Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
डिमांड ड्राफ्ट जिसे DD भी कहा हाता है, इसका का इस्तेमाल भी किसी बैंक अकाउंट में पैसे भेजने के लिए होता है। किसी भी बैंक से इसे बनवाया जा सकता है। जिस इन्सान या कंपनी के नाम पर इसे बनवाया जाता है, इसका पैसा सीधा उसी के अकाउंट में ट्रान्सफर होता है। सबसे खास बात यह कि DD बनवाने के लिए आपका बैंक में अकाउंट होना जरूरी नहीं है। DD बनवाने वाला या तो कैश देकर इसे बनवा सकता है या अपने बैंक अकाउंट से पैसा कटवा सकता है।
डिमांड ड्राफ्ट जारी करने के लिए बैंक एक साधारण सा शुल्क लेते हैं। यह शुल्क ड्राफ्ट की राशि के आधार पर लिया जाता है। एक श्रेणी है जो डिमांड ड्राफ्ट शुल्क की न्यूनतम और अधिकतम लिमिट को तय है।
| DD राशि | शुल्क |
| ₹ 5,000 तक | ₹ 25 |
| ₹ 5,000 से ₹ 10,000 तक | ₹ 50 |
| ₹ 10,000 से ₹ 1 लाख | ₹ 5 प्रति ₹ 1000 कम से कम ₹ 60 |
| ₹ 1 लाख से अधिक | ₹ 4 प्रति ₹ 1000 कम से कम ₹
600 व अधिक से अधिक ₹ 2000 |
नोट : सभी शुल्क में GST लागू है।
| लिमिट | शुल्क |
| ₹ 10,000 तक | ₹ 50 |
| ₹ 10,000 से अधिक | ₹ 5 प्रति ₹ 1000 पर
कम से कम ₹ 75 और अधिक से अधिक ₹ 10,000 |
| लिमिट | शुल्क |
| ₹ 50,000 तक | ₹ 75 (₹ 50 फोन बैंकिंग में) |
| ₹ 50,000 से ₹ 1 लाख तक | ₹ 2.50 प्रति ₹ 1000 कम से कम ₹ 100 |
| ₹ 1 लाख से अधिक | ₹ 2 प्रति ₹ 1000 कम से कम ₹ 250 अधिक से अधिक ₹ 1000 |
| ₹ 10,000 से ₹ 50,000 तक | ₹ 60 |
| ₹ 50,000 से अधिक | ₹ 5 प्रति ₹ 1000 अधिक से अधिक ₹ 15000 |
| केन्सिलेशन शुल्क | ₹ 50 |
| लिमिट |
शुल्क |
|
| शहरी क्षेत्रों के लिए | ₹10,000 तक | ₹ 50 |
| ₹ 10,000 से अधिक | ₹ 5 प्रति ₹ 1000 कम से कम ₹75 अधिक से अधिक ₹ 15000 | |
| ग्रामीण क्षेत्रों के लिए | ₹ 10,000 तक | ₹ 40 |
| ₹ 10,000 से ₹ 50,000 तक | ₹ 60 | |
| ₹ 50,000 तक | ₹ 5 प्रति ₹ 1000 अधिक से अधिक ₹ 15000 |
| लिमिट | शुल्क |
| DD शुल्क | ₹ 2.5 प्रति ₹ 1000 कम से कम ₹ 50 अधिक से अधिक ₹ 10000 |
| केन्सिलेशन शुल्क | ₹ 500 |
बैंक द्वारा जारी डिमांड ड्राफ्ट जारी होने की तारीख से 3 महीने की अवधि के लिए वैलिड है। इस अवधि के बाद ड्राफ्ट अमान्य हो जाएगा। हालांकि, वैलिडिटी समाप्त हो चुकी ड्राफ्ट को बैंक द्वारा मान्य किया जा सकता है। जिसने DD बनवाया है केवल उसके पास ड्राफ्ट को रद्द करने का अधिकार है। बेनीफिशरी किसी भी स्थिति में ड्राफ्ट को फिर से मान्य नहीं कर सकता है। इसके अलावा, एक अमान्य डिमांड ड्राफ्ट को आगे मान्य नहीं किया जा सकता है।
डिमांड ड्राफ्ट को फिर से मान्य करने के लिए बैंक एक छोटा सा शुल्क भी लेते हैं। डिमांड ड्राफ्ट फिर से मान्य करने का शुल्क 200 रु. + GST है।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
लोग अक्सर जारी किए गए डिमांड ड्राफ्ट को रद्द करना चाहते हैं। उसके कई कारण हो सकते हैं लेकिन जारी किए गए ड्राफ्ट को रद्द करने के लिए एक प्रक्रिया का पालन करना होगा। भुगतान के विभिन्न तरीकों के आधार पर जारी किए गए डिमांड ड्राफ्ट के लिए प्रक्रिया अलग अलग है। ड्राफ्ट को केन्सिल करने का तरीका निम्नलिखित है:
