Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
सोने की मांग आमतौर पर आभूषणों के लिए होती है, लेकिन समय के साथ, कई लोग रिटर्न के लिए सोने में निवेश करने पर विचार करने लगे हैं। आगरा में सोने को भाव (Gold Rates in Agra) विभिन्न कारकों द्वारा तय की जाती है-अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमत, राजनीतिक कारकों, भू-राजनीतिक तनाव आदि। यहां हम सोने में निवेश के विकल्पों और आगरा में गोल्ड लोन (Gold Loan in Agra) कैसे प्राप्त करे, इन सभी पर चर्चा करेंगे।
| दिनांक | 22 कैरेट गोल्ड ₹/10 ग्राम | 24 कैरेट गोल्ड ₹/10 ग्राम |
| 22 मई, 2024 | ₹68,450 | ₹74,660 |
| 21 मई, 2024 | ₹68,450 | ₹74,660 |
| 20 मई, 2024 | ₹68,000 | ₹74,500 |
| 19 मई, 2024 | ₹68,300 | ₹74,270 |
| 18 मई, 2024 | ₹68,400 | ₹74,174 |
ये भी पढ़ें: मदुरै में सोने का दाम क्या है? जानें
जुलाई 2017 से GST लागू होने के बाद वैट और उत्पाद शुल्क की जगह 3% GST सोने पर लगाया जाता है।
ये भी पढ़ें: 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड में अंतर
सोने में इन दोनों प्रकार के निवेश 24 कैरट सोने की दर को ट्रैक करते हैं और भौतिक सोने का समर्थन भी करते हैं, हालांकि उनके बीच का संक्षिप्त अंतर नीचे दिया गया है:
| पैरामीटर | न्यूनतम | व्यापार | खर्च | लिक्विडिटी |
| निवेश का विकल्प | ||||
| गोल्ड ETF | 1 यूनिट, जो एक ग्राम के बराबर है। हालांकि, क्वांटम जैसे AMC हर यूनिट के लिए आधा ग्राम विकल्प भी प्रदान करते हैं | एक्सचेंज में खरीद और बिक्री कर सकते हैं। इसलिए, डीमैट अकाउंट अनिवार्य है | 1% एक्सपेंस रेश्यो के रूप में लिया जाएगा। इसके अलावा, ये ब्रोकरेज और डीमैट शुल्क के साथ आता है। | एक्सचेंज पर लिस्टेड है, इस प्रकार बाज़ार के घंटों के दौरान कोई भी बेच सकता है |
| गोल्ड फंड | SIP के माध्यम से निवेश करने पर न्यूनतम ₹ 1000 रु | डीमैट अकाउंट की ज़रूरत नहीं है |
|
उस दिन के NAV के आधार पर बेचा जा सकता है |
महत्वपूर्ण पहलू
गोल्ड ETF और गोल्ड म्यूचु्अल फंड में निवेश से पहले जानने के लिए कुछ खास बातें:
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
इसे डिजिटल एकम्यूलेशन प्लान या ई-गोल्ड के रूप में भी जाना जाता है यह MMTC-PAMP और Safegold कई प्लेटफॉर्म जैसे पेटीएम, फ्रीचार्ज, HDFC सिक्योरिटीज आदि के साथ पार्टनरशिप कर चुके हैं, जिसके माध्यम से कोई भी (व्यक्ति 18 वर्ष की आयु से अधिक होना चाहिए) सोना खरीद सकता है और डिजिटल एकम्यूलेशन प्लान में भाग ले सकता है। आपके द्वारा खरीदा गया सोना MMTC-PAMP या Safegold वॉल्ट के साथ भौतिक रूप में सुरक्षित किया जाएग खरीद की तारीख से 5 वर्ष तक या जब तक आप इसे रिडीम/ बेचते नहीं हैं
नीचे दी गई सूची के माध्यम से, आप जान सकते हैं कि कोई व्यक्ति डिजिटल गोल्ड में निवेश कैसे शुरू कर सकता है:
| कहॉ से खरीदें | न्यूनतम लेन-देन | कैसे बेचे | रिटर्न |
डिजिटल सोना खरीदने के लिए, ग्राहकों को सबसे पहले नीचे दिए गए किसी भी प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और अपनी KYC आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। बाद में, किसी भी राशि को दर्ज करें और सोने की मात्रा आपके वॉलेट में जमा की जाएगी।
