Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
डिजिटलाइज़ेशन के आ जाने के बाद से बैंकिंग से जुड़ा हर काम बेहद आसान हो चुका है। अब आप अकाउंट स्टेटमेंट और अकाउंट बैलेंस बेहद ही कम समय में घर बैठे चेक कर सकते हैं। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और SMS बैंकिंग ने बैंकिंग को आसान और सुविधाजनक बना दिया है। अन्य बैंकों की तरह PNB भी अपने ग्राहकों को मिनी स्टेटमेंट की सुविधा प्रदान करता है जिसके ज़रिए वे पिछले 5 ट्रांजैक्शन, हाल ही में किए गए डिपॉज़िट और विड्रॉल को चेक कर सकते हैं। पीएनबी मिनी स्टेटमेंट (PNB Mini Statement) को SMS बैंकिंग, मिस्ड कॉल सर्विस या नेटबैंकिंग जैसे कई माध्यमों के ज़रिए चेक किया जा सकता है। जिसके बारे में इस लेख के द्वारा विस्तार से बताया गया है।
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
पीएनबी मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने के लिए, ग्राहकों को अपने फोन नंबर बैंक में रजिस्टर करवाना होगा। इसके अलावा, पीएनबी नेट-बैंकिंग पोर्टल या मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करने के लिए उपयोगकर्ता के पास स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। तो आइए जानते हैं मिनी स्टेटमेंट चेक करने के तरीकों के बारे में-
PNB मिनी स्टेटमेंट चेक करने के लिए अपना मोबाइल नंबर पंजाब नेशनल बैंक के साथ रजिस्टर करना ज़रूरी है। बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर लिंक हो जाने के बाद आपके अकाउंट से जुड़ी सभी जानकारी आपको SMS के माध्यम से भेजी जाएगी।
मोबाइल नंबर को रजिस्टर करने के लिए आपको पंजाब नेशनल बैंक के निकटतम ब्रांच जाकर PNB मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। बैंक, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कंफर्मेशन SMS भेजेगा। रजिस्ट्रेशन पुरा करने के बाद आप SMS बैंकिंग और मिस्ड कॉल के ज़रिए अपना मिनी स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: PNB बैलेंस चेक मोबाइल नंबर
पीएनबी (PNB) बैंक के खाताधारक SMS भेजकर अपने अकाउंट की मिनी स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं। खाताधारक, ‘MINSTMT’ (स्पेस) 16 डिजिट का अकाउंट नंबर लिखकर 5607040 पर भेज सकते हैं।
स्टेप 1: SMS के द्वारा PNB मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए SMS लिखेंं MINSTMT /स्पेस/ अकाउंट नम्बर
स्टेप 2: SMS को 5607040 भेज दें
स्टेप 3: आपको पिछले 10 ट्रांजैक्शन के साथ पीएनबी मिनी स्टेटमेंट (PNB Mini Statement) प्राप्त हो जाएगा
ये सलाह दी जाती है कि मिनी स्टेटमेंट (Mini Statement) प्राप्त करने के लिए SMS में अकाउंट नंबर ध्यान से लिखें। अगर किसी व्यक्ति के PNB बैंक में एक से ज़्यादा अकाउंट हैं तो उसे एक समय पर एक ही अकाउंट की जानकारी मिलेगी।
PNB बैंक की SMS सेवा 24 घंटे उपलब्ध है। SMS सेवा का शुल्क 15 रु. + GST है (वरिष्ठ नागरिक, विद्यार्थी अकाउंट, मित्र अकाउंट, प्रधानमंत्री जनधन योजना को छोड़कर)
मोबाइल बैंकिंग द्वारा पीएनबी मिनी स्टेटमेंट (PNB Mini Statement) प्राप्त करने का तरीका निम्नलिखित है:
स्टेप 1 : ‘PNB mPassbook’ डाउनलोड करें, ये एंड्राइड और IOS दोनों के लिए उपलब्ध है

स्टेप 2 : मोबाइल ऐप में लॉग-इन करें

स्टेप 3 : PNB मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए सेविंग / करंट अकाउंट चुनें

स्टेप 4 : अगले मेन्यू पर “Mini Statement” क्लिक करें

स्टेप 5 : अब आपको पिछले 10 ट्रांजैक्शन के साथ PNB मिनी स्टेटमेंट प्राप्त हो जाएगा

