जिसमें मौजूदा ईएमआई और साथ ही नए लोन की ईएमआई शामिल है, उनकी कुल मासिक आय के 50% से 60% से अधिक नहीं होती है। इस प्रकार, जिन लोगों के पास उनकी मासिक आय की इस लिमिट से अधिक ईएमआई राशि का भुगतान बकाया रहता है, उनकी पर्सनल लोन प्राप्त करने की संभावना कम होती है।
ऐसे पर्सनल लोन उधारकर्ता मौजूदा पर्सनल लोन की प्रीपमेंट करके अपनी लोन योग्यता में सुधार कर सकते हैं ताकि उन्हें इमरजेंसी में पर्सनल लोन लेने में मुश्किल ना आए और इस प्रकार, अपनी मासिक आय के 50% – 60% के ब्रैकेट के भीतर अपने ईएमआई / एनएमआई रेश्यो को कम कर सकते हैं।
पर्सनल लोन प्रीपेमेंट की कुछ मुख्य कमियां इस प्रकार हैं:
कई उधारकर्ता अपने पर्सनल लोन की प्रीपेमेंट करने के लिए अपनी लिक्विडिटी (यानि कि ज़रूरत पड़ने पर आपके पास कितना कैश मौज़ूद है जिसका उपयोग कर आप भुगतान कर सकते हैं) या मौजूदा निवेश का उपयोग करते हैं। बता दें कि अगर आप लोन की प्रीपेमेंट करने के लिए अपनी लिक्विडिटी या निवेश का उपयोग करते हैं तो हो सकता है कि आपके पास किसी फाइनेंशियल इमरजेंसी से निपटने के लिए पर्याप्त पैसे न बचें।
इसके अलावा हो सकता है कि आपको अपनी महत्वपूर्ण आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अधिक ब्याज दरों पर दूसरा लोन लेना पड़ जाए क्योंकि जो पैसा आपके पास लिक्विडिटी या निवेश के रूप में मौज़ूद था, उसका उपयोग आपने अपने मौज़ूदा लोन की प्रीपेमेंट करने में कर लिया। अगर आप इस परिस्थिति का सामना नहीं करना चाहते हैं तो आपको प्रीपेमेंट का विकल्प तभी चुनना चाहिए, जब आपके पास इमरजेंसी के लिए पर्याप्त पैसे हों। इसके साथ ही आपको अपनी महत्वपूर्ण आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अपने मौज़ूदा निवेश का उपयोग करने से भी बचना चाहिए।
इसके अलावा, उधारकर्ता पर्सनल लोन बैलेंस ट्रांसफर सुविधा का लाभ उठाकर कम पर्सनल लोन की ब्याज दर ऑफर करने वाले बैंकों/एनबीएफसी में अपने मौज़ूदा लोन को ट्रांसफर करके अपने भुगतान के बोझ और ब्याज की कुल लागत को कम कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आप अलग-अलग ऑनलाइन फाइनेंशियल मार्केटप्लेस पर जाकर अलग-अलग बैंक/ लोन संस्थानों द्वारा ऑफर किए गए सबसे उपयुक्त विकल्प को चुन सकते हैं।
आरबीआई के दिशानिर्देशों के मुताबिक, फ्लोटिंग ब्याज दरों पर लिए गए पर्सनल लोन पर बैंक/ लोन संस्थान प्रीपेमेंट फीस नहीं ले सकता है। InCred पर्सनल लोन की बकाया मूल राशि के 5% तक की प्रीपेमेंट फीस वसूली जाती है। इस प्रकार, फिक्स्ड दरों पर लिए गए पर्सनल लोन की प्रीपेमेंट करने से आपको ब्याज लागत पर उतनी बचत नहीं होगी क्योंकि आपको फीस का भुगतान भी करना पड़ेगा।
पर्सनल लोन की प्रीपेमेंट करने पर भी समान फीस लागू होगी। इसलिए, जो उधारकर्ता अपने पर्सनल लोन की प्रीपेमेंट या फोरक्लोज़ करना चाहते हैं, उन्हें इसका विकल्प तभी चुनना चाहिए जब फोरक्लोज़र/प्रीपेमेंट फीस का भुगतान करने के बाद भी अच्छी-खासी बचत हो रही हो।
अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Personal Loan पाएं
निम्निलिखित तरीके का पालन करके आप पर्सनल लोन (Personal Loan) के लिए पैसाबाज़ार पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
ये हैं हमारे पर्सनल लोन लेंडर्स
अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
पर्सनल लोन पाएं
InCred 15 लाख रु. तक लोन राशि ऑफर करता है, बशर्ते आप बैंक की योग्यता शर्तों को पूरा करती हों।
InCred पर्सनल लोन का भुगतान 5 साल तक की अवधि में किया जा सकता है।
InCred पर्सनल लोन की ब्याज दर 11.49% प्रति वर्ष से शुरू होती है। हालांकि, लागू ब्याज दर आवेदक की व्यक्तिगत प्रोफाइल, लोन राशि, लोन अवधि आदि पर निर्भर करती है।
पैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।
पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।
APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।
उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।
पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001
बेस्ट पर्सनल लोन ऑफर्स चेक करें, क्विक डिस्बर्सल के साथ

₹50 लाख तक का लोन पाएं, ब्याज दर
9.98% से शुरू