Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
मोबाइल बैंकिंग सेवाओं के साथ बैंकिंग को अब आसान और फ़ास्ट बना दिया गया है। अब, इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के माध्यम से आपके मोबाइल का उपयोग करके तुरंत फंड ट्रांसफर किया जा सकता है। बैंक इन मोबाइल ट्रांजेक्शन को सुरक्षित रखने के लिए मोबाइल मनी आइडेंटिफ़ायर (MMID) नामक एक कोड नंबर जारी करते हैं।
भारतीय स्टेट बैंक में, MMID अपने रजिस्टर्ड ग्राहक के लिए बैंक द्वारा जारी किया गया 7-अंक का यूनिक नंबर है। इमीडियेट पेमेंट सर्विस (IMPS) उपयोग करने के लिए MMID की आवश्यकता होती है जो कि मोबाइल फोन के माध्यम से राशि का तत्काल इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर करता है। MMID मोबाइल ट्रांन्जेक्शन के लिए सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जारी किया जाता है।
जैसे ही आप एसबीआई मोबाइल बैंकिंग सेवाओं के लिए रजिस्टर करेंगे, MMID जारी कर दिया जाएगा। भारतीय स्टेट बैंक में IMPS के माध्यम से फंड ट्रांसफर करने के लिए MMID नंबर के कुछ लाभ इस प्रकार हैं:
भारतीय स्टेट बैंक होम ब्रांच के माध्यम से MMID प्राप्त करें
भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में अकाउंट खोलने के समय, आप मोबाइल बैंकिंग सेवाओं के रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुन सकते हैं। रजिस्टर्ड SBI खाताधारकों के लिए, बैंक प्राथमिक अकाउंट के लिए 7 अंकों का MMID नंबर जारी करेगा।
यदि आप SBI में कई अकाउंट रखते हैं, तो आप प्रत्येक अकाउंट के लिए अलग MMID नंबर के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप SBI होम ब्रांच (जिस ब्रांच में आपका अकाउंट है) और मोबाइल बैंकिंग एक्टिवेट करने के लिए आवेदन फॉर्म भरकर ऐसा कर सकते हैं।
SMS के माध्यम से MMID प्राप्त करें
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ‘MMID SBI’ को 9223440000 पर टाइप करके एक SMS भेजें।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM के माध्यम से MMID प्राप्त करें
यदि आपने अपनी मोबाइल बैंकिंग सेवाओं को एक्टिव नहीं किया है, तो आप ATM के माध्यम से भी MMID नंबर प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ सरल तरीके का पालन किया जाना है।
भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा के माध्यम से MMID प्राप्त करें
भारतीय स्टेट बैंक फ्रीडम ऐप के माध्यम से MMID प्राप्त करें
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
यदि आप अपना MMID भूल गए हैं, तो यहां बताया गया है कि आप इसे कैसे प्राप्त कर सकते हैं।
SMS के माध्यम से MMID को पुनः प्राप्त करें
कस्टमर केयर के माध्यम से MMID प्राप्त करें
आप अपने अकाउंट के लिए MMID नंबर भारतीय स्टेट बैंक की होम ब्रांच में आवेदन फॉर्म भरकर भी प्राप्त कर सकते हैं।
यदि आप मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं, तो आपको पहले अपना MMID नंबर रद्द करना होगा या फिर नए मोबाइल नंबर के साथ फिर से नया रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
कैंसलेशन / डीरजिस्टर प्रक्रिया निम्नानुसार है:
एक बार जब आप सफलतापूर्वक डीरजिस्टर हो जाते हैं, तो नए मोबाइल नंबर के लिए MMID प्राप्त करने के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का पालन करें।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
भारतीय स्टेट बैंक अकाउंट नंबर के लिए स्टेट बैंक फ्रीडोएम एप्लिकेशन के माध्यम से अपने MMID नंबर का उपयोग करके फंड ट्रांसफर करने के लिए निम्न तरीकें का पालन किया जा सकता है:
मोबाइल मनी आइडेंटिफिकेशन नंबर (MMID) का उपयोग करके इमीडियेट पेमेंट सर्विस (IMPS) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के लिए कहीं भी कभी भी पैसा भेजने का एक विकल्प है। यह सेवा एक वर्ष में सभी दिनों के लिए बैंक अवकाश पर भी उपलब्ध है। यह सुरक्षा के साथ राशि ट्रांसफर करने का एक सुविधाजनक और आसान तरीका है। MMID नंबर प्राप्त करने की प्रक्रिया भी काफी सरल है, जिसे बैंक शाखा, ATM,फ्रीडम ऐप, SMS और ग्राहक सेवा जैसे विभिन्न चैनलों का उपयोग करके प्राप्त किया जा सकता है। सरल शब्दों में कहें तो MMID मोबाइल बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनाता है।