Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
सार्वजनिक भविष्य निधि या PPF 15 साल की मैच्योरिटी के साथ सरकार समर्थित निवेश है। अपनी जोखिम मुक्त प्रकृति और टैक्स मुक्त रिटर्न उत्पन्न करने की क्षमता के कारण लंबे समय से यह लाखों भारतीयों के बीच एक लोकप्रिय निवेश विकल्प बना हुआ है। क्योंकि ये लम्बे समय का निवेश इसलिए इसके अकाउंट पर नज़र बनाए रखना ज़रूरी है। वर्तमान में, आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से जान सकते हैं कि आपके PPF अकाउंट में कितना बैलेंस बाकी है।
PPF अकाउंट का बैलेंस ऑनलाइन पता करना सरल है और यह सेवा 24×7 उपलब्ध है। हालाँकि, ऑनलाइन PPF सेवाएँ केवल तभी उपलब्ध होती हैं, जब आपका PPF अकाउंट बैंक में होता है। इसका तरीका निम्नलिखित है:
बैंकों द्वारा दी जाने वाली ऑनलाइन सेवाओं में भिन्नता होती है, अतः बैंक के ऑनलाइन पोर्टल द्वारा दी जाने वाली अतिरिक्त सेवाएं भी अलग-अलग हो सकती हैं।
यदि आपका बैंक में PPF अकाउंट है और आपने इंटरनेट/ मोबाइल बैंकिंग को एक्टिव नहीं किया है, तो आप अपनी पासबुक को अपडेट कराकर बैंक PPF अकाउंट के शेष की जाँच पड़ताल कर सकते हैं। बैंक के PPF अकाउंट का बैलेंस जानने का ऑफलाइन तरीका निम्नलिखित है:
भारतीय डाक लंबे समय से भारत में PPF अकाउंट खोलने वाले लोगों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प रहा है, विशेष रूप से देश के ग्रामीण और दूर दराज के क्षेत्रों में जिनके पास सीमित बैंकिंग सुविधाएं हैं। वर्तमान में, डाकघरों में खोले गए PPF अकाउंट को केवल ऑफ़लाइन ही देखा जा सकता है अर्थात डाकघर में ही। यद्यपि डाकघर में PPF अकाउंट के लिए ऑनलाइन सेवाओं की कमी है, लेकिन आपके पास निम्नलिखित तरीके का उपयोग करके PPF अकाउंट में शेष की जांच पड़ताल करने का ऑफ़लाइन विकल्प है: