Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
जब किसी परिवार के मुखिया की मृत्यु हो जाती है तो जीवन बीमा रोज़मर्रा के खर्च और अन्य आवश्यकताओं को पूरी करने में परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। विभिन्न प्रकार की जीवन बीमा योजनाएं हैं और आप अपनी जरूरत और फाइनेंशियल स्तिथि के अनुसार किसी एक विकल्प को चुन सकते हैं। एक संपूर्ण जीवन बीमा एक प्रकार का जीवन बीमा है जो संपूर्ण जीवन के लिए कवरेज प्रदान करता है।
इस पेज पर:

संपूर्ण जीवन बीमा योजना पूरे जीवन के लिए कवरेज प्रदान करता है, यानी 100 साल तक। यह मैच्योरिटी आयु (100 वर्ष) तक योजनाधारक की अचानक मृत्यु होने पर नॉमिनी या लाभंशी को मृत्यु लाभ या गारंटीड फंड देता है।
इस प्रकार, बीमाधारक को उसकी मृत्यु तक कवर किया जाता है, बशर्ते कि सभी प्रीमियम राशि का भुगतान किया गया हो। यदि बीमाधारक बीमा योजना की मैच्योरिटी अवधि तक जीवित रहता है, तो योजना खुद ही मेच्योर हो जाती है जिसके बाद योजना धारक को मैच्योरिटी लाभ के साथ सर्वाइवल लाभ भी मिलता है।
संपूर्ण जीवन बीमा योजना विभिन्न प्रकार की होती हैं। योजना की सुविधाओं और लाभों के जानकारी लेने के बाद, अपनी आवश्यकता और सुविधा के अनुसार योजना चुनें:
| विषय | जानकारी |
| आयु | 30 दिन-60 वर्ष |
| मैच्योरिटी आयु | 100 वर्ष |
| न्यूनतम बीमा राशि | ₹ 50,000 |
| न्यूनतम प्रीमियम | ₹ 500 (मासिक) |
बीमा योजना खरीदने के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित हैं:
योजना के तहत कवर की गई किसी भी स्थिति के बारे में क्लेम फाइल करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
IRDAI के नियमों के अनुसार, सभी बीमा कंपनियों के लिए आवश्यक सभी दस्तावेजों की प्राप्ति की तारीख से 30 दिनों के भीतर क्लेम सेटल करना अनिवार्य है।
राइडर्स बीमा योजनाओं के साथ प्रदान किए गए अतिरिक्त लाभ हैं। ये योजनाओं के कवरेज को बढ़ाने में मदद करते हैं और कुछ अतिरिक्त राशि के भुगतान पर इसका लाभ उठाया जा सकता है। संपूर्ण जीवन बीमा योजना के साथ उपलब्ध कुछ प्रमुख राइडर्स निम्नलिखित हैं:
एक संपूर्ण जीवन बीमा योजना व्यापक कवरेज प्रदान करती है, लेकिन यह सभी मामलों और स्थितियों को कवर नहीं करती है। इन्हें अपवाद कहा जाता है। कुछ स्थितियों में होने वाली मृत्यु क्लेम के योग्य नहीं होती है। उनमें से कुछ हैं:
विभिन्न संपूर्ण जीवन बीमा योजनाओं की जाँच और तुलना करते समय, अधिकतम लाभों को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार करें।
जीवन में किसी भी प्रकार की घटना के लिए तैयार रहना बेहतर है। और जीवन बीमा एक ऐसा सुरक्षा बेल्ट है। संपूर्ण जीवन बीमा के कुछ लाभ हैं:
प्रश्न.अगर मैं बीमा अवधि में योजना सरेंडर करता हूं तो क्या होगा?
उत्तरः अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए योजना के अंत तक इसे जारी रखने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो आप योजना सरेंडर कर सकते हैं। सेरेंडर करने पर आपको गारंटीड सरेंडर मूल्य के साथ भुगतान किया जाएगा जो आमतौर पर 2 साल के पूर्ण प्रीमियम भुगतान के बाद प्राप्त होता है। इसके भुगतान के बाद योजना समाप्त हो जाती है।
प्रश्न.क्या संपूर्ण जीवन बीमा योजना से प्राप्त लाभ टैक्स फ्री है?
उत्तरः हाँ, आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 10 (10 D) के अनुसार एक सम्पूर्ण जीवन बीमा योजना की इनकम नॉन-टैक्सेबल है।
प्रश्न.क्या होगा यदि मैं क्लेम के लिए प्रदान किए गए कुछ दस्तावेजों भूल जाता हूं?
उत्तरः यदि ऐसा होता है, तो बीमा कंपनी आपको दस्तावेजों के पूर्ण सेट के लिए एक नोटिस भेजती है और यदि आप नोटिस के बाद ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो आपका क्लेम खारिज हो जाएगा।