Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड (PEL) 2 करोड़ रु. तक लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड (LAMF) प्रदान करता है। ये एनबीएफसी दावा करता है कि आवेदन करने के 15 मिनट के भीतर लोन अकाउंट एक्विवेट हो जाता है। साथ ही 1 करोड़ रु. तक का लोन देने के लिए बैंक किसी दस्तावेज़ की मांग नहीं करता है। इतना ही नहीं पीरामल से म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) के बदले लोन लेने वाले उधारकर्ता सैंक्संड लोन राशि को शनिवार और रविवार को भी ले सकते हैं।
| पीरामल लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड विशेषताएं | |
| ब्याज दरें | आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर |
| लोन राशि | ₹50,000 से ₹2 करोड़ |
| लोन अवधि | 1 साल |
| LTV रेश्यो | आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर |
| लोन सुविधा के प्रकार | फ्लेक्सि लोन (ओवरड्रॉफ्ट सुविधा की तरह) |
| प्रीपेमेंट/ फोरक्लोज़र चार्ज | NIL |
पीरामल एंटरप्राइजेज़ ने म्यूचुअल फंड के बदले लोन (Loan against Mutual Fund) की ब्याज दरें निर्धारित नहीं की है। एनबीएफसी अपने उधारकर्ताओं से मासिक आधार पर ब्याज चार्ज करता है। लोन टैन्योर के अंत में मूल लोन राशि को बुलेट रिपेमेंट के तहत भुगतान कर दिया जाता है। हालांकि उधारकर्ताओं को ब्याज केवल इस्तेमाल किए गए राशि पर देना होता है न कि सैंक्शन लिमिट पर।
पीरामल एंटरप्राइजेज़ अपने LAMF उधारकर्ताओं से कोई फोरक्लोज़र या प्रीपेमेंट चार्ज नहीं लेता है। हालांकि एनबीएफसी ने अन्य किन्हीं चार्जेस के बारे में जानकारी नहीं दी है। पीरामल एंटरप्राइजेज़ से म्यूचुअल फंड के बदले लोन लेने वाले उधारकर्ता इससे संबंधित प्रोसेसिंग फीस, पीनल चार्जेस, रिन्यूवल चार्जेस आदि के बारे में जानने के लिए अपने क्षेत्र के नजदीकी ब्रांच में जा सकते हैं।
पीरामल एंटरप्राइजेज़ से म्यूचुअल फंड के बदले लोन लेने के लिए निम्नलिखित योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा:
पीरामल एंटरप्राइजेज़ से LAMF के तहत 1 करोड़ रु. तक का लोन लेने के लिए किसी फाइनेंशियल दस्तावेज़ की ज़रूरत नहीं है। हालांकि 1 करोड़ से अधिक लोन लेने के लिए कौन-से दस्तावेज़ चाहिए बैंक ने स्पष्ट रुप से इसके बारे में बताया नहीं है। डॉक्यूमेंट्स प्रोसेस के बारे में विस्तार से जानने के लिए उधारकर्ता अपने क्षेत्र के पीरामल ब्रांच जा सकते हैं।