Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
वर्ष 2008 में स्थापित L&T फाइनेंशियल सर्विसेज़ की सहायक कंपनी L&T इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट कंपनी भारत में बेहतरीन AMC में से एक है। यह इक्विटी, निश्चित आय, म्यूचुअल फंड निवेश के साथ-साथ फंड मैनेजमेंट और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट के लिए सेवाएं प्रदान करता है।
इस पेज पर :
L&T अच्छे रिटर्न (लाभ) प्राप्त करने के लिए कंपनियों का मूल्यांकन करती है और निवेश पोर्टफोलियो तैयार करती है। यह प्रक्रिया प्रभावी रूप से बाज़ार के जोखिम को कम करती है और लम्बे समय में अच्छे रिटर्न (लाभ) प्राप्त करती है। इसके अलावा, म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के ज़रिए निवेश से बाज़ार का जोखिम कम होता है।
L&T इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट कंपनी के CEO कैलाश कुलकर्णी अपने निवेशकों को जोखिम समायोजित रिटर्न (लाभ) देने में विश्वास करते हैं। उनके मैनेजमेंट के तहत, एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने संपत्ति में दस गुना वृद्धि देखी है। निवेशकों को चुनने के लिए इक्विटी फंड, डेट फंड, लिक्विड फंड के कई विकल्प उपलब्ध है।
L&T इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट लिमिटेड द्वारा पेश इक्विटी म्यूचुअल फंड जल्दी विकसित होने वाली योजनाएं हैं जो लम्बे समय में लाभ कमाने में मदद करती हैं। अधिक जोखिम के इच्छुक निवेशक अधिक रिटर्न (लाभ) प्राप्त करने के लिए इन फंड में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं। L&T के कुछ प्रमुख इक्विटी म्यूचुअल फंड निम्नलिखित हैं:
| फंड का नाम | 3 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | 5 वर्ष मेंं रिटर्न (लाभ) (%) | NAV | AUM
(₹ करोड़ में ) |
| L&T इंडिया वैल्यू फंड | 5.94 | 12.53 | 35.8 | 8404.03 |
| L&T इमर्जिंग बिजनेस फंड | 5.94 | 12.43 | 22.72 | 6177.32 |
| L&T मिडकैप फंड | 8.26 | 12.69 | 134.88 | 4879.9 |
| L&T टैक्स एडवांटेज फंड | 7.21 | 9.77 | 53.94 | 3420.69 |
| L&T इंफ्रास्ट्रक्चर फंड | 7.22 | 11.56 | 16.07 | 1934.44 |
डेट म्यूचुअल फंड्स फिक्स्ड इनकम इन्वेस्टमेंट इंस्ट्रूमेंट्स हैं जो मुख्य रूप से उच्च श्रेणी की डेट सिक्योरिटीज़ में निवेश करते हैं। ये उन निवेशकों के लिए उपयुक्त हैं जो निवेश पर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं और अधिक जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। L&T द्वारा ऑफर कुछ प्रमुख डेट म्यूचुअल फ़ंड निम्नलिखित हैं:
| फंड का नाम | 3 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | 5 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | NAV |
AUM (₹ करोड़ में ) |
| L&T लिक्विड फंड | 7.04 | 7.53 | 2653.63 | 15516.24 |
| L&T शॉर्ट टर्म बॉन्ड फंड | 7.74 | 8.42 | 19.22 | 4002.4 |
| L&T अल्ट्रा शॉर्ट टर्म फंड | 7.69 | 8.22 | 32.37 | 3022.86 |
| L&T क्रेडिट रिस्क फंड | 5.51 | 7.64 | 21.49 | 3038.05 |
| L&T बैंकिंग और पीएसयू डेट फंड | – | – | – | 196.34 |
हाइब्रिड म्यूचुअल फंड के निवेश पोर्टफोलियो में इक्विटी और डेट सिक्योरिटीज़ का मिश्रण होता है। निवेश पोर्टफोलियो का जोखिम इसकी संरचना और इक्विटी या डेट के प्रति झुकाव पर निर्भर करता है। यदि आप मध्यम जोखिम के इच्छुक निवेशक हैं, तो आप इन फंड में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं। L & T द्वारा ऑफर किए गए कुछ प्रमुख हाइब्रिड फंड निम्नलिखित हैं:
| फंड का नाम | 3 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | 5 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | NAV |
AUM (₹ करोड़ में ) |
| L&T हाइब्रिड इक्विटी फंड | 7.25 | 10.65 | 27.78 | 9381.57 |
| L&T आर्बिट्रेज अपॉर्चुनिटीज फंड | 6.72 | 7.16 | 14.49 | 668.31 |
| L&T बैलेंस्ड एडवांटेज फंड | 5.81 | 7.05 | 24.14 | 546.9 |
