Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
प्रप्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक पेंशन योजना है। इस योजना में प्रतिवर्ष 8% ( प्रति वर्ष 8.3% के बराबर ) का गारंटी रिटर्न (लाभ) प्रदान करती है । योजना की अवधि 10 वर्ष है। हालांकि, ग्राहक मासिक/ तिमाही (तीन महीनों में) /अर्धवार्षिक या पेंशन के वार्षिक भुगतान का विकल्प चुन सकता है।
इस पेज पर पढ़ें :
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के तहत आवेदकों के लाभ निम्नलिखित है-
इस योजना के तहत पेंशनर को 10 वर्षों के लिए 8% सलाना रिटर्न के साथ मासिक पेंशन दी जाती हैप्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लिए आवेदन करने की निम्नलिखित योग्यता शर्तें हैं:
प्रधानमंत्री वाया वंदना योजना के लिए आवेदक के पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज़ होने आवश्यक हैं-
इस योजना के लिए कुछ तरीकों का पालन करके अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है-
ऑफलाइन प्रक्रिया:
ऑनलाइन प्रक्रिया:
पेंशन का भुगतान उस समय अवधि में किया जाता है जिसे योजना के लिए आवेदन करते समय पेंशनर द्वारा चुना जाता है।इन अवधियों को मासिक, तिमाही (तीन महीनों में) , अर्धवार्षिक, वार्षिक भुगतान के रूप में बांटा गया है।पेंशन भुगतान के तरीके इस प्रकार हैं-
प्रधानमंत्री वया वंदना योजना 31 मार्च 2023 तक वैध थी।
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) 8% प्रति वर्ष का सरकारी रिटर्न (लाभ) देती है।अगर आप मासिक पेंशन योजना के लिए सदस्यता लेते हैं, तो 8% वार्षिक ब्याज़ 8.3% के बराबर है। चूंकि योजना अनिवार्य रूप से पेंशन योजना के रूप में चलाई जा रही है, इसलिए इस योजना को सर्विस टैक्स और GST टैक्स से छूट दी गई है।
हालांकि, इस योजना के लिए कोई इनकम टैक्स की छूट नहीं है। रिटर्न टैक्स योग्य हैं। LIC द्वारा कमाया गया ब्याज़ और 8% के सुनिश्चित रिटर्न के बीच अंतर भारत सरकार द्वारा तय किया जाएगा। केंद्र सरकार LIC को सब्सिडी के रूप में अंतर राशि का भुगतान करेगी।
| पेंशन का तरीका | न्यूनतम पेंशन | न्यूनतम पेंशन | अधिकतम पेंशन | अधिकतम पेंशन |
| वार्षिक | ₹ 12,000 | ₹ 1,44,578 | ₹ 1,20,000 | ₹ 14,45,784 |
| अर्धवार्षिक | ₹ 6,000 | ₹ 1,47,601 | ₹ 60,000 | ₹ 14,76,014 |
| तिमाही | ₹ 3,000 | ₹ 1,49,068 | ₹ 30,000 | ₹ 14,90,684 |
| मासिक | ₹ 1,000 | ₹ 1,50,000 | ₹ 10,000 | ₹ 15,00,000 |
पति/ पत्नी की गंभीर बीमारी या अपने इलाज के लिए इस योजना के तहत रजिस्टर्ड पेंशनर लोन ले सकते है।
अगर भारत सरकार या कॉन्स्टिट्यूशनल टैक्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा लगाया गया कोई भी टैक्स, वैधानिक टैक्स या कोई अन्य टैक्स होता है, तो टैक्स कानून और टैक्स की दर के अनुसार शुल्क लागू होंगे। भुगतान किया गया टैक्स पेंशन पॉलिसी के तहत भुगतान किए गए पूरे लाभ की कैलकुलेशन में शामिल नहीं किया जाएगा।
अगर पेंशनर आत्महत्या करता है, तो उसको इसमें शामिल किया जाएगा और पूरा खरीद मूल्य नॉमिनी को दिया होगा।