Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
भारत सरकार समर्थित योजना होने के नाते, पीपीएफ खाते की ब्याज दर (PPF Account interest rate) सभी डाकघरों और बैंकों में समान रूप से रखी जाती है। Q1 FY 2023-24 के लिए वर्तमान लागू डाकघर PPF ब्याज दर 7.1% है ।
PPF की पिछली ब्याज दरें जानने के लिए यहां क्लिक करें ।
डाकघर PPF अकाउंट खोलने के लिए कुछ प्रमुख योग्यता शर्तें निम्नलिखित हैं:
संबंधित पढ़ें: डाकघर निवेश: बचत योजनाएं और ब्याज दरें
डाकघर में लोक भविष्य निधि अकाउंट खोलने के लिए, आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता है-
डाकघर PPF अकाउंट खोलने की प्रक्रिया वर्तमान में ऑफलाइन (कागज आधारित) है और इसके लिए नज़दीकी डाकघर में जाने की आवश्यकता होती है। अकाउंट खोलने की प्रक्रिया का तरीका निम्नलिखित हैं:
पोस्ट ऑफिस PPF अकाउंटधारक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ऐप के ज़रिए ऑनलाइन पैसा जमा कर सकते हैं। अपने डाकघर PPF खाते में पैसा जमा करने के लिए निम्नलिखित तरीके का पालन करें-
स्टेप 1: अपने मोबाइल के संबंधित ऐप स्टोर से IPPB ऐप इंस्टॉल और सेट-अप करें
स्टेप 2: अपने बैंक खाते से अपने IPPB खाते में ऐड करें
स्टेप 3: डाक विभाग (डीओपी) सर्विस पर नेविगेट करें
स्टेप 4: उस खाते का प्रकार चुनें जिसे आप एक्सेस करना चाहते हैं
स्टेप 5: अपना PPF अकाउंट नंबर और DOP कस्टमर आईडी दर्ज करें
स्टेप 6: वह राशि दर्ज करें जिसे आप जमा करना चाहते हैं और ‘Pay’ विकल्प चुनें
स्टेप 7: सभी जानकारियों को वैरिफाई करें और आगे बढ़ें
IPPB ऐप के माध्यम से सफल पेमेंट ट्रांसफर के बाद आपको सूचित किया जाएगा।
पोस्ट ऑफिस पीपीएफ पर लोन (Loan Against PPF Account) के कुछ प्रमुख नियम निम्नलिखित हैं:
आप लोन कब ले सकते हैं?
हालांकि डाकघर PPF अकाउंट 15 साल में मैच्योर होता है, आप PPF खाते के बदले लोन प्राप्त कर सकते हैं जो कि तीसरे वर्ष से लेकर अकाउंट खोलने की तारीख से छठे वर्ष तक गिना जाता है। एक फाइनेंशियल वर्ष में केवल एक ही लोन लिया जा सकता है। दूसरा लोन तब तक प्रदान नहीं किया जाएगा जब तक कि पहले लोन का पूरा भुगतान नहीं किया जाता है।
PPF लोन पर कितना ब्याज लागू है?
आप अपने PPF बैलेंस से कितना लोन ले सकते हैं?
दूसरे वर्ष के अंत में PPF खाते में मौजूदा राशि का 25% तक आप लोन ले सकते हैं।
7वें साल से (अकाउंट खोलने की तारीख से), आप हर साल पोस्ट ऑफिस PPF अकाउंट की मैच्योरिटी तक पार्शल विड्रॉल कर सकते हैं। आप PPF खाते से कितनी राशि निकाल सकते हैं उसके नियम निम्नलिखित हैं:
और पढ़ें: PPF विड्रॉल नियम
डाकघर में खोले गए PPF खाते की कुछ प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं:
यहां पोस्ट ऑफिस पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) अकाउंट खोलने के लाभों की लिस्ट निम्नलिखित है:
| अवधि | ब्याज़ दर (प्रति वर्ष) |
| Q1 FY 2023-24 | 7.1% |
| Q4 FY 2022-23 | 7.1% |
| Q3 FY 2022-23 | 7.1% |
| Q2 FY 2022-23 | 7.1% |
| Q1 FY 2022-23 | 7.1% |
| Q4 FY 2021-22 | 7.1% |
| Q3 FY 2021-22 | 7.1% |
| Q2 FY 2021-22 | 7.1% |
| Q1 FY 2021-22 | 7.1% |
| Q4 FY 2020-21 | 7.1% |
| Q3 FY 2020-21 | 7.1% |
| Q2 FY 2020-21 | 7.1% |
| Q1 FY 2020-21 | 7.1% |
| Q4 FY 2019-20 | 7.9% |
| Q3 FY 2019-20 | 7.9% |
| Q2 FY 2019-20 | 7.9% |
| Q1 FY 2019-20 | 8.0% |
| Q4 FY 2018-19 | 8.0% |
| Q3 FY 2018-19 | 8.0% |
| Q2 FY 2018-19 | 7.6% |
| Q1 FY 2018-19 | 7.6% |
| Q4 FY 2017-18 | 7.6% |
| Q3 FY 2017-18 | 7.8% |
| Q2 FY 2017-18 | 7.8% |
| Q1 FY 2017-18 | 7.9% |
प्रश्न.क्या मैं PPF को पोस्ट ऑफिस से SBI में ट्रांसफर कर सकता हूं?
उत्तर: PPF खाते के ग्राहक अपने PPF खाते को डाकघर से किसी भी अधिकृत बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं। इस मामले में, खाते को एक एक्टिव अकाउंट माना जाएगा।
प्रश्न.क्या डाकघर में PPF अकाउंट खोलना सुरक्षित है?
उत्तर: हां, डाकघर में PPF अकाउंट खोलना उतना ही सुरक्षित है जितना कि किसी अधिकृत बैंक में अकाउंट खोलना। आप IPPB ऐप का उपयोग करके अपने खाते की बैलेंस राशि देख सकते हैं, ऑनलाइन डिपॉज़िट कर सकते हैं, आदि आसानी से कर सकते हैं।
प्रश्न.PPF अकाउंट, बैंक या पोस्ट ऑफिस के लिए कौन सा बेहतर है?
उत्तर: दोनों में समान रूप से लाभ हो रहा है। चाहे आप बैंक या पोस्ट ऑफिस में PPF अकाउंट खोलें, योजना की विशेषताएं समान रहती हैं। इसलिए, अकाउंट खोलने के दोनों तरीके सुरक्षित और सुविधाजनक हैं। यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि बैंकों की तरह, डाकघर अब ग्राहकों के लिए PPF और अन्य सरकारी बचत योजना खातों को ऑनलाइन एक्सेस करने के लिए ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। डाकघर की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आप IPPB ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।