Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
हम भारतीयों का गोल्ड के साथ एक खास रिश्ता है; भारत वास्तव में दुनिया में सोने का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। बैंगलोर में लोगों को सोना खरीदने में काफ़ी रुचि है। वे आम तौर पर त्योहारों और अवसरों पर सोना खरीदते हैं। सोने के अलावा, पीले धातु भी अस्थिर निवेश विकल्पों के लिए एक अच्छा विकल्प प्रदान करते हैं। बैंगलोर में सोने की दर गतिशील है जो कि तेज़ी से बदलती है,यह रेट मौसमी मांग और अमेरिकी डॉलर की कीमत में बदलाव आने जैसे कई कारणों से प्रभावित होते हैं।
| दिनांक | 22 कैरेट गोल्ड ₹/10 ग्राम | 24 कैरेट गोल्ड ₹/10 ग्राम |
| 2 मई, 2024 | ₹66,250 | ₹72,270 |
| 1 मई, 2024 | ₹65,550 | ₹71,510 |
| 30 अप्रैल, 2024 | ₹66,600 | ₹72,650 |
| 29 अप्रैल, 2024 | ₹66,450 | ₹72,370 |
| 28 अप्रैल, 2024 | ₹66,900 | ₹72,980 |
वैश्विक बाज़ारों में होने वाली गोल्ड ट्रेडिंग विभिन्न आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक कारकों से प्रभावित होती है। लेकिन बेंगलुरू में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव को इस ससे जोड़ना मुश्किल होगा। इसके बावजूद, कुछ ऐसे कारक हैं जो बैंगलोर में सोने की कीमत को प्रभावित करते हैं और वे हैं:
मंहगाई: जब मंहगाई बढ़ती है, तो हमारी मुद्रा का मूल्य कम हो जाता है। उस समय के दौरान, लोग सोने के सोने का इस्तेमाल धन के रूप में करते हैं क्योंकि यह मंहगाई के खिलाफ बचाव का उपकरण बन जाता है। और इस कारण से सोने की मांग बढ़ जाती है जिससे बैंगलोर में सोने की कीमतें बढ़ जाती हैं।
रुपया-डॉलर समीकरण: रुपये-डॉलर के समीकरण का बैंगलोर में सोने की दरों के साथ सीधा संबंध है क्योंकि भारत सालाना 900 टन सोने का आयात करता है। हालांकि, एक्सचेंज रेट में बदलाव से वैश्विक सोने की कीमतें प्रभावित नहीं होती है।
भू-राजनीतिक कारक: यह देखा जाता है कि सोना आमतौर पर युद्ध जैसे भू-राजनीतिक संकटों के दौरान अच्छे विकल्प के रूप में काम करता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऐसे संकटों के बीच सोने को सुरक्षा उपकरण के रूप में देखा जाता है।
आपूर्ति-मांग: सोने की वैश्विक मांग इसकी आपूर्ति से 1,000 टन अधिक है। कम आपूर्ति बैंगलोर में सोने की दरों में बदलाव का एक और बड़ा कारण है।
916 सोने का मतलब 22 K सोना है, जो 100 ग्राम सोने में 91.6 ग्राम शुद्ध सोना होता है जिसमें 8.4 ग्राम मिश्र धातु होती है। इस पेज पर, आपको बैंगलोर में 916 हॉलमार्क सोने की सही दर, 22 कैरेट सोने की दर प्रति ग्राम की जानकारी प्रदान की गई है।
जब आप बैंगलोर में सोने के आभूषण खरीद रहे हैं, तो कुछ चीजें ऐसी हैं जो आपको खरीदारी के समय पता होनी चाहिए और वे निम्नलिखित हैं:
हमेशा अपनी खरीद के समय एक बिल की मांग करें जिसमें आपके खरीददारी की महत्वपूर्ण जानकारी, सोने की खरीद का शुद्ध वजन आदि शामिल होना चाहिए।
