
अनुशासित निवेश: निवेश के प्रति एक अनुशासित नज़रिया लंबी अवधि में धन निर्माण में बहुत मदद करता है। SIP की प्रक्रिया के कारण आप आप लगातार निवेश करते रहते हैं क्योंकि SIP चुने गए म्यूचुअल फंड में ऑटोमेटिक रूप से निवेश करने के साथ-साथ बाज़ार के रिस्क को भी बैंलेस करती है।
निवेश प्रकिर्या के कारण लाभ: SIP में निश्चित समयसीमा पर एक निश्चित राशि का निवेश करना शामिल है, यह बाज़ार की अस्थिरता से बाहर निकलने के लिए रुपये की औसत लागत का लाभ उठाता है। बाज़ार में मंदी आने पर SIP के माध्यम से आप समान निवेश कर ज़्यादा फण्ड यूनिट खरीद पाते हैं और बाज़ार में तेज़ी आने पर आपके इन खरीदे गए यूनिट का मूल्य बढ़ जाता है।
आसान निवेश अवधि: यह आपको अपनी इच्छानुसार SIP शुरू करने और बंद करने की अनुमति देती है। इसके अलावा आप SIP को बिना किसी रोक-टोक के शुरू करने के बाद उसकी अवधि की तारीख भी बदल सकते हैं।
आसान निवेश राशि: आप आय और बचत क्षमता के अनुसार, SIP की राशि घटा और बढ़ा सकते हैं। यदि आप अपनी SIP की राशि बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नए SIP शुरु करने की जरुरत नहीं है। आप मौजूदा SIP में वद्धि कर राशि को बढ़ा सकते हैं।
लॉन्ग-टर्म कंपाउडिंग के लाभ: इसमें कोई निश्चित दर नहीं है। म्युचुअल फंड निवेश सामान्य नियम के अधीन हैं – आप जितना पहले निवेश करते हैं, उतना ही आपका पैसा समय के साथ बढ़ता है। SBI इस प्रकार SIP के माध्यम से म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश की गई छोटी राशि भी आपको कंपाउडिंग पावर की सुविधा के कारण काफी ज़्यादा लाभ दे सकती है।
ये भी पढ़े : SIP कैलकुलेटर का उपयोग करके अपने निवेश की मेच्योरिटी राशि जाने