Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
पटना बिहार राज्य की राजधानी है और यहाँ सोने के सिक्कों, गोल्ड बुलियन और आभूषणों के लिए सोने के भाव का चलन देश के अन्य हिस्सों की तरह ही है। पटना में सोना न केवल निवेश के उद्देश्य से खरीदा जाता है बल्कि विभिन्न त्योहारों के दौरान सोने को उपहार के रुप में भी दिया जाता है। पटना में सोने का भाव (Gold rate in Patna), मौजूदा बाज़ार की स्थितियों, मानसून और मुद्रा की स्तिथि जैसे कारणों से प्रभावित होता है।
| दिनांक | 22 कैरेट गोल्ड ₹/10 ग्राम | 24 कैरेट गोल्ड ₹/10 ग्राम |
| 22 मई, 2024 | ₹68,350 | ₹74,560 |
| 21 मई, 2024 | ₹68,350 | ₹74,560 |
| 20 मई, 2024 | ₹68,420 | ₹74,400 |
| 19 मई, 2024 | ₹67,700 | ₹74,740 |
| 18 मई, 2024 | ₹67,900 | ₹74,970 |
ये भी पढ़ें: 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड में अंतर
वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू होने के बाद, जुलाई 2017 से 1.2% वैट (हर राज्य में अलग होता है) और 1% उत्पाद शुल्क के बजाए 3% GST लगाया जाता है। कस्टम ड्यूटी 10% तय की गई थी लेकिन 2019 में, इसे बदलकर 12.5% कर दिया गया। ज्वैलरी के मेकिंग चार्ज पर अतिरिक्त 5% GST भी लगाया जाता है।निम्नलिखित लिस्ट पटना में सोने की कीमत पर GST के प्रभाव को समझने में मदद करेगी :
| GST से पहले और GST के बाद सोने का भाव | |||
| क्र. संख्या | विवरण | GST से पहले कीमत | GST के बाद कीमत |
| 1 | सोने भाव | 100 | 100 |
| 2 | कस्टम ड्यूटी | 10 (100 का 10%) | 12.5 (100 का 12.5%) |
| 3 | कुल कीमत (1 + 2) | 110 | 112.5 |
| 4 | एक्साइज़ ड्यूटी | 1.1 (110 का 1%) | 0 |
| 5 | कुल (3 + 4) | 111.1 | 112.5 |
| 6 | वैट | 1.3 (111.1 का 1.2%) | 0 |
| 7 | कुल कीमत (5 + 6) | 112.4 | 112.5 |
| 8 | GST | 0 | 3.37 (112.5 का 3%) |
| 9 | कुल कीमत (7 + 8) | 112.4 | 115.87 |
| 10 | मेकिंग चार्ज | 13.2 (110 का 12%) | 13.5 (112.5 का 12%) |
| 11 | कुल कीमत (9 + 10) | 125.6 | 129.37 |
| 12 | मेकिंग चार्ज पर GST | 0 | 0.7 (113% का 5%) |
| 13 | आभूषण की कुल कीमत | 125.6 | 130.07 |
[get_trending_price][get_trending_price diff=2][get_trending_price diff=3][get_trending_price diff=4]
ये भी पढ़ें: चेन्नई में सोने का भाव क्या है? जानें
आज पटना और पूरे भारत में सोने की कीमत आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सहित अनेकों कारणों से प्रभावित होती है। इसलिए , पटना में सोने के भाव में उतार-चढ़ाव का कोई एक कारण नहीं होता है। इसके बावजूद, कुछ ऐसे कारण निम्नलिखित हैं जो पटना में सोने के भाव (Gold rate in Patna) पर भारी प्रभाव डालते हैं :
ब्याज दरें: जब भी फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट (फिक्स्ड डिपॉज़िट, पेंशन योजना आदि) की दरों में वृद्धि होती है तब-तब सोने की कीमत में गिरावट आती है। क्योंकि सोने की कीमते घटती-बढ़ती रहती हैं।
रुपया-डॉलर समीकरण: अमेरिकी डॉलर का प्रदर्शन पटना और पूरे भारत में सोने के दाम को अत्यधिक प्रभावित करता है। गिरते डॉलर के कारण रूपये में सोने की कीमत बढ़ेगी और डॉलर की कीमत बढ़ने पर इसका उल्टा होगा।
भू-राजनीतिक संकट: सोना आमतौर पर भू-राजनीतिक उथल-पुथल और अक्सर राजनीतिक और वित्तीय अनिश्चितता के दौरान वैकल्पिक निवेश के रूप में देखा जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सोने को एक सुरक्षित निवेश माना जाता है और ऐसे संकटों के दौरान; लोग सोने के रूप में पैसा रखना चाहते हैं जो सोने की मांग को बढ़ाता है।
