Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
लोन (अधिकतम): यहां पर लोन राशि का मतलब PPF पर लिए गए लोन से है।
विड्रॉल(अधिकतम): इस वि़ड्रॉल का मतलब है वो राशि जो आप अपने PPF अकाउंट से निकाल सकते हैं।
पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (PPF) भारत में सबसे लोकप्रिय सरकारी योजनाओं में से एक है। PPF में गारन्टीड रिटर्न मिलता और साथ ही टैक्स लाभ भी।
अगर आप पीपीएफ में निवेश कर रहे हैं तो आप जानना चाहेंगे कि कितने समय में आपको कितना फायदा होगा। पीपीएफ कैलकुलेटर (PPF Calculator) से आप जान सकते हैं कि PPF अकाउंट में निवेश करने से आपको वार्षिक लाभ कितना होगा। क्योंकि PPF की ब्याज दर, मैच्योरिटी, टैक्स और विड्रॉल नियम सरकार ही तय करती है, इसलिए बैंक आधारित PPF कैलकुलेटर की ज़रूरत नहीं है जैसे SBI PPF कैलकुलेटर, HDFC PPF कैलकुलेटर और आदि।
पीपीएफ कैलकुलेटर (PPF Calculator) का उपयोग करने के लिए, आपको निम्नलिखित जानकारी उसमें दर्ज करनी होगी:
ये भी पढ़े: वर्तमान PPF ब्याज़ दरों की ऑनलाइन जानें
ऑनलाइन PPF कैलकुलेटर (Online PPF Calculator) के परिणाम में बहुँत से ऐसे शब्द/ टर्म हो सकते हैं जिन्हें समझने में मुश्किल हो सकती है। ऐसे शब्दों का मतलब नीचे दिया गया है:
ओपनिंग बैलेंस: यह साल की शुरुआत में PPF अकाउंट बैलेंस है।
अमाउंट डिपॉज़िटेड: यह वो राशि है जो वर्ष के अंत में PPF खाते में मौजूद है।
इंटरेस्ट अरंड : वर्ष के अंत में PPF अकाउंट में मौजूदा बैलेंस पर जो ब्याज मिलता है वही इंटरेस्ट अरंड होता है।
क्लोज़िंग बैलेंस: चालू वर्ष में आपने जो ब्याज़ कमाया और जो पैसा PPF खाते में डाला उसे जोड़कर क्लोज़िग बैलेंस निकाला जाता है
लोन (अधिकतम): खाता खोलने के 3 साल से लेकर 6 साल तक PPF पर लोन लिया जा सकता है। उपलब्ध अधिकतम लोन पिछले वर्ष के PPF अकाउंट के ओपनिंग बैलेंस के 25% के बराबर होता है। PPF खाता खोलने के 6 साल पूरा होने के बाद, कोई लोन नहीं लिया जा सकता है, हालांकि ज़रूरत पड़ने पर कुछ पैसा निकाला जा सकता है।
विड्रॉल राशि (अधिकतम): PPF खाते के 6 साल पूरे होने के बाद ज़रूरत पडने पर कुछ पैसा खाते से निकाला जा सकता है। इस विड्रॉल की अधिकतम राशि पिछले साल के क्लोज़िंग बैलेंस से 50% कम या आपके खाते के चौथे साल के क्लोज़िंग बैलेंस से 50% कम होनी चाहिए। कैल्कुलेटर के द्वारा दी गई अधिकतम विड्रॉल राशि इस आधार पर कैल्कुलेट की जाती है कि आपने पिछले वित्तीय वर्ष में कोई लोन नहीं लिया हो।
PPF अकाउंट में कितने समय के लिए कितना करने निवेश पर आपको कितना रिटर्न मिलेगा और कैसे कंपाउंडिंग आपके पक्ष में कैसे काम करती है यह समझाने के लिए टेबल उदाहरण के तौर पर दी गई है।
| निवेश की अवधि | कुल PPF राशि | कुल प्राप्त ब्याज़ | मैच्योरिटी राशि |
| 15 साल | ₹1.5 लाख | ₹1.4 लाख | ₹2.9 लाख |
| 20 साल | ₹2 लाख | ₹2.88 लाख | ₹4.88 लाख |
| 30 साल | ₹3 लाख | ₹9 लाख | ₹12 लाख |
इस उदाहरण में हमने माना है कि वार्षिक निवेश राशि 10,000 रू. है और PPF की ब्याज़ दर 7.1% प्रति वर्ष है। ऊपर दिया गया उदाहरण PPF में निवेश करते समय कंपाउंडिंग को दर्शाता है – यदि आप 15 वर्ष की बजाए 30 वर्ष के लिए PPF में निवेश करते हैं तो कैसे आपकी मैच्योरिटी राशि 2.9 से 12 लाख रुपये तक बढ़ जाती है।
जनवरी से मार्च 2024 के लिए पीपीएफ की ब्याज दरें 7.1% है। वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के अनुसार, PPF ब्याज़ दर 7.1% प्रति वर्ष है। PPF पर लागू ब्याज़ दर वित्त मंत्रालय द्वारा तय की जाती है जो कि हर तिमाही में (हर तीन महीनों में) बदलती है। विभिन्न ब्याज़ दरों के आधार पर PPF रिटर्न प्राप्त करने के लिए आप कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: SIP या PPF, किसमें निवेश करें?
