Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
इंटरनेट ने बैंकों के लिए अपने ग्राहकों के लिए ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा आसान बना दी है। ग्राहक अब जहां भी चाहें अपने बैंक अकाउंट को मैनेज कर सकते हैं, बकाया राशि को चेक कर सकते हैं, फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन कर सकते है। आसान शब्दों में कहें तो इंटरनेट बैंकिंग के आ जाने के बाद से आप जो काम बैंक जाकर करते थे, उन्हें अब ऑनलाइन घर बैठे कर सकते हैं। नेट बैंकिंग के बारे में सब कुछ जानने के लिए आगे पढ़ें।
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
नेट-बैंकिंग, जिसे इंटरनेट बैंकिंग के रूप में भी जाना जाता है, बैंकों द्वारा प्रदान की गई एक इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली है, जिसमे ग्राहकों फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल बैंकिंग सेवाएं इंटरनेट के ज़रिए ली जा सकती हैं। पहले ग्राहकों को बैंक में हर छोटे काम के लिए भी बैंकों के चक्कर लगाने पड़ते थे। हालांकि, इंटरनेट बैंकिंग के आने के बाद, लगभग सभी सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठाया जा सकता है। फंड ट्रांसफर से लेकर डिमांड ड्राफ्ट रिक्वेस्ट, नेट-बैंकिंग सुविधाएं और सभी बैंकिंग से जुड़ी आवश्यक चीजें। यह न केवल सुविधाजनक है बल्कि बैंकिंग का एक सुरक्षित तरीका भी है।
नीचे इंटरनेट बैंकिंग की कुछ विशेषताओं के बारे में बताया जा रहा है:-
ये भी पढ़ें: एसबीआई (SBI) नेट बैंकिंग के बारे में अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें
जब भी ग्राहक नए बैंक अकाउंट के लिए आवेदन करते हैं तो अधिकांश बैंक उनके लिए एक इंटरनेट बैंकिंग अकाउंट खोलते हैं। यदि आपके पास पहले से इंटरनेट बैंकिंग अकाउंट नहीं है,
ध्यान दें: सभी नए ग्राहकों को पहली बार नेट-बैंकिंग में लॉग इन करने के बाद बैंक द्वारा जारी पासवर्ड बदलना होगा।
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के अलावा, जिसमें बैंक में एप्लीकेशन फॉर्म जमा करना शामिल है, ग्राहक संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से नेट-बैंकिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
ध्यान दें: नेट-बैंकिंग अकाउंट की सुरक्षा के लिए लॉग-इन और ट्रांजैक्शन पासवर्ड हर 2 महीने में बदला जाना चाहिए।
इंटरनेट बैंकिंग इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग का एक हिस्सा या प्रकार है। इसे इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (EFT) के रूप में भी जाना जाता है और यह एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में सीधे धनराशि ट्रांसफर करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों का उपयोग करता है।
नेट-बैंकिंग के माध्यम से फंड ट्रांसफर करने की प्रक्रिया ज्यादातर बैंकों के लिए समान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप नेट बैंकिंग की मदद से फंड ट्रांसफर कैसे करें यह जान सकते है:
एक बार इंटरनेट बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आप बैंक के ऑनलाइन बैंकिंग पोर्टल पर लॉग-इन कर सकते हैं:-
| नेट बैंकिंग पोर्टल में उपलब्ध सेवाएं | ||
| अकाउंट बैलेंस चेक | अकाउंट स्टेटमेंट चेक करें | NEFT & RTGS के ज़रिए फंड ट्रांसफर |
| IMPS फंड ट्रांसफर | बिल पेमेंट | डिपॉज़िट करें |
| फिक्स्ड डिपॉज़िट खोलें/बंद करें | मर्चेंट पेमेंट करें | चेक बुक जारी करें |
| निवेश करें | जनरल इंश्योरेंस खरीदें | प्रीपेड मोबाइल/DTH रिचार्ज करें |
| मोर्गेज/लोन चेक करें | ऑटोमैटिक पेमेंट सेट करें/कैंसिल करें | अकाउंट जानकारी को मैनेज करें/बदलें |
| ऑनलाइन टिकट बुक करें | ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म में खरीदे/बेचें | निवेश करें और व्यापार करें |
ये भी पढ़ें: IMPS के ज़रिए एसबीआई में फंड ट्रांसफर कैसे करते हैं ?
