Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
जो ग्राहक अपने काम के लिए बैंक जाना चाहते हैं, उन्हें बैंक टाइमिंग का पता होना चाहिए। इस लेख में, हम सप्ताह के दिनों और शनिवार को बैंक का समय, बैंक लंच टाइमिंग, भारतीय रिज़र्व बैंक का समय, NEFT टाइम टेबल और RTGS सेवा के समय के बारे में चर्चा करेंगे।
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
बैंक आमतौर पर सुबह 9:30 बजे खुलते हैं और शाम 5:30 बजे बंद हो जाते हैं । हालांकि, कुछ बैंक ऐसे हैं जो दिन में 12 घंटे खुलते हैं यानी सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक। कुछ बैंक ऐसे हैं जो ग्राहकों के लिए सुबह 6:00 बजे से शाम चार बजे तक खुले रहते हैं।
इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि किसी को शाखा जाने से पहले बैंक के कामकाज का पता होना चाहिए।
प्रमुख भारतीय बैंकों का समय इस प्रकार हैं:
| बैंक | सप्ताह के दिन *
(सोमवार से शुक्रवार) |
शनिवार *
(महीने का पहला, तीसरा और पांचवा) |
| भारतीय स्टेट बैंक | सुबह 9:00 बजे – दोपहर 3:30 बजे | सुबह 9:00 बजे – दोपहर 3:30 बजे |
| एचडीएफसी बैंक | सुबह 9:30 बजे – दोपहर 3:30 बजे | सुबह 9:30 बजे – दोपहर 3:30 बजे |
| आईसीआईसीआई बैंक | सुबह 10:00 बजे – दोपहर 2:00 बजे | सुबह 10:00 बजे – दोपहर 2:00 बजे |
| आरबीएल बैंक | सुबह 10:00 बजे – शाम 5:00 बजे | सुबह 10:00 बजे – शाम 5:00 बजे |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | सुबह 10:00 बजे – शाम 4:00 बजे | सुबह 10:00 बजे – शाम 4:00 बजे |
| आईडीबीआई बैंक | सुबह 10:00 बजे – शाम 4:00 बजे | सुबह 10:00 बजे – शाम 4:00 बजे |
| यस बैंक | सुबह 9:30 बजे – शाम 4:30 बजे | सुबह 9:30 बजे – शाम 4:30 बजे |
| पंजाब नेशनल बैंक | सुबह 10:00 बजे – शाम 4:00 बजे | सुबह 10:00 बजे – शाम 4:00 बजे |
| इलाहाबाद बैंक | सुबह 10:00 बजे – शाम 4:00 बजे | सुबह 10:00 बजे – शाम 4:00 बजे |
| एचएसबीसी बैंक | सुबह 10:00 बजे – शाम 4:00 बजे | सुबह 10:00 बजे – शाम 4:00 बजे |
* ध्यान दें कि ये बैंक समय एक शाखा से दूसरी शाखा में अलग-अलग हो सकता है।
एक बैंक के कामकाज के दौरान ग्राहक बैंक में वित्तीय गैर–वित्तीय काम के लिए जा सकता है। इन घंटों के दौरान बैंक द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।
बैंक हर महीने के पहले, तीसरे और पांचवे शनिवार को खुले होते हैं अगर कोई राजपत्रित अवकाश (गाज़ेटेड हॉलिडे) नहीं हैं।
बैंकों का काम लंच के दौरान बंद नहीं होता है। ग्राहक बैंक के कामकाज के दौरान किसी भी समय बैंक जा सकते हैं। बैंक कर्मचारी अपना लंच का समय 1:00 से 3:00 बजे के बीच अलग-अलग यानि रोटेशन में रखते हैं ताकि काम प्रभावित न हो।
भारतीय रिज़र्व बैंक केवल सप्ताह के दिनों में काम करता है। RBI बैंक की समय–सीमा इस प्रकार है:
| काम करने के घंटे | सुबह 9:30 से शाम 5:15 तक |
| बैंकिंग के घंटे | 10:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक |
लोग केवल बैंकिंग घंटों के दौरान काम के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक जा सकते हैं। बैंक शेष काम के घंटों में आंतरिक काम करता है।
NEFT के कार्य के घंटो का निर्धारण रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किया जाता है। 16 दिसंबर, 2019 से ये तय किया गया है कि NEFT 24×7 घंटे अपने कस्टमर्स के लिए उपलब्ध रहेगा। ये सुविधा छुट्टियों सहित साल के सभी दिन उपलब्ध होगी।
00:30 घंटे से 00:00 घंटे
NEFT एक राष्ट्रव्यापी पेमेंट सिस्टम है जिसके द्वारा आप बेक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) के अंतर्गत पैसे रियल टाइम में ट्रांसफर किए जाते हैं। इसका मतलब है कि तुरंत पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं। RBI के निर्देशानुसार अब कस्टमर रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) के ज़रिए पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा को सप्ताह के सभी दिन 24×7 उपयोग कर सकते हैं।
प्रश्न. भारत में बैंक का वर्किंग टाइम (Bank Working Time in India) क्या है?
उतर: बैंक आमतौर पर सुबह 9:30 बजे खुलते हैं और शाम 5:30 बजे बंद हो जाते हैं। हालांकि यह समय एक बैंक का दूसरे बैंक से अलग हो सकता है।
प्रश्न. शनिवार को बैंक कितने बजे तक खुला रहता है?
उत्तर: बैंकों के खुले रहने का समय एक बैंक से दूसरे बैंक में भिन्न हो सकता है। हालांकि भारत में सभी बैंक दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं
प्रश्न. बैंक ब्रांच में दोपहर के लंच का क्या समय है?
उत्तर: कई बैंक ब्रांच में दोपहर के लंच का कोई निश्चित समय नहीं है। ब्रांच में आने वाले अपने ग्राहकों को सेवा देते रहने के लिए बैंकों के कर्मचारी अलग-अलग समय पर दोपहर का भोजन करने जाते हैं।
प्रश्न. बैंकिंग छुट्टियों पर कौन सी सेवाएं उपलब्ध हैं?
उत्तर: बैंकिंग छुट्टियों पर उपलब्ध सेवाएं हैं:
प्रश्न. क्या बैंक का समय हर ब्रांच में अलग-अलग होता है?
उत्तर: हां, बैंक का समय अलग-अलग ब्रांच में अलग-अलग हो सकता है।
प्रश्न. क्या बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को आधे दिन के लिए खुलते हैं?
उत्तर: नहीं, बैंक दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं।