Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
केनरा बैंक के ग्राहक अपने सेविंग्स अकाउंट का बैलेंस कई तरीकों से ऑनलाइन और ऑफलाइन चेक कर सकते है, ताकि वे अपनी बचत के बारे में अपडेट रहे सकें। इस लेख में टॉल-फ्री नंबर, SMS बैंकिंग, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ATM आदि की मदद से आप अपना केनरा अकाउंट बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं यह विस्तार से बताया गया है।
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
भारत में रहने वाले केनरा बैंक (Canara Bank) कस्टमर्स नीचे दिए गए नंबर पर 365 यानी 24×7 दिन कॉल कर अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं।
भारत के बाहर रहने वाले केनरा बैंक ग्राहकों के लिए भी एक विशेष नंबर मौजूद है। हालांकि, यह नंबर टॉल फ्री नहीं है और इस पर कॉल करने पर सामान्य कॉल दरें लागू होंगी।
केनरा बैंक बैलेंस इन्क्वारी नंबर 15 अगस्त, 2 अक्टूबर और 26 जनवरी को छोड़कर सभी दिनों में 24×7 काम करता है। केनरा बैंक छुट्टियों की लिस्ट यहां देखें
केनरा बैंक ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग के ज़रिए अपने बैंक अकाउंट को ऑनलाइन एक्सेस कर सकते हैं। हालांकि, उसके लिए ग्राहक को नेट बैंकिंग सेवाओं के लिए खुद को रजिस्टर करना होगा।
जिन कस्टमर्स के पास एक्टिव डेबिट/क्रेडिट कार्ड या जॉइंट अकाउंट है (प्राथमिक होल्डर या ) वे नेट बैंकिंग के लिए सेल्फ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सेल्फ–रेजिस्ट्रेशन के लिए इन चीज़ों की ज़रूरत होगी–
ये भी पढ़ें: केनरा बैंक डीडी फॉर्म भरने का तरीका जानें
केनरा बैंक मोबाइल बैंकिंग ऐप ‘Candi’ गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है। इस मोबाइल ऐप के ज़रिए कस्टमर अपने बैंक अकाउंट को एक्सेस करने के साथ अपने अकाउंट बैलेंस को कहीं भी कभी भी चेक कर सकते हैं।
केनरा बैंक के कस्टमर्स कैनरा बैंक बैलेंस इनक्वायरी, मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने, पैसे ट्रांसफर करने और चेक बुक रिक्वेस्ट जैसी सेवाओं और सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए CANDI डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। केनरा बैंक के इन मोबाइल एप्लीकेशन्स के ज़रिए कस्टमर्स अपना बैंक अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं:-
केनरा बैंक मोबाइल एप्लिकेशन का इस्तेमाल करने के लिए आवश्यक साधन:-
ATM (केनरा बैंक ATM या किसी अन्य बैंक के ATM) के ज़रिए बैंक अकाउंट बैलेंस को चेक किया जा सकता है। कस्टमर्स ATM जाकर या नीचे दिए गए तरीकों का पालन कर केनरा बैंक अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं:-
आप चाहें तो अकाउंट बैलेंस की रसीद भी ले सकते हैं। कोई भी व्यक्ति ATM डैशबोर्ड पर ‘mini statement‘ ऑप्शन का चयन कर सकता है और अंतिम 3 से 5 डेबिट और क्रेडिट लेनदेन देख सकता है।
बैंक ने अकाउंट की शेष राशि, मिनी स्टेटमेंट, होम लोन से संबंधित डिटेल्स और अन्य चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए अपनी मिस्ड कॉल बैंकिंग सेवा शुरू की है।
अंग्रेजी में केनरा बैंक अकाउंट की बकाया राशि को चेक करने के लिए, ग्राहक इस नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं-
साथ ही, केनरा बैंक में पिछले 5 लेन-देन या मिनी स्टेटमेंट को चेक करने के लिए, ग्राहक इस नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं-
ग्राहक को बैंक के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके ऊपर बताई गई किसी भी सेवा के लिए केनरा बैंक बैलेंस चेक नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा।
सबसे पहले आपको ऊपर बताए गए नंबर पर कॉल करना होगा। ध्यान रहें, अपने उसी नंबर से मिस्ड कॉल दें जो बैंक में रजिस्टर्ड है।
अगर आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के ज़रिए मिस्ड कॉल नहीं करते तो आपको बैलेंस की जानकारी नहीं मिलेगी। जो नंबर बैंक में रजिस्टर्ड नहीं होते उनमें एक SMS भेजा जाता है जिसमें ये बताया जाता है कि नंबर बैंकिंग सेवाएं के लिए रजिस्टर्ड नहीं है।
अगर ग्राहक मिस्ड कॉल का इस्तेमाल करके बैलेंस इन्क्वारी के लिए उसी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल नहीं करता है, तो उसे एक एसएमएस मिलेगा जिसमें बताया जाएगा कि वह नंबर केनरा बैंक मोबाइल बैंकिंग सेवाओं के लिए रजिस्टर्ड नहीं है।
केनरा बैंक अब WhatsApp के ज़रिये भी बैंकिंग सेवाएं का लाभ उठा सकते हैं। इस सेवा का लाभ लेने के लिए आपको केवल इस नंबर 90760 30001 पर ‘Hi’ लिखकर भेजना है। केनरा बैंक WhatsApp के ज़रिये दी जाने वाली सुविधाएं:
केनरा बैंक के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से *99# डायल करके बैंक द्वारा प्रदान की गई USSD सेवा के माध्यम से भी अपने अकाउंट की बकाया राशि को चेक कर सकते हैं।
नोट: यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि यह सेवा शुल्क योग्य है। चाहे ट्रांजैक्शन सफल हो या न हो, प्रति ट्रांजैक्शन 1.50 रुपये की राशि काट ली जाएगी।
प्रश्न: केनरा बैंक बैलेंस इंक्वायरी के लिए SMS नंबर क्या है?
उत्तर: SMS के माध्यम से अपने अकाउंट की बकाया राशि को चेक करने के लिए आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 5607060 पर “CANBAL” <space>” USERID” <space>” MPIN लिखकर SMS भेज सकते हैं।
प्रश्न: क्या केनरा बैंक के पास बैलेंस जानने के लिए मोबाइल ऐप है?
उत्तर: हां आप अपने केनरा बैंक अकाउंट का बैलेंस इसके मोबाइल ऐप ‘केनरा एआई1’ से देख सकते हैं।
प्रश्न: क्या मैं विदेश से अपने केनरा बैंक खाते का बैलेंस चेक कर सकता हूं?
उत्तर: हां, आप नॉन-टोल-फ्री नंबर +91-80-22064232 पर डायल करके विदेश से अपने केनरा बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं।
प्रश्न: मैं केनरा बैंक मिस्ड कॉल बैलेंस चेक सेवा का कितनी बार उपयोग किया जा सकता है?
उत्तर: केनरा बैंक मिस्ड कॉल सेवा का उपयोग करने की कोई लिमिट नहीं है।
प्रश्न: क्या WhatsAppके माध्यम से केनरा बैंक अकाउंट बैलेंस चेक किया जा सकता है?
उत्तर: हां, आप 9076030001 पर WhatsAppके ज़रिये ‘Hi’ भेजकर अपने केनरा बैंक अकाउंट बैलेंस को चेक कर सकते हैं।
प्रश्न. मेरा अकाउंट बैलेंस गलत दिखा रहा है, मैं क्या करूं?
उत्तर: आप केनरा बैंक के किसी भी टॉल–फ्री नंबर पर कॉल कर केनरा बैंक के अधिकारियों से बात कर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
प्रश्न. बिना मोबाइल नंबर के अकाउंट बैलेंस कैसे चेक करें?
उत्तर: आप केनरा बैंक के नेट बैंकिंग पोर्टल और CANDI मोबाइल एप्लिकेशन की मदद से अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं। सबसे पहले अपने कस्टमर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग–इन करें। इसके बाद ‘Account Details’ पर क्लिक कर अपना बैलेंस चेक करें।
प्रश्न. ऐप और नेटबैंकिंग में कितने दिनों में अकाउंट बैलेंस अपडेट कर दिया जाता है?
उत्तर: किसी भी तरह का ट्रांजैक्शन चाहे वो ऑनलाइन हो या ऑफलाइन जैसे ही केनरा बैंक के डेटाबेस में अपडेट कर दिया जाता है, उसके तुरंत बाद ही ये हर जगह अपडेट हो जाता है।
प्रश्न. मैने नेट बैंकिंग के लिए रजिस्टर नहीं किया है, मैं कैसे केनरा बैंक का अकाउंट बैलेंस कैसे चेक कर सकता हूं?
उत्तर: आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या एक्टिव क्रेडिट, डेबिट कार्ड के ज़रिए केनरा बैंक नेट बैंकिंग के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।