Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में जमा, निकासी, योग्यता और लोन की कुछ सीमाएं हैं। निम्नलिखित लेख में, हम आपको PPF सीमा के बारे में बताते हैं:

PPF अकाउंट एक्टिव रखने के लिए आपको हर साल पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) अकाउंट में योगदान करना होगा। न्यूनतम योगदान वार्षिक राशि 500 रु. और अधिकतम 1.5 लाख रु. है। आप वर्ष में किसी भी समय योगदान कर सकते हैं। हालाँकि आप प्रति वर्ष अधिकतम 12 योगदान कर सकते हैं। उदाहरण के लिए आप जून में 20,000 रु., नवंबर में 40,000 रु. और जनवरी में 32,000 रु. का योगदान कर सकते हैं। आपके द्वारा योगदान की गई कुल राशि 92,000 रु. (1.5 लाख रु. से कम) है और इसलिए वैध है।
PPF में 15 साल की लॉक–इन अवधि है। अकाउंट खोलने के वर्ष के 5 वें वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद आप अपने अकाउंट में जमा राशि का कुछ हिस्सा निकाल सकते हैं। उदाहरण, यदि 1 जनवरी, 2012 को अकाउंट खोला गया था, तो वित्तीय वर्ष 2019-20 से आप पैसे निकाल सकते हैं। प्रति वित्तीय वर्ष में केवल एक बार ऐसा किया जा सकता है। प्रति वित्तीय वर्ष में निकाली जा सकने वाली अधिकतम राशि निम्नलिखित में से कम वाली होगी:
उपरोक्त उदाहरण में, यदि 1 जून, 2019 को आंशिक निकासी की जानी है, तो लोन के रूप में प्राप्त की जा सकने वाली अधिकतम राशि निम्न होगी:
PPF अकाउंट से कुछ हिस्सा निकालने के लिए फॉर्म C जमा किया जाना आवश्यक है। जानकारी जैसे कि अकाउंट नंबर, निकाले जाने वाले धन की राशि आदि का उल्लेख फॉर्म में करना होगा। यादि, अकाउंट एक नाबालिग के नाम पर है, आपको यह कहते हुए एक अतिरिक्त डिक्लेरेशन पर हस्ताक्षर करना होगा कि राशि नाबालिग बच्चे के उपयोग के लिए आवश्यक है जो अभी भी नाबालिग है और जीवित है। यदि आपके पास PPF पासबुक है, तो आपको उसे फॉर्म के साथ ही जमा करना होगा।
PPF अकाउंट से लोन लेने की सुविधा अकाउंट खोलने के तीसरे वित्तीय वर्ष से लेकर 6 वें वित्तीय वर्ष तक उपलब्ध है।
उदाहरण के लिए, यदि PF अकाउंट 1 जनवरी, 2012 (वित्तीय वर्ष 2011-12) को खोला जाता है, तो वित्तीय वर्ष 2013-14 से वित्तीय वर्ष 2016-17 तक लोन लिया जा सकता है। इस तरह के लोन के भुगतान की अधिकतम अवधि 36 महीने है।
PPF अकाउंट पर लोन लेने के लिए फॉर्म D जमा करना आवश्यक है। फॉर्म में जानकारी की आवश्यकता होती है जैसे कि अकाउंट नंबर,लोन राशि, आदि साथ ही वचन दिया जाता है कि यह राशि तीन साल के भीतर ब्याज के साथ चुकानी होगी।
PPF अकाउंट खुलने के दूसरे वित्तीय वर्ष के अंत में आपके अकाउंट में जो राशि होगी उसका 25% तक ही आपको लोन के तौर पर मिलेगा।
PPF अकाउंट पर लिए गए लोन पर देय ब्याज दर PPF अकाउंट पर मिल रही ब्याज दर से 2% अधिक होता है। उदाहरण के लिए, यदि PPF अकाउंट पर मिल रही ब्याज दर 8% है, तो ऐसे अकाउंट पर लिए गए लोन पर देय ब्याज 10% होगी।
PPF लोन पर ब्याज मूल राशि के साथ नहीं दिया जाता है, जैसा कि लोन EMI के साथ होता है। एक बार मूल राशि पूरी तरह चुकाने के बाद 2 महीने के भीतर ब्याज चुकाना पड़ता है। यदि लोन 36 महीनों के भीतर चुकाया नहीं जाता है, तो PPF अकाउंट की मौजूदा ब्याज दर से 6% अधिक ब्याज लिया जाता है। पहला लोन बंद होने के बाद ही दूसरा लोन प्राप्त किया जा सकता है।
किसी भी उम्र का कोई भी व्यक्ति PPF अकाउंट खोल सकता है। माता–पिता / कानूनी अभिभावक नाबालिगों के लिए PPF अकाउंट खोल सकते हैं।
हालांकि एक माता–पिता केवल एक नाबालिग के लिए एक PPF अकाउंट खोल सकते हैं। ऐसी स्थिति में, PPF की अधिकतम 1.5 लाख रु. की अधिकतम सीमा दोनों अकाउंट में जॉइंट डिपॉज़िट पर लागू होती है। उदाहरण के लिए, यदि आपने अपने अकाउंट में 70,000 रु. का योगदान दिया है, तो आप केवल अपने नाबालिग बेटे के लिए खोले गए अकाउंट के लिए 80,000 रु. तक का योगदान कर सकते हैं।
हालाँकि, यदि आपकी एक बेटी भी है, तो आपकी पत्नी उसके नाम से अकाउंट खोल सकती है। इस तरह के मामले में 1.5 लाख रु. की अधिकतम जमा सीमा आपके पति या पत्नी और बेटी पर लागू होगी।
केवल निवासी भारतीय ही PPF अकाउंट खोल सकते हैं। अनिवासी भारतीय PPF अकाउंट में योगदान करना जारी रख सकते हैं जब वे भारतीय निवासी थे। हालाँकि, वे 15 वर्ष की प्रारंभिक मैच्योरिटी अवधि के बाद PPF अकाउंट नहीं खोल सकते हैं या PPF अकाउंट की अवधि नहीं बढ़ा सकते।