Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
लार्ज और मिड कैप फंड एक प्रकार के फंड होते हैं, जो अपनी संपत्ति का 35% लार्ज कैप स्टॉक और मिड कैप स्टॉक में व्यक्तिगत रूप से निवेश करते हैं। ये फंड निवेशकों को केवल एक फंड में निवेश करके मिड कैप स्टॉक से मिला अधिक रिटर्न से लाभ के साथ-साथ लार्ज कैप शेयरों में निवेश करते समय निवेश की सुरक्षा को भुनाने में मदद करते हैं।
जनवरी 2020 तक, निम्नलिखित लार्ज और मिड कैप फंड अपने 5 साल के रिटर्न/ लाभ के आधार पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जो कि इस तरह के फंड के लिए इतने समय में अच्छा रिटर्न देना एक आदर्श निवेश विकल्प माना जाता है।
| फंड का नाम | AUM (करोड़) | 3 वर्ष का रिटर्न (%) | 5 वर्ष का रिटर्न (%) |
| मिरे एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप फंड | ₹ 16 9,516 | 18.08 | 16.65 |
| LIC MF लार्ज एंड मिड कैप फंड | ₹ 603 | 18.73 | 15.25 |
| केनरा रोबेको इमर्जिंग इक्विटी फंड | ₹9 5,339 | 15.06 | 13.12 |
| इंवेसको इंडिया ग्रोथ ऑपर्चुनिटीज फंड | ₹9 2,239 | 16.76 | 12.39 |
| प्रिंसिपल इमर्जिंग ब्लूचिप फंड | ₹7 2,117 | 13.14 | 12.19 |
डेटा 21 जनवरी 2020 तक; सोर्स: वैल्यू रिसर्च
| फंड का नाम | 1 वर्ष का रिटर्न (%) | 3 वर्ष का रिटर्न (%) | 5 वर्ष का रिटर्न(%) | 7 वर्ष का रिटर्न(%) |
| मिरे एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप फंड | 18.64 | 16.72 | 15.19 | 22.70 |
| S&P BSE 250 लार्ज और मिडकैप TRI (बेंचमार्क) | 11.86 | 13.94 | 8.96 | 12.63 |
डेटा 21 जनवरी 2020 तक; सोर्स: वैल्यू रिसर्च
उदाहरण के लिए, अगर आपने 5.1 वर्ष के लिए 50,000 रु. 16.18% CAGR दर पर (22 जनवरी 2020 तक) के लिए निवेश किये हैं, तो आपके निवेश के आखिरी में आपका फंड (जो आज होगा) 1,05,834 रु. होगा।
| फंड का नाम | 1 वर्ष का रिटर्न (%) | 3 वर्ष का रिटर्न (%) | 5 वर्ष का रिटर्न(%) | 7 वर्ष का रिटर्न(%) |
| LIC MF लार्ड और मिडकैप फंड | 16.07 | 13.11 | – | – |
| S&P BSE 250 लार्ज और मिडकैप TRI (बेंचमार्क) | 11.86 | 13.94 | – | – |
डेटा 21 जनवरी 2020 तक; सोर्स: वैल्यू रिसर्च
उदाहरण के लिए, अगर आपने 90,000 रु. 3 वर्ष के लिए 14.67% CAGR दर पर (22 जनवरी 2020 तक) निवेश किए हैं, तो आपके निवेश के अंत में आपका फंड (जो आज होगा) 1,35,703 रु. होगा।
| फंड का नाम | 1 वर्ष का रिटर्न (%) | 3 वर्ष का रिटर्न (%) | 5 वर्ष का रिटर्न(%) | 7 वर्ष का रिटर्न(%) |
| केनरा रोबेको इमर्जिंग इक्विटी फंड | 12.19 | 13.38 | 11.33 | 20.23 |
| S&P BSE 250 लार्ज और मिडकैप TRI (बेंचमार्क) | 11.86 | 13.94 | 8.96 | 12.63 |
डेटा 21 जनवरी 2020 तक; सोर्स: वैल्यू रिसर्च
उदाहरण के लिए, 1 लाख रुपए 5 वर्षों की अवधि के लिए 12.6% CAGR दर पर (22 जनवरी 2020 तक) निवेश किये हैं, तो आपके निवेश के अंत में आपका फंड (जो आज होगा) 1,81,005 रु. होगा।