| अवधि | ब्याज़ दर |
| अक्टूबर- दिसंबर, 2023 | 7.1% |
| जुलाई – सितंबर, 2023 | 7.1% |
| अप्रैल-जून, 2023 | 7.1% |
| जनवरी-मार्च, 2023 | 7.1% |
| अक्टूबर- दिसंबर, 2022 | 7.1% |
| जुलाई – सितंबर, 2022 | 7.1% |
| अप्रैल-जून, 2022 | 7.1% |
| जनवरी-मार्च, 2022 | 7.1% |
| अक्टूबर- दिसंबर, 2021 | 7.1% |
| जुलाई – सितंबर, 2021 | 7.1% |
| अप्रैल-जून, 2021 | 7.1% |
| जनवरी-मार्च, 2021 | 7.1% |
| अक्टूबर- दिसंबर, 2020 | 7.1% |
| जुलाई – सितंबर, 2020 | 7.1% |
| अप्रैल-जून, 2020 | 7.1% |
| जनवरी-मार्च, 2020 | 7.9% |
| अक्टूबर- दिसंबर 2019 | 7.9% |
| जुलाई – सितंबर, 2019 | 7.9% |
| अप्रैल–जून, 2019 | 8.0% |
| जनवरी–मार्च, 2019 | 8.0% |
| अक्टूबर–दिसंबर, 2018 | 8.0% |
| जुलाई – सितंबर, 2018 | 7.6% |
| अप्रैल – जून, 2018 | 7.6% |
| जनवरी – मार्च, 2018 | 7.6% |
| अक्टूबर – दिसंबर, 2017 | 7.8% |
| जुलाई – सितंबर, 2017 | 7.8% |
| अप्रैल – जून, 2017 | 7.9% |
| जनवरी – मार्च, 2017 | 8.0% |
पीपीएफ पर लोन (PPF Loan) लेने का विकल्प खाता खोलने की तारीख के 3 वर्ष के बाद से 6 वर्ष तक उपलब्ध होता है। PPF अकाउंट में जमा कुल राशि और प्राप्त ब्याज़ के आधार पर लोन राशि कैलकुलेट की जाती है।
PPF रिटर्न कैलकुलेटर द्वारा कैल्कुलेशन के अनुसार PPF पर लोन के रूप में प्राप्त की गई राशि PPF लोन आवेदन के वर्ष से पहले वर्ष में खाते में जमा बैलेंस के 25% के बराबर होगी। उदाहरण के लिए, यदि आप मार्च 2019 में PPF लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो योग्यता राशि का कैल्कुलेशन मार्च 2018 में, क्लोज़िंग बैलेंस के आधार किया जाएगा।
मान लीजिए कि आपने पिछले 3 वर्षों से आपके PPF खाते में प्रति वर्ष 10,000 रुपये का निवेश किया है। उस स्थिति में, आपका कुल निवेश 30,000 रुपये है जबकि आपकी PPF मैच्योरिटी राशि 34,994 रुपये होगी। उस वर्ष के अंत में, आप अधिकतम 2,698 रुपये निकाल सकते हैं आप PPF के बदले लोन के रूप में यानी पहले वर्ष के अंत में PPF बैलेंस का 25%। इसी तरह, PPF कैल्कुलेशन नियमों के बदले मौजूदा लोन के अनुसार, छठे वर्ष में, आप रुपये निकाल सकेंगे। यानी चौथे साल के अंत में PPF बैलेंस का 25%।
जिस दिन खाता खोला गया था उस दिन से 15 साल पूरे होने के बाद PPF खाता मैच्योर होता है। मैच्योरिटी के बाद, पूरे PPF खाते की शेष राशि को निकाला जा सकता है। हालांकि, 6 वर्ष की समाप्ति के बाद, PPF खाताधारक कोई ज़रूरत पड़ने पर अपने खाते से कुछ पैसा निकाल सकते हैं। PPF से पैसा निकालने के लिए राशि की कैल्कुलेशन ऑटोमैटिक PPF कैलकुलेटर द्वारा की जाती है और निम्नलिखित राशियों में से जो कम होती है व निकाली जा सकती है:
विकल्प 1. PPF खाते की बैलेंस राशि का 50% लोन आवेदन के वर्ष से पहले या
विकल्प 2. लोन आवेदन के वर्ष से पहले चौथे वित्तीय वर्ष में PPF खाते के बैलेंस का 50%
ये भी पढ़ें: EPF और PPF में क्या अंतर है?