Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
RTGS के माध्यम से फंड ट्रांसफर वास्तविक समय के आधार पर किया जाता है। इसका अर्थ है कि फंड उसी समय ट्रांसफर हो जाता है जब उसके लिए रिक्वेस्ट की जाती है। RTGS की यही मुख्य विशेषता फंड ट्रांसफर के अन्य माध्यमों से RTGS को अलग करती है। वर्तमान समय में, RTGS पूरे भारत में सबसे सुरक्षित इंटर-बैंक फंड ट्रांसफर करने का सबसे तेज़ संभव तरीका है। NEFT और IMPS भी फंड ट्रांसफर के अन्य माध्यम हैं, जो मनी ट्रांसफर की सुविधा प्रदान करते हैं लेकिन कई अन्य विशेषताओं के साथ।
RBI के अनुसार, इंटरनेट बैंकिंग और/या मोबाइल बैंकिंग ऐप के माध्यम से ऑनलाइन शुरू किए गए RTGS ट्रांसफर पर कोई शुल्क नहीं लगाया जाएगा। डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया गया है। बैंक की शाखा में किए गए सभी RTGS लेनदेन के लिए, आपको नीचे बताए गए RTGS शुल्क के रूप में देना होगा:
ये भी पढ़ें: RTGS क्या है? RTGS फुल फॉर्म और RTGS कैसे करें?
एसबीआई (SBI) RTGS शुल्क से जुड़े कुछ नियम शुरू किए गए हैं ताकि किसी भी परेशानी के बिना प्रत्येक ट्रांजैक्शन किया जा सके। ये कुछ ज़रूरी नियम निम्नलिखित हैं:
ये भी पढ़ें: एसबीआई RTGS से जुड़ी बातें
न्यूनतम RTGS फंड ट्रांसफर
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की आरटीजीएस सीमा अकाउंट के प्रकार और ट्रांजैक्शन राशि पर निर्भर करती है।
| अकाउंट टाइप | आरटीजीएस ट्रांजैक्शन लिमिट |
| सरल | प्रति ट्रांजैक्शन ₹10 लाख तक |
| व्यापार | प्रति ट्रांजैक्शन ₹50 लाख तक, कोई दैनिक सीमा नहीं |
| विस्तार | प्रति ट्रांजैक्शन ₹2,000 करोड़ तक, प्रति दिन की कोई लिमिट नहीं |
| व्यक्तिगत | प्रति ट्रांजैक्शन न्यूनतम ₹2 लाख |
डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़े ट्रांजैक्शन के लिए रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) के माध्यम से चौबीसों घंटे फंड ट्रांसफर की अनुमति दी है। इसलिए, SBI RTGS अब 24×7 (रात 11:50 बजे से सुबह 00:30 बजे के बीच को छोड़कर), 365 दिन उपलब्ध है। हालांकि, यदि आप बैंक जाकर RTGS प्रोसेस करना चाहते हैं, तो आपको बैंक को कॉल करके RTGS प्रोसेस करने के लिए बैंक के समय के बारे में पूछना होगा।