महंगाई दर बढ़ना: महंगाई दर बढ़ने से लखनऊ में सोने की मांग में वृद्धि होती है क्योंकि सोने के रूप में पैसा उन दिनों के दौरान मंहगाई की स्थिति के खिलाफ बचाव का साधन बन जाता है।
अन्य राज्यों की तुलना में पटना में सोने के भाव (Gold rate in Patna) अलग अलग होते हैं। यह निम्नलिखित कारणों से होता है:
ऐसे कई माध्यम हैं जिसके माध्यम से आप सोने में निवेश शुरू कर सकते हैं और कुछ प्रमुख व सबसे लोकप्रिय विकल्प निम्नलिखित हैं:
स्वर्ण आभूषण: आभूषण के माध्यम से सोने में निवेश काफी लोकप्रिय विकल्प है क्योंकि यह दो उद्देश्यों को पूरा करता है- आभूषण का आभूषण के रूप में उपयोग करना और सोने को निवेश के रूप मे उपयोग करना। सोने के आभूषणों में निवेश करने से पहले, खरीदारों को पता होना चाहिए कि विक्रेता आपको अंतिम मूल्य बताने से पहले मेकिंग चार्ज व शुल्क और GST लागू करेगा।
सोने के सिक्के / बार: जो लोग अभी पटना में सोने में निवेश में शुरुआत कर रहे हैं, उनके लिए सोने के सिक्के या बार (Gold Bar) अच्छा विकल्प हो सकते हैं। आप ज्वेलर्स, बैंक और ई-कॉमर्स वेबसाइट्स जैसे Paytm, Amazon, आदि से अलग-अलग मूल्य में उपलब्ध (1 ग्राम, 2 ग्राम, 5 ग्राम, 10 ग्राम, इत्यादि) सोने के सिक्के / सोने के बार खरीद सकते हैं। विशेष रूप से निवेश के उद्देश्य से सोने के सिक्के / बार खरीदते समय 999.5 व 24 केरेट खरीदना अच्छा रहता है।
गोल्ड सेविंग स्कीम: ज्वैलरी हाउस जैसे तनिष्क, मालाबार, जोस अलुक्कास द्वारा दी जाने वाली गोल्ड सेविंग स्कीमों के माध्यम से भी सोने में निवेश किया जा सकता है। इस योजना में, ग्राहकों को अपनी सुविधानुसार निश्चित अवधि के लिए हर महीने एक किश्त देता है और आखिरी महीने की किश्त ज्वैलर बोनस के रूप में देता है। इसके बाद ग्राहक के सेविंग स्कीम अकाउंट में जितनी राशि जमा हुई है उसके मूल्य के बराबर सोना दे दिया जाएगा।
डिजिटल गोल्ड: अपने स्थानीय जौहरी से सोना खरीदने के अलावा, आप पेटीएम, फ्रीचार्ज (मोबाइल वॉलेट्स) और स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रस्तावित गोल्डरश के माध्यम से भी सोना खरीद सकते हैं। इसे स्वर्ण संचय योजना कहा जाता है क्योंकि आप न्यूनतम 1 रुपए तक का सोना खरीद सकते हैं और इसे रिडीम करने/ बेचने पर नकदी या सोने के सिक्के प्राप्त कर सकते हैं। डिजिटल गोल्ड (Digital Gold) में निवेश करने का एक लाभ ये है कि आपको किसी निवेश योजना की तरह तय समय पर निवेश करने की ज़रूरत नहीं है, जब भी आप निवेश करना चाहते हैं या जब भी आपके पास अतिरिक्त धन है आप जब डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। आपका निवेश भी सुरक्षित है क्योंकि डिजिटल गोल्ड MMTC-PAMP के साथ मिलकर पेश किया जाता है। बता दें कि, साथ स्वर्ण संचय योजना SIP जैसी नहीं है और इस पर आपको कोई ब्याज नहीं मिलेगा।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड: यह भारत सरकार और RBI द्वारा ऑफर किया जाता है, यह कागज़ के रूप में सोने खरीदने का एक और तरीका है। उनका मूल्य ग्राम में दर्शाया गया है और एक व्यक्ति न्यूनतम 1 ग्राम और अधिकतम 4 किलो सोने तक के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) खरीद सकता है। बॉन्ड के मैच्योर होने की अवधि 8 वर्ष है लेकिन इसे 5 वर्ष बाद भी बेचा जा सकता है। बता दें कि, ये बॉन्ड पूरा वर्ष उपलब्ध नहीं होते हैं। सरकार रुक-रुक कर निवेशकों को बॉन्ड खरीद के लिए उपलब्ध कराती है। बॉन्ड की अवधि ख़त्म होने तक आपको ब्याज मिलता रहेगा और बॉन्ड की अवधि पूरी होने पर आपकों सोने की तत्काल कीमत मिल जाएगी। चूंकि ये सरकारी सिक्योरिटी हैं, इसलिए निवेश करने के लिए सुरक्षित हैं।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