हालाँकि, डिमांड ड्राफ्ट को केन्सिल करने में परेशानी हो सकती है यदि आपने इसे खो दिया है। जब आप डिमांड ड्राफ्ट को रद्द करने के लिए कहेंगे, तो बैंक आपसे DD मांगेगा। ऐसी स्थितियों में, आप या तो उन्हें DD नंबर दे सकते हैं या बैंक से उनके डेटाबेस में से उस DD को देखने का रिक्वेस्ट कर सकते हैं। आपको यह याद रखना होगा कि आपको सभी जानकारी दिखाते हुए डिमांड ड्राफ्ट या कॉपी का एक स्नैपशॉट रखना चाहिए।
भुगतान प्राप्त करने के लिए चेक एक सुरक्षित विकल्प है। ऐसी हजारों स्तिथि हैं जो हम समाचारों में सुनते या देखते हैं जिसमें चेक फ्रॉड या बाउंस चेक की होती हैं।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
डिमांड ड्राफ्ट जारी करने के लिए बैंक में अकाउंट होना आवश्यक नहीं है। कोई भी व्यक्ति जो किसी खाते के माध्यम से या बैंक को भुगतान के प्रमाण के साथ भुगतान करना चाहता है, उसे बैंक डिमांड ड्राफ्ट जारी कर सकता है। बैंक डिमांड ड्राफ्ट जारी करने के लिए नकद और चेक भुगतान दोनों ही स्वीकार करते हैं। हालाँकि, व्यक्ति को 50,000 रु. या उससे अधिक का ड्राफ्ट प्राप्त करने के लिए पैन कार्ड जैसे कुछ दस्तावेज़ बैंक को देने होंगे।
डिमांड ड्राफ्ट जारी कराने का तरीका निम्नलिखित है:
मनी ट्रांसफर के सबसे सुरक्षित माध्यमों में से एक होने के बावजूद, इन दिनों डिमांड ड्राफ्ट से भी फ्रॉड की घटनाएं सामने आ रही हैं । डिमांड ड्राफ्ट फ्रॉड एक ऐसी स्थिति है जब कोई भुगतान करने वाले के नाम पर नकली डिमांड ड्राफ्ट जारी करता है। ऐसी स्थितियों में, उस व्यक्ति को ट्रैक करना कठिन हो जाता है जिसने बैंक से ड्राफ्ट जारी किया था। बैंक को एक नकली डिमांड ड्राफ्ट प्रस्तुत करने के मामले में, बैंक भुगतान करने वाले के नाम पर FIR दर्ज कर सकता है और उसे कानूनी प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें: ऑनलाइन ICICI बैंक डिमांड ड्राफ्ट जारी करने का तरीका जानें
ड्रॉअर की उचित जानकारी रखें: हमेशा ड्रॉअर (जिसने डिमांड ड्राफ्ट बनवाया है) की उचित जानकारी निकालें और उसे बैरीफाई करना न भूलें। यह आपको फ्रॉड की स्तिथि में उसे ट्रैक करने में आपकी सहायता करेगा। अपनी बातचीत या ड्रॉअर के साथ व्यवहार का उचित विवरण रखें ताकि आप हमेशा संदेह के घेरे से बाहर रहें।
हमेशा ड्राफ्ट की एक कॉपी रखें: ड्राफ्ट की कलर फोटोकॉपी कराएं और इसे कहीं सुरक्षित रखें। यह फ्रॉड के साथ ही साथ ड्राफ्ट खोने की स्तिथि में एक सबूत के रूप में काम आएगा
तुरंत कानूनी कार्रवाई करें: बैंक आमतौर पर फर्जी ड्राफ्ट प्रस्तुत करने पर भुगतान करने वाले के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करते हैं। क्योंकि वे नियमों के अनुसार कार्यवाही करते हैं एक काउंटर FIR लॉन्च करें और कानूनी सलाह लें
इसके अलावा, ड्रॉअर की शाखा से संपर्क करना भी एक अच्छा विचार है क्योंकि वे आपको ड्रॉअर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर सकते हैं जैसे सीसीटीवी फुटेज, कॉन्टेक्ट डीटेल्स , आदि।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें