Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड एडलवाइस ग्रुप की निवेश और सलाहकार लाइन का एक हिस्सा है। यह भारत में सबसे तेज़ी से बढ़ती AMC है जिसने एक दशक से अधिक समय तक प्रभावशाली रिटर्न दिया है।
यह म्यूचुअल फंड में सबसे लोकप्रिय निवेश के अवसरों में से एक है, जिसमें घरेलू और वैश्विक ऐेसेट क्लास के साथ-साथ जोखिम में भी बेहतर रिटर्न मिलते हैं
वे वैकल्पिक निवेश समाधान में भी सेवाएं प्रदान करते हैं।.
इस पेज पर :
एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट की CEO राधिका गुप्ता का मानना है कि “विचार धन का सृजन करते हैं लेकिन मूल्य इसकी रक्षा करते हैं”। उनके नेतृत्व में, AMC ने प्रत्येक वर्ष में मैनेजमेंट के तहत नेट ऐसेट के साथ ज़बरदस्त वृद्धि दिखाई है। एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा ऑफर कुछ लोकप्रिय म्यूचुअल फंड स्कीम निम्नलिखित हैं।
एडलवाइस द्वारा प्रस्तुत इक्विटी म्यूचुअल फंड हाई ग्रोथ स्कीम हैं जो आपके लम्बे अवधि के निवेश लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बेहतरीन योजना है। चूंकि वे मुख्य रूप से शेयरों में निवेश करते हैं, और सकारात्मक बाज़ार में उतार-चढ़ाव को भुनाने के लिए, उन्हें अधिक जोखिम वाले निवेश विकल्पों के रूप में देखा जाता है। टॉप 5 एडलवाइस इक्विटी फंड की लिस्ट निम्नलिखित है।
| फंड का नाम | 3 साल (%) | 5 वर्ष (%) | NAV | फंड की कीमत (करोड़) |
| एडलवाइस मिड कैप फंड | 5.81 | 12.17 | 12.17 | 918.11 |
| एडलवाइस लार्ज और मिड कैप फंड | 9.68 | 10.73 | 33.51 | 431.93 |
| एडलवाइस मल्टी कैप फंड | 10.9 | – | 15.03 | 357.54 |
| एडलवाइस लार्ज कैप फंड | 9.98 | 10.25 | 37.31 | 165.02 |
| एडलवाइस लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड | 7.24 | 9.57 | 49.24 | 105.67 |
डेट म्यूचुअल फंड जोखिम से मुक्त निवेश विकल्प हैं जो उन निवेशकों के लिए उपलब्ध हैं जो सुनिश्चित रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं। ये फंड मुख्य रूप से हाई रेटेड बॉन्ड, ट्रेजरी बिल, सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट और अन्य निश्चित-ब्याज वाले सिक्योरिटी में निवेश करते हैं। यहां एडलवाइस द्वारा ऑफर टॉप 5 डेट फंड की लिस्ट निम्नलिखित है:
| फंड का नाम | 3 साल (%) | 5 वर्ष (%) | NAV | फंड की कीमत (करोड़) |
| एडलवाइस लिक्विड फंड | 7.06 | 7.06 | 2491.99 | 3292.8 |
| एडलवाइस लो ड्यूरेशन फंड | – | – | 10.62 | 298.73 |
| एडलवाइस ओवरनाइट फंड | – | – | 1012.05 | – |
| एडलवाइस कॉर्पोरेट फंड | 2.28 | 5.33 | 13.11 | 120.63 |
| एडलवाइस बैंकिंग एंड PSU फंड | 8.15 | 8.51 | 16.79 | 60.99 |
हाइब्रिड म्यूचुअल फंड इक्विटी और डेट सिक्योरिटी दोनों में निवेश करते हैं ताकि बेहतर रिटर्न (लाभ) हासिल किया जा सके। इस तरह से निवेश करना इक्विटी फंड से जुड़े जोखिम को कम करता है, क्योंकि कुछ इस योजना में अपेक्षाकृत सुरक्षित डेट सिक्योरिटी में भी निवेश किया जाता है। एडलवाइस द्वारा ऑफर सर्वश्रेष्ठ हाइब्रिड म्यूचुअल फंड निम्नलिखित हैं:
| फंड का नाम | 3 साल (%) | 5 वर्ष (%) | NAV | फंड की कीमत (करोड़) |
| एडलवाइस एग्रेसिव हाइब्रिड फंड | 6.68 | 8.48 | – | 6.68 |
| एडलवाइस आर्बिट्रेज फंड्स | 6.94 | 7.36 | 14.66 | 3482.22 |
| एडलवाइस बैलेंस्ड एडवांटेज फंड | 8.39 | 8.3 | 24.97 | 1443.76 |
| एडलवाइस इक्विटी सेविंग फंड | 8.08 | 7.93 | 14.65 | 126.28 |
स्टेप 1: Paisabazaar.com पर, ‘Mutual Fund’ विकल्प का चयन करें
स्टेप 2: यदि आप एक रजिस्टर्ड यूज़र हैं, तो अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड / OTP का उपयोग करके प्लेटफ़ॉर्म पर लॉग इन करें। या एक नया खाता बनाएँ
स्टेप 3: बाईं ओर पर ‘Invest’ > ‘Explore All Funds’ चुनें