| L&T इक्विटी सेविंग फंड | 4.74 | 6.74 | 18.28 | 175.38 |
| L&T कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड | 5.89 | 7.2 | 37.2 | 5.89 |
स्टेप 1: Paisabazaar.com पर, ‘Mutual Fund’ विकल्प का चयन करें
स्टेप 2: यदि आप एक रजिस्टर्ड यूज़र हैं, तो अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड / OTP का उपयोग करके प्लेटफ़ॉर्म पर लॉग इन करें। या एक नया खाता बनाएँ
स्टेप 3: बाईं ओर पर ‘Invest’ > ‘Explore All Funds’ चुनें
स्टेप 4: अपनी पसंद का आदित्य बिड़ला सन लाइफ फंड चुनें। अब, NAV, जोखिम, आदि सहित फंड की सभी जानकारी दिखाई देगी
स्टेप 5: निवेश करने के लिए अपनी इच्छा के अनुसार राशि दर्ज करें, निवेश प्रकार – SIP या लम्पसम चुनें , और ‘Confirm & add to cart’ विकल्प पर क्लिक करें
स्टेप 6: आप प्रमुख भारतीय बैंकों के नेट बैंकिंग का उपयोग करके भुगतान पूरा कर सकते हैं।
म्यूचुअल फंड यूनिट आपको 5 वर्किंग डे के भीतर आवंटित कर दी जाएंगी। यदि आपकी KYC नहीं है, तो आपको म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करने से पहले अपना KYC पूरा करना होगा
KYC (नो योर कस्टमर) ग्राहक पहचान प्रक्रिया होती है और यह उन निवेशकों के लिए अनिवार्य होती है जो म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं । फ्रॉड ट्रांजैक्शन को रोकने के लिए म्यूचुअल फंड निवेश के लिए पूंजी बाज़ार SEBI (सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) द्वारा इसे अनिवार्य कर दिया गया है।
KYC प्रक्रिया निम्नलिखित सेबी-रजिस्टर्ड मध्यस्थों में से किसी के साथ शुरू और पूरी की जा सकती है:
स्टेप 1: फंड हाउस की वेबसाइट या उपर्युक्त KRA की वेबसाइट पर जाएं और अपनी व्यक्तिगत जानकारी और अपने आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर को भरकर एक निवेशक खाता बनाएं ताकि आप उस ओटीपी का उपयोग करके खाते को वैरीफाई कर सकें
स्टेप 2: अपनी पहचान प्रमाण और पता प्रमाण की सेल्फ-अटेस्ट कॉपी अपलोड करें बस इतना ही।
आपका eKYC प्रोसेस हो चुका है!
IIM बैंगलोर के एक पूर्व छात्र, सौमेंद्र नाथ लाहिड़ी L&T इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेश अधिकारी हैं। उनके पास 17 से अधिक वर्षों का औद्योगिक अनुभव है और उन्होंने L&T म्यूचुअल फंड्स के अधिकांश इक्विटी म्यूचुअल फंडों को सक्रिय रूप से मैनेज किया है।
इक्विटी बाज़ारों में 23 से अधिक वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ, वेणुगोपाल मंगत L&T इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट लिमिटेड के इक्विटी निवेश के प्रमुख हैं। वह फाइनेंस में MBA हैं।
योग्यता के आधार पर एक चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट, श्रीराम रामनाथन L&T इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट की फिक्स्ड इनकम सिक्योरिटी को मैनेज करते हैं। इनके पास 15 वर्षों का अनुभव है।
प्रश्न.एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) क्या है?
उत्तर: AMC एक ऐसा संगठन होता है जो कई निवेशकों से जमा किए गए फंड को मैनेज करता है और उन्हें रिटर्न उत्पन्न करने के लिए विभिन्न फाइनेंशियल सिक्योरिटी में निवेश करता है।
प्रश्न.नेट एसेट वैल्यू (NAV) क्या है?
उत्तर: NAV किसी फण्ड की प्रति यूनिट की कीमत होती है। नेट एसेट वैल्यू एक AMC की व्यक्तिगत म्यूचुअल फंड स्कीम के प्रदर्शन को मापता है।
प्रश्न.एंट्री लोड क्या है?
उत्तर: जब कोई निवेशक पहली बार म्यूचुअल फंड स्कीम की यूनिट्स खरीदता है, तो उसे एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा प्रोसेसिंग फीस का एक छोटा सा शुल्क लिया जाता है जिसे एंट्री लोड कहा जाता है।
प्रश्न.एग्ज़िट लोड क्या है?
उत्तर: जब निवेशक म्यूचुअल फंड स्कीम से अपने निवेश को रिडीम करते हैं, तो उनसे प्रोसेसिंग फीस की एक छोटी राशि ली जाती है, जिसे एग्ज़िट लोड के रूप में जाना जाता है। यह तब भी चार्ज किया जाता है जब निवेशक किसी AMC की विभिन्न म्यूचुअल फंड योजनाओं के बीच स्विच (बदलते) करते हैं।