Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
भारतीय स्टेट बैंक अपने खाताधारकों को एसबीआई (SBI) क्विक ट्रांसफर का उपयोग करके जल्दी से एक बैंक खाते से दूसरे (दोनों SBI और अन्य बैंकों के बीच) फंड ट्रांसफर की सुविधा देता है। इस फंड ट्रांसफर तकनीकि का उपयोग करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अकाउंट में बेनीफिशरी को ऐड किए बिना भी तुरंत फंड ट्रांसफर किया जा सकता है। यह सेवा नेट बैंकिंग और एसबीआई (SBI) मोबाइल बैंकिंग ग्राहकों दोनों के लिए उपलब्ध है। नेटबैंकिंग यूजर को NEFT के साथ-साथ IMPs के माध्यम से फंड ट्रांसफर का विकल्प मिलता है। मोबाइल बैंकिंग उपयोगकर्ता केवल IMPs के माध्यम से फंड ट्रांसफर कर सकते हैं लेकिन उन्हें 1000 रु. तक के फंड ट्रांसफर करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है।

यदि आप फंड ट्रांसफर करना चाहते हैं तो उसका तरीका निम्नलिखित है




तुरंत ही आपका फंड ट्रांसफर पूरा हो जाएगा
यदि आप भुगतान प्राप्त करना चाहते हैं तो उसका तरीका निम्नलिखित है

मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
SBI की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करने वाला खाताधारक इंटरनेट बैंकिंग की क्विक ट्रांसफर सुविधा का उपयोग करके किसी बेनीफिशरी को ऐड किए बिना सीधे फंड ट्रांसफर कर सकता है। SBI खाते में बेनीफिशरी को जोड़े बिना फंड ट्रांसफर करने का तरीका निम्नलिखित है:




मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
आप नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का उपयोग करके क्विक ट्रांसफर के माध्यम से SBI से फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। प्रत्येक सेवा के लिए ट्रान्सफर की जा सकने वाली राशि की लिमिट अलग अलग होती है, SBI क्विक ट्रांसफर की लिमिट निम्नलिखित हैं:
| एसबीआई (SBI) क्विक ट्रांसफर लिमिट | ||||
| ट्रांजेक्शन का तरीका | लिमिट प्रति ट्रांजैक्शन | लिमिट प्रति दिन | ||
| न्यूनतम | अधिकतम | न्यूनतम | अधिकतम | |
| SBI नेट बैंकिंग | ₹ 1/- | ₹ 10,000/- | ₹ 1/- | ₹ 10,000/- |
| SBI मोबाइल बैंकिंग | ₹ 1/- | ₹ 10,000/- | ₹ 1/- | ₹ 25,000/- |
SBI क्विक ट्रांसफर के जरिए ट्रांजेक्शन करने के लिए खाताधारक को कुछ शुल्क देना होता है। प्रत्येक प्रकार के ट्रांजेक्शन के लिए शुल्क निम्नलिखित हैं
| ट्रांजेक्शन का तरीका | ट्रांजेक्शन राशि | सर्विस शुल्क |
| NEFT | ₹ 10,000/- तक | ₹ 1 + GST |
| IMPS | ₹ 1,000/- तक | निल |
| IMPS | ₹ 1,001/- से ₹ 10,000/- तक | ₹ 1 + GST |
SBI क्विक ट्रांसफर NEFT और IMPS के माध्यम से किया जाता है। यदि आप IMPS को चुनते हैं, तो आप कभी भी मोबाइल ऐप के द्वारा ट्रांजेक्शन कर सकते हैं| यदि आप SBI NEFT के माध्यम से फंड ट्रांसफर करते हैं, तो आपका ट्रांसफर या तो उसी दिन किया जाएगा या अगले दिन तक किया जाएगा।