Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
SBI म्यूचुअल फंड, एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) और भारत के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर के बैंक भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित एक प्रमुख फंड हाउस है। SBI और एसेस्ट मैनेटमेंट कंपनी (AMC) देशभर के लाखों निवेशकों को इक्विटी, डेट और हाइब्रिड जैसे प्रमुख वर्गों में फंड उपलब्ध करवाने में लगी है।
SBI म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करने के सबसे लोकप्रिय तरीकों में से एक सिस्टेमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) है। SIP के जरिए आप SBI म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। जिन निवेशकों के पास निवेश करने के लिए कम राशि है उनको भी SIP लम्बे समय के लिए निवेश करते रहने पर लाभ कमाने का अवसर देती है।
इस पेज पर:
| फंड का नाम | कैटेगरी | 1 साल पर रिटर्न/ लाभ | 3 साल पर रिटर्न/ लाभ | 5 साल पर रिटर्न/ लाभ |
| एसबीआई स्मॉल कैप फंड | इक्विटी: स्मॉल कैप | 2.28% | 16.04% | 22.27% |
| SBI ETF निफ्टी बैंक फंड | इक्विटी: सेक्टोरल बैंकिंग | 19.17% | 20.69% | लागू नहीं है |
| SBI मैग्नम मल्टी-कैप फंड | इक्विटी: मल्टी कैप | 9.23% | 12.15% | 14.65% |
| SBI डायनामिक बॉन्ड फंड | लोन: डायनामिक बॉन्ड | 12.51% | 9.05% | 9.81% |
| SBI की मैग्नम बच्चों के लाभ हेतु योजना | हाइब्रिड: कंजर्वेटिव हाइब्रिड | 3.70% | 11.39% | 12.20% |
*फरवरी 24, 2020 तक के सभी आंकड़े
सिस्टेमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) अपने निवेशकों को म्यूचुअल फंड की ओर से दी गई एक सुविधा है जो उन्हें फंड में तय समयसीमा के लिए निवेश करने की अनुमति देती है। निवेशक SIP के माध्यम से न्यूनतम 500 रुपये की राशि से भी म्यूचुअल फंड में निवेश करना शुरू कर सकते हैं। निवेशक के बैंक अकाउंट से हर महीने एक निश्चित राशि को चुने गए म्यूचुअल फंड में निवेश किया जाता है। इसके बाद निवेशक को इसके बदले में, नेट एसेट वैल्यू (NAV) के आधार पर म्यूचुअल फण्ड यूनिट की एक निश्चित संख्या दी जाती है।

अनुशासित निवेश: निवेश के प्रति एक अनुशासित नज़रिया लंबी अवधि में धन निर्माण में बहुत मदद करता है। SIP की प्रक्रिया के कारण आप आप लगातार निवेश करते रहते हैं क्योंकि SIP चुने गए म्यूचुअल फंड में ऑटोमेटिक रूप से निवेश करने के साथ-साथ बाज़ार के रिस्क को भी बैंलेस करती है।
निवेश प्रकिर्या के कारण लाभ: SIP में निश्चित समयसीमा पर एक निश्चित राशि का निवेश करना शामिल है, यह बाज़ार की अस्थिरता से बाहर निकलने के लिए रुपये की औसत लागत का लाभ उठाता है। बाज़ार में मंदी आने पर SIP के माध्यम से आप समान निवेश कर ज़्यादा फण्ड यूनिट खरीद पाते हैं और बाज़ार में तेज़ी आने पर आपके इन खरीदे गए यूनिट का मूल्य बढ़ जाता है।
आसान निवेश अवधि: यह आपको अपनी इच्छानुसार SIP शुरू करने और बंद करने की अनुमति देती है। इसके अलावा आप SIP को बिना किसी रोक-टोक के शुरू करने के बाद उसकी अवधि की तारीख भी बदल सकते हैं।