स्टेप 6 : ग्राहक अपने खाते के PNB मिनी स्टेटमेंट के सभी ट्रांजैक्शन की जानकारी ले सकते हैं

स्टेप 7: PNB mPassbook की मदद से ग्राहक आसानी से PNB मिनी स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं
प्रश्न: मैं अपनी पीएनबी मिनी स्टेटमेंट (PNB Mini Statement) कैसे प्राप्त कर सकता हूं?
उत्तर: आप अपनी पीएनबी मिनी स्टेटमेंट (PNB Mini Statement) को विभिन्न तरीकों से देख सकते हैं। आप 1800-180-2223 या 0120-2303090 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं, या आप ‘MINSTMT<स्पेस>अकाउंट नंबर’ लिखकर 5607040 पर SMS भेज सकते हैं। यदि आपके पास इंटरनेट कनेक्शन है, तो आप पीएनबी मोबाइल एप्लिकेशन को डाउनलोड और उपयोग कर सकते हैं। PNBमिनी स्टेटमेंट को पीएनबी या किसी अन्य बैंक के ATM से भी देखा जा सकता है।
प्रश्न. मैं इंटरनेट के बिना पीएनबी मिनी-स्टेटमेंट (PNB Mini Statement) कैसे देख सकता हूं?
उत्तर: यदि आपके पास इंटरनेट कनेक्शन नहीं है, तो आप या तो 1800-180-2223 या 0120-2303090 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं या अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से MINSTMT<स्पेस>अकाउंट नंबर’ लिखकर 5607040 पर SMS भेज सकते हैं। आपको अपने पिछले 5 ट्रांजैक्शन के विवरण के साथ तुरंत एक एसएमएस प्राप्त होगा।
प्रश्न: क्या मैं मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से पीएनबी मिनी स्टेटमेंट (PNB Mini Statement) प्राप्त कर सकता हूं?
उत्तर: हां, आप पीएनबी एम-पासबुक मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके अपना मिनी स्टेटमेंट देख सकते हैं। अपने एमपिन का उपयोग करके ऐप में लॉग-इन करें, ‘मिनी स्टेटमेंट’ चुनें और आगे बढ़ें। यह आपके पिछले 10 ट्रांजैक्शन दिखाएगा।
प्रश्न: क्या पीएनबी मिनी स्टेटमेंट (PNB Mini Statement) के लिए कोई मिस्ड कॉल सेवा शुल्क है?
उत्तर: यदि आप पीएनबी टोल-फ्री नंबर यानी 1800-180-2223 का उपयोग कर रहे हैं, तो कोई शुल्क नहीं लगाया जाएगा। हालांकि, यदि आप 0120-2303090 नंबर का उपयोग कर रहे हैं तो बैंक आपसे शुल्क लेगा।
प्रश्न: मैं पीएनबी के पिछले 10 ट्रांजैक्शन की डिटेल्स कैसे प्राप्त कर सकता हूं?
उत्तर: अपने अकाउंट के पिछले 10 ट्रांजैक्शन डिटेल्स प्राप्त करने के विभिन्न तरीके हैं मिस्ड कॉल देना, कस्टमर केयर टीम से संपर्क करना, एसएमएस भेजना, मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करना और ईमेल स्टेटमेंट आदि के माध्यम से।
प्रश्न: सबसे जल्दी पीएनबी मिनी स्टेटमेंट कैसे प्राप्त की जा सकती है?
उत्तर: पीएनबी मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने का सबसे क्विक तरीका अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से बैंक के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2223 पर मिस्ड कॉल देना है। दो रिंग के बाद मिस्ड कॉल डिस्कनेक्ट होने पर, आपको अपने पिछले 5 ट्रांजैक्शन डिटेल्स के साथ एक एसएमएस प्राप्त होगा।
प्रश्न: PNB मिनी स्टेटमेंट कितनी बार चेक किया जा सकता है?
उत्तर: आप अपना PNB मिनी स्टेटमेंट कई बार और जितनी बार चाहें चेक कर सकते हैं। आपकी सुविधा और सहायता के लिए PNB मिनी स्टेटमेंट सेवाएँ 24×7 उपलब्ध हैं।