|
विभिन्न प्लेटफार्मों पर न्यूनतम ट्रांजेक्शन मूल्य ₹ 1 से 1000 ₹ तक भिन्न होता है। |
|
ये 24K के 999.9 फ़िनिश के लाइव सोने की दर को ट्रैक करता है। इसलिए, रिटर्न भी सोने की कीमत के समान होगा |
महत्वपूर्ण पहलू
डिजिटल गोल्ड (Digital Gold) में निवेश से पहले जानने के लिए कुछ खास बातें:
ये भी पढ़ें: जानें हॉलमार्क गोल्ड, KDM गोल्ड और 916 गोल्ड में क्या है अंतर
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bonds) भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा जारी सरकारी सिक्योरिटी हैं। हालाँकि, वे हर समय उपलब्ध नहीं हैं लेकिन RBI द्वारा सूचित किया जाता हैं।
कोई भी व्यक्ति न्यूनतम 1 ग्राम गोल्ड खरीद सकता है और अधिकतम सीमा उस के श्रेणी के अनुसार तय होती है । नीचे दी गई सूची में, कोई भी यह जान सकता है कि वे इन बॉन्ड में कितना निवेश कर सकते हैं:
| वर्ग | अधिकतम |
| व्यक्तिगत (सिंगल या ज्वॉइंट होल्डिंग) | 4 किलोग्राम (ज्वॉइंट होल्डिंग के मामले में, लिमिट पहले आवेदक पर लागू होती है) |
| हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) | 4 किलोग्राम |
| ट्रस्ट, विश्वविद्यालय और धर्मार्थ संस्थान | 20 किलोग्राम |
गोल्ड ETF और गोल्ड म्यूचुअल फंड जैसे अन्य पेपर विकल्पों के लिए आपको एक डीमैट अकाउंट खोलने की आवश्यकता होती है, वहीं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड(SGBs) खरीदने और बेचने के लिए डीमेट अकाउंट की आवश्यकता नहीं होती है, इसे बैंक या स्टॉक एक्सचेंज से आसानी से खरीदा जा सकता है।अगर मैच्योरिटी (8 वर्ष तक) तक रखा जाता है, तो टैक्स में छूट दी जाएगी और साथ में आप निश्चित 2.5% ब्याज भी कमा सकते हैं । मैच्योरिटी राशि उस समय सोने की प्रचलित दर पर निर्भर करती है। हालांकि, आपको केवल इन बॉन्ड में निवेश करने पर तब ही विचार करना चाहिए, जब आपको कम से कम 5 वर्ष के लिए अपने पैसे को निवेश करने पर कोई परेशानी नहीं है।
अगर आप निवेश के लिए या उपभोग के उद्देश्य से भौतिक सोना खरीद रहे हैं, तो हॉलमार्क आभूषण खरीदना चाहिए। BIS, सरकारी संस्था भौतिक सोने में प्रयुक्त धातु की शुद्धता को प्रमाणित करता है। BIS चिन्ह यह सुनिश्चित करता है, अगर आप 18 कैरेट सोने के आभूषण खरीद रहे हैं, तो 75% आपके आभूषण में सोना है और बाकी अन्य धातु है। हर व्यक्ति को भौतिक सोना खरीदते समय इन कारकों को अवश्य देखना चाहिए:
| कैरट | बारीकी |
| 22 कैरट | 22K916 |
| 18 कैरट | 18K750 |
| 14 कैरट | 14K585 |
आर्थिक इमरजेंसी के मामले में, आप अपने सोने के आभूषणों का उपयोग सिक्योरिटी के रूप में लोन प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं। आगरा में कई विभिन्न बैंक हैं जो उचित ब्याज दरों में आभूषणों को गिरवी रख लोन प्रदान करते हैं। ग्राहकों को ब्याज दर, लोन भुगतान अवधि, लोन राशि, आदि जैसे विभिन्न मापदंडों के आधार पर एक बैंक / NBFC का चयन करना होगा। उसके बाद, बैंक से संपर्क करे। सोने के आभूषणों की शुद्धता और वजन के आधार पर लोन राशि मंज़ूर की जाएगी। बदले में, उधारकर्ता को मासिक EMI या टेन्योर के अंत में पूरी मूल राशि का भुगतान करना होगा।
प्रश्न. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत कैसे तय की जाती है?