नीचे इंटरनेट बैंकिंग के कुछ प्रमुख लाभों के बारे में बताया जा रहा है:-
जैसा कि हमने पहले बताया आप इंटरनेट बैंकिंग के ज़रिए 3 तरह से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं:-
NEFT के ज़रिए
नेशनल इलेक्ट्रोनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) एक पेमेंट सिस्टम है जिसके ज़रिए पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में-
RTGS के ज़रिए
IMPS
इमिडियेट पेमेंट सिस्टम (IMPS) एक अन्य भुगतान विकल्प है, जिसके ज़रिए पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं-
ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करने के लिए आपको बैंक जाकर इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। अधिकतर बैंकों द्वारा अकाउंट खोलते वक्त ही नेट- बैंकिंग लॉग-इन किट दिया जाता है। नेट-बैंकिंग का इस्तेमाल करने के लिए नीचे दिए गए तरीकों का पालन करें-
ई-बैंकिंग या इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग उस बैंकिंग को कहते हैं, जिसमें सभी इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों के ज़रिए बैंकिंग सेवाएं प्रदान की जाती हैं। यह व्यक्तियों, संस्थानों और बिज़नेस को इंटरनेट के माध्यम से अपने अकाउंट को एक्सेस करने, बिज़नेस करने या विभिन्न वित्तीय उत्पादों और सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद करता है।
भारत की कुछ लोकप्रिय ई–बैंकिंग सेवाएं
| टेलीफोन बैंकिंग | एटीएम (ऑटोमेटिड टेलर मशीन) |
| इलेक्ट्रॉनिक क्लियरिंग कार्ड | मोबाइल बैंकिंग |
| डोर-स्टेप बैंकिंग | बिल पेमेंट |
| खरीदारी | स्मार्ट कार्ड |
| पैसा ट्रांसफर करना | इंटरनेट बैंकिंग |
| इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर सिस्टम | इलेक्ट्रॉनिक क्लीयरिंग सर्विस |
| टेलीबैंकिंग | निवेश |
| फिक्स्ड डिपॉज़िट | इंश्योरेंस |
अक्सर इंटरनेट बैंकिंग और इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग को एक ही मान लिया है। आइए इन दोनों के बीच के अंतर को समझें-
इंटरनेट बैंकिंग एक डिजिटल पेमेंट सिस्टम है जिसके ज़रिए आप इंटरनेट के ज़रिए फाइनेंशियल या नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। वही ई-बैंकिंग में इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों के ज़रिए ट्रांजैक्शन किया जाता है।
इसे इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (EFT) के रूप में भी जाना जाता है और इसमें एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे भेजने के लिए इलेक्ट्रॉनिक साधनों की मदद ली जाती है। अगर देखा जाए तो इंटनरेट बैंकिंग भी इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग का ही एक हिस्सा या प्रकार है।
इंटरनेट बैंकिंग के ज़रिए आप बैंक में उपलब्ध हर सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इसमें पैसे ट्रांसफर करना, डिपॉज़िट और ऑनलाइन बिल का पेमेंट आदि शामिल हैं।
प्रश्न. मैं इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग कैसे किया जाता है?
उत्तर: इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) का इस्तेमाल करने के लिए बैंक में आपका अकाउंट होना ज़रूरी है। साथ ही आपको इसके लिए बैंक में जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके लिए आप बैंक की नेट-बैंकिंग (Net Banking) वेबसाइट से नेट-बैंकिंग एप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं या बैंक में जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
प्रश्न. क्या मैं अपना इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड बदल सकता हूं?
उत्तर: पहली बार नेट-बैंकिंग पोर्टल में लॉग इन करने के बाद, बैंक द्वारा जारी किए गए पासवर्ड को बदलना पड़ता है। साथ ही, आपको हर दो महीने में कम से कम एक बार अपना पासवर्ड बदलना चाहिए।
प्रश्न. इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
उत्तर: इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे-
प्रश्न. नेट बैंकिंग में यूजर आईडी क्या होता है?
उत्तर: अधिकतर बैंक नया अकाउंट खोलने पर इंटरनेट बैंकिंग आईडी और पासवर्ड देते हैं। यदि आपको अपना यूज़र आईडी और पासवर्ड नहीं मिला है तो इसके लिए आपको बैंक में आवेदन करना होगा।
प्रश्न. क्या इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग एक ही हैं?
उत्तर : नहीं, इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग एक नहीं है। इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग में विभिन्न प्रकार की बैंकिंग सेवाएं और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों जैसे इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, टेलीबैंकिंग, एटीएम, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किए गए ट्रांजैक्शन शामिल हैं। इंटरनेट बैंकिंग इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग का एक प्रकार है।