Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
इनवेस्को ऐसेट मैनेजमेंट (India) कंपनी इनवेस्को लिमिटेड का एक हिस्सा है जो एक प्रमुख निवेश मैनेजमेंट फर्म है। इसका उद्देश्य म्यूचुअल फंड योजनाओं के माध्यम से रिटेल, कॉर्पोरेट और साथ ही संस्थागत निवेशकों की निवेश ज़रूरतों को पूरा करना है
इस AMC ( एसेट मैनेजमेंट कंपनी ) ने वर्ष 2008 में अपनी स्थापना के बाद से ही प्रभावशाली रिटर्न (लाभ) दिया है। इनवेस्को के सतह जुड़े निवेशक अच्छा लाभ कमाने के लिए पेशेवर अनुभव और वैश्विक संसाधनों का लाभ उठा सकता है। इनवेस्को AMC (इंडिया) के CEO सौरभ नानावती उन कंपनियों में निवेश करने में विश्वास करते हैं जिनके पास उच्च विकास क्षमता वाले टिकाऊ व्यवसाय मॉडल हैं।
इस पेज पर:
इनवेस्को AMC में म्यूचुअल फंड विकल्पों की एक पूरी रेंज है, जिसमें इक्विटी फंड, डेट फंड, इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम आदि शामिल हैं:
इनवेसको एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा इक्विटी म्यूचुअल फंड में जोखिम उठाने और संभावित रिटर्न (लाभ) प्राप्त करने के इच्छुक निवेशकों के लिए बेहतरीन निवेश योजनाएं हैं। इसमें फंड के अधिकांश हिस्से को विभिन्न कंपनियों के शेयरों में बांटा जाता है। इनवेस्को के इक्विटी म्यूचुअल फंड को लम्बे समय में रिटर्न (लाभ) कमाने वाले सबसे अच्छे निवेश विकल्प के रूप में जाना जाता है:
| फंड का नाम | 3 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | 5 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | NAV |
AUM (₹ करोड़ में ) |
| इनवेस्को इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज फंड | 15.38 | 16.53 | 63.03 | 151.24 |
| इनवेस्को इंडिया कॉन्ट्रा फंड | 10.72 | 12.9 | 50.39 | 3929.44 |
| इनवेस्को इंडिया ग्रोथ ऑपर्चुनिटीज फंड | 12.6 | 12.9 | 37.78 | 1433.61 |
| इनवेस्को इंडिया टैक्स प्लान | 7.2 | 10.15 | 47.77 | 869.81 |
| इनवेस्को इंडिया मिड कैप फंड | 8.1 | 12.2 | 52.23 | 415.06 |
इनवेसको डेट म्यूचुअल फंड में रिटर्न (लाभ) डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में किए गए प्राथमिक निवेश से उत्पन्न होता है। ये एक स्थिर और रेगुलर इनकम को नियमित करते हैं, इनवेस्को द्वारा कुछ प्रमुख डेट म्यूचुअल फंड निम्नलिखित हैं :
| फंड का नाम | 3 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | 5 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | NAV |
AUM (₹ करोड़ में ) |
| इनवेस्को इंडिया बैंकिंग एंड PSU डेट फंड | 7.62 | 7.85 | 1700.58 | 1700.58 |
| इनवेस्को इंडिया कॉरपोरेट बॉन्ड फंड | 5.83 | 7.52 | 2182.17 | 481.62 |
| इनवेस्को इंडिया क्रेडिट रिस्क फंड | 3.01 | 6.27 | 1374.36 | 263.71 |
| इनवेस्को इंडिया गिल्ट फंड | 7.37 | 9.47 | 2201.46 | 19.79 |
| इनवेस्को इंडिया लिक्विड फंड | 7.04 | 7.55 | 2696.58 | 5389.87 |
इनवेस्को हाइब्रिड म्यूचुअल फंड निवेशकों को इक्विटी और डेट फंड दोनों के मिश्रित रूप के तौर पर उपलब्ध है। ये एसेट के साथ-साथ डेट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करने के लिए जाने जाते हैं। इस तरह के म्यूचुअल फंड से निवेशक न केवल अपनी पूंजी बढ़ा सकते हैं बल्कि निश्चित और लगातार आय कमाने की संतुष्टि भी प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य 5 इनवेस्को हाइब्रिड म्युचुअल फंड की लिस्ट निम्नलिखित है:
| फंड का नाम | 3 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | 5 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | NAV |
AUM (₹ करोड़ में ) |
| इनवेस्को इंडिया आर्बिट्रेज फंड | 6.64 | 7.07 | 24.32 | 229.58 |
| इनवेस्को इंडिया डायनेमिक इक्विटी फंड | 6.91 | 8.33 | 28.41 | 994.6 |
| इंव्सको इंडिया इक्विटी एंड बॉन्ड फंड | – | – | 10.14 | 445.64 |
| इनवेस्को इंडिया इक्विटी सेविंग फंड | – | – | 10.78 | 211.87 |
स्टेप 1: Paisabazaar.com पर, ‘Mutual Fund’ विकल्प का चयन करें
स्टेप 2: यदि आप एक रजिस्टर्ड यूज़र हैं, तो अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड / OTP का उपयोग करके प्लेटफ़ॉर्म पर लॉग इन करें। या एक नया खाता बनाएँ
स्टेप 3: बाईं ओर पर ‘Invest’ > ‘Explore All Funds’ चुनें
स्टेप 4: अपनी पसंद का आदित्य बिड़ला सन लाइफ फंड चुनें। अब, NAV, जोखिम, आदि सहित फंड की सभी जानकारी दिखाई देगी