उत्तर: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत, सब्सक्रिप्शन पीरियड से तीन दिन पहले सोने की क्लोज़िग मूल्य (999 शुद्ध) के औसत के आधार, जिसे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (IBJA) द्वारा प्रकाशित किया जाता है, पर तय की जाती है।
प्रश्न. मैं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड कहां खरीद सकता हूँ?
उत्तर: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड राष्ट्रीयकृत बैंकों, शेड्यूल प्राइवेट बैंकों, शेड्यूल फॉरेन बैंकों, नामित डाकघरों और स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और अधिकृत स्टॉक एक्सचेंजों के माध्यम से या तो सीधे उनके एजेंटों के माध्यम से आप खरीद सकते है। [
प्रश्न. क्या भौतिक सोने में निवेश करना उचित है?
उत्तर: सोने के निवेश के सबसे पुराने तरीकों में से ये एक है। भौतिक सोना- सोने के आभूषण, सोने की बार्स, सिक्के, बिस्किट के रूप में खरीदा जा सकता है। हालांकि, कई विशेषज्ञों का मानना है कि सोने के आभूषण उपभोग के उद्देश्य से हैं। इसलिए, अगर कोई सोने में निवेश करने की सोच रहा है, तो सोने के सिक्के, बिस्किट, बार पर विचार कर सकता है। बेचने के समय, 3% की GST और मेकिंग चार्ज वापस नहीं मिलता है।
प्रश्न. आगरा में सोने की कीमत कैसे तय की जाती है?
उत्तर: भारत सोने की कीमतें तय नहीं करता है, बल्कि IBA (ICE बेंचमार्क एडमिनिस्ट्रेशन) लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) अमेरिकी डॉलर में सोने की कीमत प्रकाशित करता है। यह दुनिया भर में सोने के निवेशकों और केंद्रीय बैंकों के लिए एक बेंचमार्क मूल्य के रूप में काम करता है। बुलियन व्यापारी आगरा में सोने की अंतर्राष्ट्रीय कीमत लेते हैं और लागू टैक्स को जोड़ते हैं।
प्रश्न. तानशिक गोल्ड सेविंग स्कीम क्या है?
उत्तर: इस योजना में, ग्राहक को चुने हुए कार्यकाल के लिए हर महीने एक निश्चित राशि जमा करना होगा। कार्यकाल के अंत में, तन्शीक एक बोनस राशि जोड़ देगा जो एक महीने की किस्त या उस राशि के 75% के रूप में हो सकती है। यह स्कीम ग्राहकों को बोनस राशि सहित कुल जमा पैसे के बराबर मूल्य पर सोना (उसी जौहरी से) खरीदने की अनुमति देता है।
प्रश्न. यदि सॉवरेन बॉन्ड धारक की मृत्यु हो जाती है, तो बॉन्ड का क्या होता है?
उत्तर: ऐसे में नॉमिनी अपने दावे और दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।संबंधित कार्यालय सरकारी प्रतिभूति अधिनियम, 2006 के अनुसार, उसे दावा राशि मिलेगी।