स्टेप 4: अपनी पसंद का आदित्य बिड़ला सन लाइफ फंड चुनें। अब, NAV, जोखिम, आदि सहित फंड की सभी जानकारी दिखाई देगी
स्टेप 5: निवेश करने के लिए अपनी इच्छा के अनुसार राशि दर्ज करें, निवेश प्रकार – SIP या लम्पसम चुनें , और ‘Confirm & add to cart’ विकल्प पर क्लिक करें
स्टेप 6: आप प्रमुख भारतीय बैंकों के नेट बैंकिंग का उपयोग करके भुगतान पूरा कर सकते हैं
म्यूचुअल फंड यूनिट आपको 5 वर्किंग डे के भीतर आवंटित कर दी जाएंगी। यदि आपकी KYC नहीं है, तो आपको म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करने से पहले अपना KYC पूरा करना होगा।
KYC (नो योर कस्टमर) ग्राहक पहचान प्रक्रिया होती है और यह उन निवेशकों के लिए अनिवार्य होती है जो म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं । फ्रॉड ट्रांजैक्शन को रोकने के लिए म्यूचुअल फंड निवेश के लिए पूंजी बाज़ार SEBI (सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) द्वारा इसे अनिवार्य कर दिया गया है।
KYC प्रक्रिया निम्नलिखित सेबी-रजिस्टर्ड मध्यस्थों में से किसी के साथ शुरू और पूरी की जा सकती है:
स्टेप 1: फंड हाउस की वेबसाइट या उपर्युक्त KRA की वेबसाइट पर जाएं और अपनी व्यक्तिगत जानकारी और अपने आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर को भरकर एक निवेशक खाता बनाएं ताकि आप उस ओटीपी का उपयोग करके खाते को वैरीफाई कर सकें
स्टेप 2: अपनी पहचान प्रमाण और पता प्रमाण की सेल्फ-अटेस्ट कॉपी अपलोड करें।
बस इतना ही। आपका eKYC प्रोसेस हो चुका है
राधिका गुप्ता एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय की एक पूर्व छात्र, वह काफी लंबे समय से एक ऐसेट मैनेजमेंट पेशेवर रही हैं और रणनीतिक रूप से AMC द्वारा ऑफर किए गए म्यूचुअल फंड को मैनेज करती हैं।
फाइनेंशियल मार्केट में 13 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, निरंजन अवस्थी एडलवाइस के निवेश की प्रोडक्ट और मार्केटिंग टीम के प्रमुख हैं। वह विभिन्न व्यापक आर्थिक रुझानों का विश्लेषण करते हैं और AMC और निवेशकों की बेहतरी के लिए विवेकपूर्ण फैसले लेते हैं।
जॉर्ज बोस एडलवाइस 13 के ऑपरेशनल हेड हैं। उनके पास 15 वर्षों का अनुभव है, और वे वर्ष 2010 में एडलवाइस में शामिल हो गए थे। वह AMC के बैंकिंग, सेटलमेंट और फंड अकाउंटिंग के उचित कामकाज की देखभाल करते हैं।
पिछले 15 वर्षों से म्यूचुअल फंड पेशेवर होने के नाते, विजयलक्ष्मी खत्री एडलवाइस के एसेट मैनेजमेंट वर्टिकल के अनुपालन, सचिवीय, कानूनी और जोखिम कार्यों की देखभाल करती हैं। उसने AMC के लिए एक मज़बूत रिस्क मैनेजमेंट प्रणाली स्थापित की है।
प्रश्न.एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) क्या है?
उत्तर: AMC एक ऐसा संगठन होता है जो कई निवेशकों से जमा किए गए फंड को मैनेज करता है और उन्हें रिटर्न उत्पन्न करने के लिए विभिन्न फाइनेंशियल सिक्योरिटी में निवेश करता है।
प्रश्न.नेट एसेट वैल्यू (NAV) क्या है?
उत्तर: NAV किसी फण्ड की प्रति यूनिट की कीमत होती है। नेट एसेट वैल्यू एक AMC की व्यक्तिगत म्यूचुअल फंड स्कीम के प्रदर्शन को मापता है।
प्रश्न.एंट्री लोड क्या है?
उत्तर: जब कोई निवेशक पहली बार म्यूचुअल फंड स्कीम की यूनिट्स खरीदता है, तो उसे एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा प्रोसेसिंग फीस का एक छोटा सा शुल्क लिया जाता है जिसे एंट्री लोड कहा जाता है।
प्रश्न.एग्ज़िट लोड क्या है?
उत्तर: जब निवेशक म्यूचुअल फंड स्कीम से अपने निवेश को रिडीम करते हैं, तो उनसे प्रोसेसिंग फीस की एक छोटी राशि ली जाती है, जिसे एग्ज़िट लोड के रूप में जाना जाता है। यह तब भी चार्ज किया जाता है जब निवेशक किसी AMC की विभिन्न म्यूचुअल फंड योजनाओं के बीच स्विच (बदलते) करते हैं।