| फंड का नाम | 1 वर्ष का रिटर्न (%) | 3 वर्ष का रिटर्न (%) | 5 वर्ष का रिटर्न (%) | 7 वर्ष का रिटर्न(%) |
| इंवेस्को इंडिया ग्रोथ ऑपर्चुनिटीज़ फंड | 14.15 | 15.03 | 10.00 | 14.69 |
| S&P BSE 250 लार्ज और मिडकैप TRI (बेंचमार्क) | 11.11 | 13.14 | 9.28 | 13.19 |
डेटा 21 जनवरी 2020 तक; सोर्स: वैल्यू रिसर्च
उदाहरण के लिए, अगर आपने 75,000 रु. 5 वर्ष के लिए 11.65% CAGR दर पर (22 जनवरी 2020 तक) निवेश किये हैं, तो आपके निवेश के अंत में आपका फंड (जो आज होगा) 1,30,123 रु. होगा।
| फंड का नाम | 1 वर्ष का रिटर्न (%) | 3 वर्ष का रिटर्न (%) | 5 वर्ष का रिटर्न(%) | 7 वर्ष का रिटर्न(%) |
| प्रिंसिपल इमर्जिंग ब्लूचिप फंड | 11.65 | 11.69 | 10.60 | 18.27 |
| S&P BSE 250 लार्ज और मिडकैप TRI (बेंचमार्क) | 11.86 | 13.94 | 8.96 | 12.63 |
डेटा 21 जनवरी 2020 तक, सोर्स: वैल्यू रिसर्च
उदाहरण के लिए, अगर आपने 75,000 रु. 5 वर्ष के लिए 11.78% CAGR दर पर (22 जनवरी 2020 तक) निवेश किये हैं, तो आपके निवेश के अंत में आपका फंड (जो आज होगा) 1,30,882 रु. होगा।
आप निम्न तरीकों में से किसी के भी माध्यम से लार्ज और मिड कैप फंड में निवेश कर सकते हैं-
निवेश का ऑफलाइन तरीका– अगर आपको म्यूचुअल फंड के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं, तो आप एजेंट के माध्यम से निवेश करना चुन सकते हैं। हालांकि, ब्रोकर के माध्यम से फंड में निवेश करना आपको नियमित योजनाओं के माध्यम से निवेश के लिए योग्य बनाता है जो निवेश में विभिन्न रिटर्न और विभिन्न खर्चों की पेशकश करते हैं।यदि आप स्वतंत्र रूप से फंड में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको अपने फंड के की नज़दीकी शाखा पर जाए। निम्नलिखित दस्तावेज़ों को ले जाना न भूलें-
निवेश का ऑनलाइन तरीका – अगर आप कमीशन या ब्रोकरेज के अपने खर्च में कोई इजाफा नहीं करना चाहते हैं, तो आप पैसाबाज़ार.कॉम जैसे ऑनलाइन इंवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं और 1,700 से अधिक फंड की तुलना कर सकते हैं- यहां से आप उस फंड को चुन सकते हैं जिसमें आप निवेश करना चाहते हैं। इसी तरह की योजनाओं की तुलना करें और अपने निवेश के भविष्य के मूल्य का अनुमान लगाने के लिए SIP कैलकुलेटर या लम्पसम कैलकुलेटर का उपयोग करें।
प्रश्न. लार्ज और मिड कैप फंड क्या हैं?
उत्तर: लार्ज और मिड कैप फंड वे हैं जो लार्ज कैप कंपनियों और मिड कैप कंपनियों में अपनी संपत्ति का 35%-35% निवेश करते हैं।
प्रश्न. क्या लार्ज और मिड कैप फंड निवेश सुरक्षित हैं?
उत्तर: लार्ज और मिड कैप फंड में जोखिम का मध्यम स्तर होता है। हालांकि, लार्ज कैप कंपनियों के कारण इन फंड में किए गए निवेश से अधिक लाभ प्राप्त करने की संभावना भी है।