Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
एनईएफटी, जिसे नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर भी कहा जाता है, एक इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणाली है जो फंड ट्रांसफर की सुविधा प्रदान करती है। एनईएफटी द्वारा एक बैंक से दूसरे बैंक और एक बैंक शाखा से दूसरी बैंक शाखा पैसा ट्रांसफर करती है। ग्राहक उन बैंकों को पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं जो एनईएफटी की सेवा प्रदान कराते हैं। एनईएफटी को समझने के लिए, आपको भारत के राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के बारे में पता होना चाहिए, जिसने इस इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर सिस्टम को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।एनपीसीआई या भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम एक ऐसा संगठन है जो भारत में सभी रिटेल पेमेंट की देखरेख करता है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) ने एनपीसीआई की शुरूआत करने में एक प्रमुख भूमिका निभाई।
बैंक खाता रखने वाला कोई भी व्यक्ति, फर्म या कॉर्पोरेट एनईएफटी का उपयोग कर इलेक्ट्रॉनिक रूप से फंड ट्रांसफर कर सकता है। बैंक खाता ना रखने वाला कोई व्यक्ति भी एनईएफटी सेवा प्रदान कराने वाले बैंकों में जाकर पैसा जमा कर फंड ट्रांसफर कर सकता है। अब जब आप एनईएफटी के बारे में जान गए हैं, तो हम उन तरीकों को जानते हैं जिनके द्वारा हम नीचे दी गई एनईएफटी सेवा का उपयोग कर सकते हैं:
ऑनलाइन बैंकिंग
ऑफलाइन बैंकिंग
एनईएफटी सेवा प्रदान कराने वाली बैंक ब्रांच जाकर।
एनईएफटी द्वारा ट्रांसफर कैसे करें?
आप एनईएफटी की सेवा प्रदान कराने वाली बैंक ब्रांच जाकर या इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग द्वारा एनईएफटी फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिकली एनईएफटी ट्रांसफर के लिए आपको नीचे दिए गए तरीके को अपनाना होगा:
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार एनईएफटी शुल्क नीचे दिए गए हैं:
| एनईएफटी शुल्क | |
| फंड प्राप्त करने वाली बैंक शाखा (लाभार्थी के बैंक खाते में) | |
| नि:शुल्क, लाभार्थियों पर ऐसे ट्रांसफर के लिए कोई शुल्क नहीं | |
| फंड भेजने वाली बैंक शाखा (इस ट्रांसफर पर शूल्क लगाए गए हैं) | |
| 10000 रु. तक | 2.50 रु. से ज़्यादा नहीं (इसके अलावा लागू जीएसटी) |
| 10,000 रु. से 1 लाख रुपए तक | 5 रु. से ज़्यादा नहीं (इसके अलावा लागू जीएसटी) |
| 1 लाख रुपए से 2 लाख रुपए तक | 15 रु. से ज़्यादा नहीं (इसके अलावा लागू जीएसटी) |
| 2 लाख से ज़्यादा | 25 रु. से ज़्यादा नहीं (इसके अलावा लागू जीएसटी) |
एनईएफटी ट्रांसफर का समय क्या है?
10 जुलाई, 2017 से, एनईएफटी में फंड ट्रांसफर आधे घंटे के आधार पर किए जाते हैं। पूरे हफ्ते (रविवार और महीने के दूसरे और 4 वें शनिवार को छोड़कर) सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक आधे-आधे घंटे में 23 बैच लेन-देन को सैटल करते हैं।
| एनईएफटी का समय | |
| पूरे हफ्ते (रविवार और महीने के दूसरे और 4 वें शनिवार को छोड़कर) | सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक |
अब जब आपको एनईएफटी का अर्थ, शुल्क और समय पता है, तो आपको एनईएफटी सीमा के बारे में भी पता होना चाहिए। एनईएफटी ट्रांसफर में कोई न्यूनतम या अधिकतम सीमा नहीं है, लेकिन कोई भी ग्राहक एक बार में 50,000 रु. से ज़्यादा ट्रांसफर नहीं कर सकता है।
अब जब आप एनईएफटी के बारे में जानते हैं तो आपको रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (आरबीआई) की बैंकों की उस लिस्ट के बारे में भी जान लेना चाहिए जो एनईएफटी सेवा प्रदान कराते हैं।
| एनईएफटी सेवा प्रदान कराने वाले मुख्य बैंक | |
| स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया | HDFC बैंक |
| एक्सिस बैंक | ICICI बैंक |
| कोटक महिंद्रा बैंक | पंजाब नेशनल बैंक |
| येस बैंक | इंडसइंड बैंक |
| यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया | इंडियन बैंक |
| केनरा बैंक | बैंक ऑफ़ इंडिया |