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), एक सरकारी निकाय जो हॉलमार्किंग के माध्यम से सोने की शुद्धता को प्रमाणित करता है। शुद्धता के कानूनी मानक को बनाए रखने के लिए ऐसा किया जाता है। BIS के अनुसार, निम्नलिखित चार घटक हैं जिन्हें किसी को सोने की बार / आभूषण खरीदने के समय ध्यान में रखना चाहिए:
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
बैंगलोर में ख़रीदने वाले सोने पर GST
अब जब आप जानते हैं कि बैंगलोर में सोना खरीदने से पहले क्या जाँच करनी है, तो आपके लिए यह जानना भी महत्वपूर्ण है कि ट्रांजेक्शन के समय सोने पर टैक्स किस तरीके से लगाया जाता है। यहाँ बताया गया है कि सोने के आभूषणों पर टैक्स कैसे लगाया जाता है:
1 जुलाई 2017 को वस्तु एवं कर (GST) के लागू होने के बाद, उपभोक्ता को मेकिंग चार्जेस सहित स्वर्ण आभूषण के मूल्य पर 3% टैक्स का भुगतान करना आवश्यक है। इसके अलावा 5% अतिरिक्त मेकिंग चार्ज के रूप में लिया जाएगा। यदि इस सोने को आयात किया गया है तो इस पर 3% GST व मेकिंग चार्ज के अतिरिक्त 10% कस्टम ड्यूटी भी लगाई जाएगी।
येलो गोल्ड: यह 24K एक शुद्ध सोना है लेकिन आभूषण बनाने के लिए बहुत नरम होने के कारण, इसे अन्य धातुओं के साथ मिलाया जाता है जो इसकी कठोरता को बदलने में मदद करते हैं। 14K, 18K में 22K सोने के साथ तुलना करने पर उनकी रचना में जस्ता, निकल जैसे धातुओं का अनुपात होता है।
व्हाइट गोल्ड: प्राकृतिक व्हाइट गोल्ड जैसी कोई चीज नहीं होती है। व्हाइट गोल्ड को बनाने के लिए, येलो गोल्ड को पैलेडियम, ज़िंक, आदि धातुओं के साथ मिलाया जाता है और आगे जिसके बाद उसकी रोडियाम कोटिंग की जाती है जो येलो गोल्ड की तुलना में व्हाइट गोल्ड को अधिक टिकाऊ धातु बनाती है। व्हाइट गोल्ड का मूल्य कैरेट और आभूषण बनाने के लिए कितनी धातु का उपयोग किया गया था इस पर निर्भर करता है ।
रोज़ गोल्ड: यह तांबे और चांदी के साथ मिश्रित शुद्ध सोने से बना होता है जो इसे गुलाब की रंगत देता है और आभूषण को मजबूत बनाने में भी मदद करता है।
ध्यान दें:
सोने का मूल्य को इसकी शुद्धता से कैल्कुलेट किया जाता है जिसे कैरेट (K या कभी-कभी KT) या कैरेट (Ct) में दर्शाया जाता है। अधिक कैरेट सोने की अधिक शुद्धता को दर्शाता है। निम्नलिखित जानकारी आपको 24K, 22K और 18K सोने के बीच के अंतर को समझने में मदद करेगा:
24K गोल्ड: यह सोने का शुद्ध रूप है (99.99%) और इसमें कोई अन्य धातु मिश्रित नहीं होती है। एक व्यक्ति को पता होना चाहिए कि 24K से अधिक सोने का कोई रूप नहीं होता है। हालांकि, यह बहुत नरम होने के कारण आभूषण बनाने के लिए अनुकूल नहीं होता है। यही कारण है कि इसका उपयोग मुख्य रूप से सिक्के और सोने के बिस्किट बनाने में किया जाता है
22K गोल्ड: इस कैरेट के सोने को 916 गोल्ड के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि यह 91.67% शुद्ध सोना है। इसमें अन्य धातुओं जैसे तांबा, निकल, जस्ता, इत्यादि को भी मिलाया जाता है ताकि आभूषण सख्त और टिकाऊ बन सकें। यही कारण है कि ज्वैलर्स भारी स्टड वाले आभूषण बनाने के लिए 22K या 18K गोल्ड पसंद करते हैं।