यदि आप सोने के गहने खरीद रहे हैं या सिर्फ पटना में सोने में निवेश करने के साथ शुरुआत कर रहे हैं, तो कुछ ऐसे पहलू हैं जिन्हें आपको जानना चाहिए और वे निम्नलिखित हैं:
ये भी पढ़ें: कोयंबटूर में सोने का भाव क्या है? जानें
आपके द्वारा खरीदे गए सोने की शुद्धता की जांच करना बहुत महत्वपूर्ण है। सोने के आभूषण / सिक्के बनाने में उपयोग की जाने वाली सोने की शुद्धता को प्रमाणित करने के लिए BIS द्वारा हॉलमार्किंग की जाती है। हॉलमार्क संकेत सुनिश्चित करता है कि सोने का इस्तेमाल शुद्धता के अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है। खरीदारों को आभूषण / सिक्के पर निम्नलिखित बिन्दुओं की जांच करनी चाहिए:
सोने के आभूषण के लिए
1.BIS मार्क
2.शुद्धता को कैरेट और सुंदरता को कैरेट में विभाजित किया गया है
3.हॉलमार्क सेंटर का पहचान चिंह/ नंबर
4.ज्वेलर की पहचान चिह्न / नंबर
सोने के सिक्के के लिए
नोट: अगर ऊपर दी गई जानकारी सोने पर दी जानी चाहिए। 15 जनवरी 2021 से, ज्वैलर्स के लिए केवल हॉलमार्क 14K, 18K और 22K आभूषण बेचना अनिवार्य होगा।
ये भी पढ़ें: जानें हॉलमार्क गोल्ड, KDM गोल्ड और 916 गोल्ड में क्या है अंतर
आर्थिक इमरजेंसी के मामले में लोन लेने लोनके लिए या सोने को बेच कर रूपये प्राप्त करना चाहता है तो वह अपने सोने के आभूषण या सोने के अन्य विकल्पों का उपयोग कर सकता है। पटना में गोल्ड लोन (Gold Loan in Patna) प्राप्त करने के लिए, व्यक्ति को नजदीकी बैंक या मुथूट और मणप्पुरम जैसी गोल्ड फाइनेंसिंग कंपनी से संपर्क चाहिए। शुद्धता, सोने का वजन, लोन की अवघि, आदि के आधार पर लोन राशि ग्राहक को दी जाएगी। ग्राहक को को लोन पर वार्षिक रूप से ब्याज की एक निर्धारित दर का भुगतान करना होता है। लोन की न्यूनतम और अधिकतम राशि अलग अलग होती है, लोन की अवधि और ब्याज दर भी बैंकों में अलग अलग होती है। जब तक लोन राशि का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक आपका सोना सुरक्षित लॉकर में रखा जाता है।
ये भी पढ़ें: कश्मीर में सोने का भाव क्या है? जानें
प्रश्न.तेल की कीमत सोने की कीमत को कैसे प्रभावित करती है?
उत्तर: तेल की कीमत निम्नलिखित विभिन्न तरीकों से सोने की कीमत को प्रभावित करती है
प्रश्न.क्या पटना में आज सोने की कीम (Gold price in Patna)त अगले कुछ सालों में भारत में 50000 को छू सकती है?
उत्तर: यह भू-राजनीतिक कारण, आर्थिक संकट और रुपये की अस्थिरता को देखते हुए इस निशान को छू सकता है। क्योंकि ये सभी कारण सोने की मांग को बढ़ाएंगे। क्योंकि इसे एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है इसीलिए सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।
प्रश्न. क्या सोने के सिक्के शुद्ध सोने के होते हैं?
उत्तर: ज्यादातर सिक्के 24 कैरेट के होते हैं और इन्हें सोने का सबसे शुद्ध रूप माना जाता है जिसमें 24.24 भाग सोने के होते हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की वेबसाइट के अनुसार, शुद्ध सोने में भी अशुद्धियाँ हो सकती हैं, जिन्हें निर्माता दूर नहीं कर सकता है। यदि आप निवेश के उद्देश्य से सोना खरीद रहे हैं, तो 24.9 के साथ 999.9 सुंदरता को चुनने का सुझाव दिया जाता है।
प्रश्न. व्हाइट गोल्ड और येलो गोल्ड में कौन सा बेहतर है?
उत्तर: इन दोनों के बीच मुख्य अंतर रंग है। रोडियम की मात्रा के कारण येलो गोल्ड व्हाइट गोल्ड की तुलना में थोड़ा मजबूत होता है। जबकि कोई व्यक्ति यह सोच सकता है कि पीला सोना शुद्ध है, यह वास्तव में सच नहीं है क्योंकि सोने की शुद्धता कैरेट पर निर्भर करती है।