आसान निवेश राशि: आप आय और बचत क्षमता के अनुसार, SIP की राशि घटा और बढ़ा सकते हैं। यदि आप अपनी SIP की राशि बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नए SIP शुरु करने की जरुरत नहीं है। आप मौजूदा SIP में वद्धि कर राशि को बढ़ा सकते हैं।
लॉन्ग-टर्म कंपाउडिंग के लाभ: इसमें कोई निश्चित दर नहीं है। म्युचुअल फंड निवेश सामान्य नियम के अधीन हैं – आप जितना पहले निवेश करते हैं, उतना ही आपका पैसा समय के साथ बढ़ता है। SBI इस प्रकार SIP के माध्यम से म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश की गई छोटी राशि भी आपको कंपाउडिंग पावर की सुविधा के कारण काफी ज़्यादा लाभ दे सकती है।
ये भी पढ़े : SIP कैलकुलेटर का उपयोग करके अपने निवेश की मेच्योरिटी राशि जाने
SIP की अवधारणा काफी हद तक बैंक रेक्रिंग डिपॉज़िट के समान है। जब आप एक SBI SIP, शुरू करते हैं, तो आपके बैंक अकाउंट से मासिक, साप्ताहिक या दैनिक निवेश पूंजी ऑटोमेटिक रुप से विशेष तारीख पर कट जाती है। पहले से निर्धारित यह राशि आपके SBI म्यूचुअल फंड योजना में निवेश की जाती है।
वहीं यहां इस बात पर ध्यान रखना जरुरी है कि आपकी व्यक्तिगत निवेश राशि परिवर्तित नहीं रहेगी, आपको यह ध्यान रखना होगा कि आपके द्वारा चुने गए फंड की NAV/ मूल्य प्रतिदिन अलग अलग होगी। इस प्रकार, खरीदी गई यूनिट की संख्या भी हर बार अलग होगी।
एक उदाहरण के लिए मान लीजिए कि आप SIP के ज़रिए हर महीने 500 रुपए निवेश करते हैं और पहली बार जब आप SIP के माध्यम से निवेश करते हैं, तो आपके चुने हुए SBI म्यूचुअल फंड प्लान का NAV/ मूल्य 50 रुपये होता है और इस प्रकार आप योजना की 10 यूनिट खरीदते हैं। अगली बार जब आपका SIP भुगतान होता है, तो मान लें कि उस म्यूचुअल फण्ड यूनिट का NAV/ मूल्य बढ़कर 60 रुपये हो गया है, उस स्थिति में, आप केवल 8.33 यूनिट को खरीदने में सक्षम होंगें।
SBI म्यूचुअल फंड AMC इक्विटी, लोन और हाइब्रिड समेत विभिन्न श्रेणियों में कई ओपन-एंडेड म्यूचुअल फंड देता है। निम्नलिखित सेक्शन में हम SBI म्यूचुअल फंड AMC की उन मुख्य योजनाओं पर विचार करेंगे, जिन्होंने बाज़ार की विभिन्न स्थितियों में मजबूती से प्रदर्शन किया है। ये SIP के माध्यम से निवेश के लिए आदर्श योजनाएं हैं।
यह वर्तमान समय में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली इक्विटी स्कीमों में से एक है। इसको SBI म्यूचुअल फंड AMC द्वारा मैनेज किया जाता है। पिछले 5 वर्षों में 22% से ज़्यादा वार्षिक आय कमाने के साथ, इस फंड ने बेहतरीन रिटर्न/ लाभ देने में अच्छा मुकाम हासिल किया है। इसके अलावा फंड ने अपने बेंचमार्क के साथ-साथ 1 साल, 3 साल और 5 साल के रिटर्न/ लाभ फ्रेमवर्क की कैटेगरी में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। फंड ने अपनी संपत्ति का लगभग 60% स्मॉल कैप क्षेत्र में और दूसरा 38% मिड कैप क्षेत्र में लगाया है।