18K गोल्ड: 18 कैरेट गोल्ड में 75% सोना शामिल है, जिसमें 25% अन्य धातुओं जैसे तांबा, चांदी, निकल आदि शामिल होते हैं। 24K और 22K सोने की तुलना में यह कम महंगा है।
बैंगलोर में सोना खरीदना अन्य स्थानों की तुलना में अपेक्षाकृत आसान है क्योंकि इस शहर में कई विश्वसनीय ज्वैलर्स हैं। बैंगलोर में स्थानीय आभूषणों की दुकानों के साथ-साथ कई बड़े ज्वैलर्स भी हैं। एमजी रोड इलाके में तनिष्क और पीसी ज्वैलर्स जैसी कई बड़े ज्वैलर्स हैं, जिनके पूरे शहर में कई आउटलेट्स हैं। जयनगर में भीम ज्वैलर्स और आरआर गोल्ड पैलेस जैसे स्थानीय आभूषण की दुकानें भी हैं। टॉप 5 ज्वैलर्स की लिस्ट निम्नलिखित है जिनसे आप बैंगलोर में सोना खरीद सकते हैं:
कई लोग अपने पोर्टफोलियो को और अधिक विविधता देने के लिए विभिन्न सोने की बचत योजनाओं में निवेश करने के लिए सोना खरीदने से आगे बढ़ रहे हैं। यदि आपका उद्देश्य भविष्य में बढ़ते हुए सोने के मूल्य पर ट्रेड करना है तो इन योजनाओं में निवेश करना आपके लिए बेहतर विकल्प है।
गोल्ड ETF: गोल्ड के प्रचलित बाज़ार मूल्य पर गोल्ड ETF का स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार होता है। मतलब, कोई भी सोने के बाज़ार मूल्य के आधार पर अपनी होल्डिंग खरीद या बेच सकता है। गोल्ड ETF के साथ, निवेशकों को कोई शुल्क या स्टोर चार्ज का भुगतान नहीं करना पड़ता है जो सोने को रखने आदि से जुड़ा होता है। गोल्ड ETF की प्रत्येक इकाई 24 ग्राम भौतिक सोने के 1 ग्राम के बराबर होती है। कई प्राईवेट फाइनेंस संस्थानों और बैंकों द्वारा गोल्ड ETF ऑफर किए जाते हैं। व्यापार शुरू करने के लिए न्यूनतम 1 ग्राम सोना आवश्यक है। गोल्ड ETF में निवेश शुरू करने के लिए, डीमैट खाता खोलें; एक फंड चुनें और आपका ETF फंड मैनेजर (ब्रोकर) आपकी ओर से ट्रेडिंग करेगा।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड: यह भारत सरकार और RBI द्वारा ऑफर किया जाता है, यह कागज़ के रूप में सोने खरीदने का एक और तरीका है। इन बॉन्ड में सोने मूल्य को ग्राम में दर्शाया जाता है जिसमें व्यापार शुरू करने के लिए आपको न्यूनतम 1 ग्राम सोने के मूल्य बराबर निवेश करना होगा। ब्याज़ दर और मूल्य को बॉन्ड जारी करते समय RBI द्वारा तय किया जाएगा। इस बॉन्ड में निवेश करने से आपको एक सुनिश्चित ब्याज़ दर प्राप्त करने में मदद मिलती है, जहां ब्याज़ को आपके बैंक खाते में मूल रूप से जमा किया जाएगा।
ज्वैलर्स द्वारा दी जाने वाली गोल्ड सेविंग स्कीम: तनिष्क, जोस अलुक्कास, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स इत्यादि जैसे ज्वैलर्स गोल्ड स्कीम देते हैं, जहाँ आपको हर महीने 11 महीनों के लिए एक निश्चित राशि का निवेश करना होता है और 12 वीं किस्त का भुगतान ज्वैलर को करना होगा।