Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
इस पेज पर पढ़ें:
जिन म्यूचुअल फण्ड में निवेश करने पर जोखिम कम होता है उन्हें कम जोखिम वाले म्यूचुअल फंड कहा जाता है। ये फंड ज़्यादा रिटर्न/ लाभ के साथ आते हैं क्योंकि वे मुख्य रूप से बुनियादी स्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, आदि के सरकारी बॉन्ड में निवेश करते हैं। चूंकि ये फंड के डेट में अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा निवेश करते हैं, इसलिए इनमें लम्बे समय के लिए निवेश नहीं रखना पड़ता है।
भारत में विभिन्न कैटेगरी से जुड़े 5 सर्वश्रेष्ठ कम जोखिम वाले म्यूचुअल फंड की एक लिस्ट है जो बाकी फंड की तुलना में कम जोखिम वाले हैं और वर्ष 2020 में निवेश के लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं:
| फंड का नाम | 3 वर्ष का रिटर्न (%) | 5 वर्ष का रिटर्न (%) | NAV |
| एक्सिस लिक्विड फंड | 6.98 | 7.39 | ₹ 2176.78 |
| इंडियाबुल्स शॉर्ट टर्म फंड | 7.11 | 8.54 | ₹ 1714.06 |
| फ्रैंकलिन इंडिया लिक्विड फंड | 7.07 | 7.49 | ₹ 2943.77 |
| एचडीएफसी (HDFC) शॉर्ट टर्म डेट फंड | 7.78 | 8.36 | ₹ 22.40 |
| आदित्य बिड़ला SL मनी मैनेजर फंड | 7.69 | 7.85 | ₹ 267.07 |
(डेटा 15 जनवरी 2020 तक; सोर्स- वैल्यू रिसर्च)
डेट फंड से मिले रिटर्न/ लाभ ओअर टैक्स कैपिटल गेन टैक्स और डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स (DDT) के तहत लग सकता है। अगर डेट फंड खरीद के 3 साल के भीतर बेचा जाता है, तो लाभ आपके स्लैब दर ( शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स) पर लगाया जाता है। अगर उन्हें 3 साल की खरीद के बाद बेचा जाता है, तो उन पर 20% टैक्स लगाया जाता है और आपको इंडेक्सेशन का लाभ दिया जाता है।(जो महंगाई से तुलना कर आपके टैक्स को कम करता है)
डेट फंड पर 25% डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स (DDT) लगता है। सरचार्ज और सेस जोड़ने के बाद, यह टैक्स लगभग 29% हो जाता है। डिविडेंड का भुगतान करने से पहले DDT फंड हाउस द्वारा काट लिया जाता है और इसलिए डेट फंड से डिविडेंट निवेशक के लिए टैक्स-मुक्त होता है।
दूसरी ओर, कैपिटल गेन के मामले में कोई टैक्स कटौती नहीं है। निवेशकों को अपनी कमाई को कैलकुलेट कर लागू इनकम टैक्स दर के हिसाब से टैक्स भुगतान कर्ण होगा।
प्रश्न. वर्ष 2020-21 के लिए भारत में सबसे कम जोखिम वाले म्यूचुअल फंड कौन-से हैं?उत्तर: कम जोखिम वाले फंड की कैटेगरी के अंतर्गत कई फंड को शामिल किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में, आप एक्सिस लिक्विड फंड, इंडियाबुल्स शॉर्ट टर्म फंड, महिंद्रा लिक्विड फंड, निप्पॉन इंडिया लिक्विड फंड या आदित्य बिड़ला सन लाइफ मनी मैनेजर फंड में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं।
प्रश्न. सबसे कम जोखिम वाले फंड कैसे चुनें?
उत्तर: निवेश की पसंद अलग-अलग कारकों पर निर्भर करती है जैसे कि निवेश समयसीमा, निवेश के उद्देश्य, निवेश शैली, शुल्क और लोड, बेहतर रिटर्न, फंड मैनेजर आदि। इसलिए, सबसे कम जोखिम वाले फंड को लेने के लिए, आपको इन सभी का विश्लेषण करना चाहिए। आपके वित्तीय उद्देश्यों के लिए सबसे अच्छा निवेश विकल्प तय करने से पहले इन कारकों पर विचार करें।
| फंड का नाम | जोखिम | 3 वर्ष का रिटर्न | 5 वर्ष का रिटर्न |
| इंडियाबुल्स शॉर्ट टर्म फंड | कम | 7.28% | 8.64% |
| रिलायंस लिक्विड फंड | कम | 7.09% | 7.57% |
| आईडीबीआई (IDBI) लिक्विड फंड | कम | 7.07% | 7.50% |
| आईडीएफसी (IDFC) गवर्नमेंट सिक्योरिटीज फंड – लगातार परिपक्वता फंड | कम | 10.74% | 10.44% |
| यूटीआई (UTI) मनी मार्केट फंड | कम | 7.65% | 7.89% |
| एसबीआई (SBI) मैग्नम अल्ट्रा शॉर्ट ड्यूरेशन फंड | कम | 7.66% | 7.87% |
| एडलवाइस लिक्विड फंड | कम | 7.04% | 7.33% |
| जेएम लिक्विड फंड | कम | 7.08% | 7.56% |