Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
इंडियन ओवरसीज बैंक पब्लिक सेक्टर का एक प्रमुख बैंक है जो रीटेल और कॉर्पोरेट ग्राहकों को फाइनेंस सेवाएं प्रदान करता है। ग्राहक जो किसी भी प्रकार का ट्रांजेक्शन करने के लिए बैंक जाना चाहते हैं, उन्हें इंडियन ओवरसीज बैंक का समय पता होना चाहिए । इंडियन ओवरसीज बैंक की टाइमिंग की जानकारी निम्नलिखित है।

| इंडियन ओवरसीज बैंक टाइमिंग | |
| दिन | काम करने के घंटे* |
| इंडियन ओवरसीज बैंक की टाइमिंग
(सोमवार से शुक्रवार) |
सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक |
| शनिवार को इंडियन ओवरसीज बैंक टाइमिंग
( हर महीने के पहले , तीसरे, पांचवें शनिवार) |
सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक |
| शनिवार को इंडियन ओवरसीज बैंक टाइमिंग
( हर महीने के दूसरे ,चौथे शनिवार) |
इन दिनों बैंक बंद रहता है |
| इंडियन ओवरसीज बैंक टाइमिंग रविवार को | इन दिनों बैंक बंद रहता है |
* इंडियन ओवरसीज बैंक का समय शाखाओं में अलग अलग होता है।
बैंक में किसी भी तरह के ट्रांजैक्शन करने के लिए वर्किंग के दौरान बैंक जा सकते हैं। हालाँकि, ग्राहक बैंक के साथ दूसरे व चौथे शनिवार, रविवार, या अवकाश पर कोइ भी ट्रांजेक्शन नहीं कर सकते हैं।
ऐसा कोई विशिष्ट समय नहीं है जिसके दौरान बैंक कर्मचारी लंच के लिए अपनी सेवाओं को रोक देते हैं। ग्राहक की सुविधा के लिए कर्मचारी शिफ्ट में लंच ब्रेक लेते हैं। वे आम तौर पर दोपहर 1 बजे और 3 बजे दोपहर का भोजन करते हैं। ग्राहक ट्रांजेक्शन करने या अन्य किसी भी काम के लिए इस दौरान बैंक में जा सकते हैं।
इंडियन ओवरसीज बैंक NEFT का ट्रांजेक्शन प्रति घंटा बैचों में होता है। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार NEFT टाइमिंग निम्नलिखित हैं:
| इंडियन ओवरसीज बैंक NEFT टाइमिंग
(सोमवार से शुक्रवार) |
सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक |
| इंडियन ओवरसीज बैंक NEFT टाइमिंग
( शनिवार ) |
सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक |
इंडियन ओवरसीज बैंक RTGS के समय में निम्नलिखित कटौती की है:
| इंडियन ओवरसीज बैंक RTGS टाइमिंग
(सोमवार से शुक्रवार) |
सुबह 8:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक |
| इंडियन ओवरसीज बैंक RTGS टाइमिंग
(शनिवार) |
सुबह 8:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक |
जो ग्राहक भारतीय ओवर-सीज़ बैंक में अपने लॉकरों को विज़िट करना चाहते हैं, वे बैंक के वर्किंग आवर्स में बैंक जा सकते हैं। बैंक में अलग से लॉकर विजिटिंग टाइमिंग नहीं होती है। जो ग्राहक लॉकर के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अपने ऑपरेटिंग घंटों के दौरान बैंक में जाकर ऐसा कर सकते हैं।
| शाखा नेटवर्क 3,332 घरेलू शाखाएँ (2018 में) |
ATM की संख्या 3552 ATM पूरे देश में (2018 में) |
कर्मचारियों की संख्या 27,936 कर्मचारी (31 मार्च 2018 तक) |
इंडियन ओवरसीज बैंक की स्थापना विदेशी बैंकिंग और विदेशी मुद्रा परिचालन को प्रोत्साहित करने के लिए की गई थी। बैंक की स्थापना वर्ष 1937 में थिरू M. Ct. M. चिदम्बरम चेट्टयार द्वारा की गई थी। इंडियन ओवरसीज बैंक ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद श्रीलंका, थाईलैंड, मलाया और हांगकांग में अपनी शाखाएं खोलीं। इसके बाद बैंक ने दुनिया भर में और शाखाएँ खोलना जारी रखा। 1960 के दशक में IOB ने कई कमजोर बैंकों जैसे कोयंबटूर स्टैंडर्ड बैंक, नानजिंगनाड बैंक, कोयम्बटूर वसुंधरा बैंक, कुलितालाई बैंक आदि को अपने साथ मर्ज कर लिया, 1969 में इंडियन ओवरसीज बैंक का राष्ट्रीयकरण भारत सरकार द्वारा किया गया।