मिड और स्मॉल कैप क्षेत्र में ज़्यादा निवेश फंड को अस्थिर बनाता है और इसलिए कम जोखिम वाले निवेशकों के लिए अनुकूल नहीं है। हालांकि, आप लंबी अवधि के लिए निवेश करके और SIP के ज़रिए निवेश करके बाज़ार के रिस्क को कम कर सकते हैं। SBI स्मॉल कैप फंड ज्यादा रिटर्न/ लाभ की उम्मीद में ज़्यादा जोखिम लेने के लिए तैयार निवेशकों के लिए बिल्कुल सही है।
यह फंड एक सेक्टोरल इक्विटी फंड है जो बैंकिंग सेक्टर में निवेश करता है। आम तौर पर ज़्यादा जोखिम के कारण सेक्टोरल फंड रिस्की हो सकता है लेकिन SBI ETF बैंक फंड ने अपने लॉन्च के बाद से असाधारण प्रदर्शन किया है। इस फंड ने 1 वर्ष और 3 वर्ष समय सीमा में हर साल लगभग 20% रिटर्न/ लाभ दिया है जो अपनी कैटेगरी के अन्य फण्ड के मुकाबले बेहतर है।
एक ETF फंड होने के कारण एक्सपेंस रेश्यो का फंड वास्तव में कम है जो एक अतिरिक्त लाभ है। फंड ने अपनी पूँजी का लगभग 92% बड़े कैप कंपनियों में निवेश किया है जो बाज़ार में उतार-चढ़ाव के समय में काफी मज़बूत है।
मल्टी कैप फंड, लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश की रणनीति को अपनाते हैं। इस तरह मल्टी कैप फण्ड लार्ज कैप कंपनियों में निवेश कर कम जोखिम के साथ स्थिर रहते हैं और मिड कैप, स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश कर ज़्यादा रिटर्न/ लाभ कमाते हैं। SBI मैग्नम मल्टी–कैप ने पिछले 5 सालों के अपने बेंचमार्क रिटर्न/ लाभ (10.75%) को बड़े अंतर से पीछे छोड़ते हुए 15.27% सालाना रिटर्न/ लाभ दिया है। इसके अलावा, फंड ने अपनी संपत्ति का लगभग 62% लार्ज कैप स्टॉक में, 26% मिड कैप में और दूसरा 12% स्माल कैप क्षेत्र में निवेश किया है।
डेट फंड उन निवेशकों के लिए बने हैं, जो कम जोखिम पर मध्यम रिटर्न/ लाभ कमाना चाहते हैं। हालांकि, डेट फंड रिटर्न/ लाभ के लिहाज से फिक्स्ड रिटर्न/ लाभ के इनवेस्टमेंट ऑप्शन से बेहतर हैं। यह एक डेट फंड है, जिसने AAA कैटेगरी वाले निवेश विकल्पों में अपनी पूँजी का लगभग 60% और 40% सिक्योरिटीज़ में निवेश किया है जो इसे एक सुरक्षित निवेश बनाता है। इस फंड ने पिछले एक साल में 11% से अधिक रिटर्न/ लाभ और 3- साल और 5- साल की अवधि में 9% से अधिक रिटर्न/ लाभ दिया है। बता दें, कि ये फंड एक निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
यह एक डेट ओरिएंटेड हाइब्रिड फंड है। इस फंड को डेट और इक्विटी दोनों साधनों में निवेश करने की अनुमति है, यह योजना विशेष रूप से डेट और शेयर बाज़ार निवेश करने पर केंद्रित है। कंजर्वेटिव डेट हाइब्रिड म्यूचुअल फंड, इक्विटी ओरिएंटेड हाइब्रिड फंड की तुलना में कम रिस्की है। SBI मैग्नम चिलड्रन्स बेनिफिट प्लान ने अपनी पूँजी का लगभग 25% AAA कैटेगरी वाले निवेश विकल्पों और लगभग 8% सरकारी सिक्योरिटीज़ में निवेश किया है। हालांकि, अपनी संपत्ति का लगभग 35% AA वाले कैटेगरी निवेश विकल्पों में निवेश किया है। ये जो जोखिम भरा है लेकिन ज्यादा रिटर्न/ लाभ देता है।
5 वर्षों की अवधि में प्रति वर्ष 12.30 रिटर्न/ लाभ देकर, ये फण्ड उन निवेशकों के लिए अच्छा है जो ज़्यादा जोखिम ना लेकर लम्बी अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं और अच्छा रिटर्न/ लाभ प्राप्त करना चाहते हैं।