स्टेप 5: निवेश करने के लिए अपनी इच्छा के अनुसार राशि दर्ज करें, निवेश प्रकार – SIP या लम्पसम चुनें , और ‘Confirm & add to cart’ विकल्प पर क्लिक करें
स्टेप 6: आप प्रमुख भारतीय बैंकों के नेट बैंकिंग का उपयोग करके भुगतान पूरा कर सकते हैं।
म्यूचुअल फंड यूनिट आपको 5 वर्किंग डे के भीतर आवंटित कर दी जाएंगी। यदि आपकी KYC नहीं है, तो आपको म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करने से पहले अपना KYC पूरा करना होगा।
KYC (नो योर कस्टमर) ग्राहक पहचान प्रक्रिया होती है और यह उन निवेशकों के लिए अनिवार्य होती है जो म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं । फ्रॉड ट्रांजैक्शन को रोकने के लिए म्यूचुअल फंड निवेश के लिए पूंजी बाज़ार SEBI (सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) द्वारा इसे अनिवार्य कर दिया गया है।
KYC प्रक्रिया निम्नलिखित सेबी-रजिस्टर्ड मध्यस्थों में से किसी के साथ शुरू और पूरी की जा सकती है:
स्टेप 1: फंड हाउस की वेबसाइट या उपर्युक्त KRA की वेबसाइट पर जाएं और अपनी व्यक्तिगत जानकारी और अपने आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर को भरकर एक निवेशक खाता बनाएं ताकि आप उस ओटीपी का उपयोग करके खाते को वैरीफाई कर सकें
स्टेप 2: अपनी पहचान प्रमाण और पता प्रमाण की सेल्फ-अटेस्ट कॉपी अपलोड करें बस इतना ही। आपका eKYC प्रोसेस हो चुका है
1. पहचान प्रमाण
2. पता प्रमाण
ताहेर वर्ष 2017 में मुख्य निवेश अधिकारी के रूप में इंवेस्को AMC की निवेश टीम में शामिल हुए हैं। उन्हें भारतीय इक्विटी बाज़ार में 24 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले, वह मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट के साथ हेड ऑफ इक्विटी के रूप में काम कर रहे थे। Invesco में, वह इक्विटी मैनेजमेंट फ़ंक्शन के लिए ज़िम्मेदार हैं। उन्होंने कोटक महिंद्रा इनवेस्टमेंट एडवाइज़र्स, ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट, अलायंस कैपिटल एसेट मैनेजमेंट, आदि के साथ भी काम किया है।
एक फंड मैनेजर के रूप में, अमित गनात्रा को 16 वर्षों से अधिक का पेशेवर अनुभव है। वह इक्विटी रिसर्च से अच्छी तरह से वाकिफ हैं जिसके माध्यम से वह पोर्टफोलियो मैनेजमेंट के लिए अच्छा निर्णय लेने में सक्षम हैं। उनके पास कॉमर्स की डिग्री है और वे एक प्रसिद्ध चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं।
प्रणव भारतीय इक्विटी बाज़ारों में 14 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ इंवेसको म्यूचुअल फंड में एक फंड मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं। वह इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। प्रणव इससे पहले IL & FS (असिस्टेंट मैनेजर – सीनियर इक्विटी एनालिस्ट), ICICI डायरेक्ट (असिस्टेंट मैनेजर – रिसर्च), इंटरनेशनल शिप रिपेयर LLC Fujairah (सीनियर फाइनेंशियल ऑफिसर) और रोजी ब्लू सिक्योरिटीज के साथ काम कर चुके हैं।
नीलेश 9 साल से इंवेस्को की इक्विटी इनवेस्टमेंट टीम के साथ काम कर रहे हैं। इसके अलावा, उन्हें रिसर्च और इक्विटी बाज़ार में 14 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वह फंड का मैनेजमेंट करने, प्रभावी निर्णय लेने और पोर्टफोलियो की निगरानी करने के लिए भारतीय इक्विटी बाज़ार के उतार-चढ़ाव का विश्लेषण कर रहे हैं।
प्रश्न.एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) क्या है?
उत्तर: AMC एक ऐसा संगठन होता है जो कई निवेशकों से जमा किए गए फंड को मैनेज करता है और उन्हें रिटर्न उत्पन्न करने के लिए विभिन्न फाइनेंशियल सिक्योरिटी में निवेश करता है।
प्रश्न.नेट एसेट वैल्यू (NAV) क्या है?
उत्तर: NAV किसी फण्ड की प्रति यूनिट की कीमत होती है। नेट एसेट वैल्यू एक AMC की व्यक्तिगत म्यूचुअल फंड स्कीम के प्रदर्शन को मापता है।
प्रश्न.एंट्री लोड क्या है?
उत्तर: जब कोई निवेशक पहली बार म्यूचुअल फंड स्कीम की यूनिट्स खरीदता है, तो उसे एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा प्रोसेसिंग फीस का एक छोटा सा शुल्क लिया जाता है जिसे एंट्री लोड कहा जाता है।
प्रश्न.एग्ज़िट लोड क्या है?
उत्तर: जब निवेशक म्यूचुअल फंड स्कीम से अपने निवेश को रिडीम करते हैं, तो उनसे प्रोसेसिंग फीस की एक छोटी राशि ली जाती है, जिसे एग्ज़िट लोड के रूप में जाना जाता है। यह तब भी चार्ज किया जाता है जब निवेशक किसी AMC की विभिन्न म्यूचुअल फंड योजनाओं के बीच स्विच (बदलते) करते हैं।