Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) भारत सरकार के द्वारा समर्थित दीर्घकालीन फिक्स्ड रिटर्न निवेश विकल्प है, जो ग्राहकों को टैक्स कटौती का लाभ प्रदान करता है। HDFC उन अधिकृत बैंकों में से एक है जो PPF अकाउंट खोलने की और मॉनिटरिंग सेवायें प्रदान करती हैं। ग्राहक एचडीएफसी बैंक की किसी भी नज़दीकी शाखा में जाकर पीपीएफ अकाउंट खुलवा सकते हैं। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस लेख को पढ़ें।
पीपीएफ अकाउंट की ब्याज दरें वित्त मंत्रालय द्वारा की गई घोषणाओं के मुताबिक बदल सकती हैं (हर तीन महीने में एक बार)। इसकी वर्तमान दर 7.1% है।
ये भी पढ़ें: अपना PPF अकाउंट बैलेंस कैसे जानें?
जिन लोगों का पहले से ही एचडीएफसी बैंक में सेविंग्स अकाउंट है और जो नेट बैंकिंग/ मोबाइल बैंकिंग सुविधा का उपयोग करते हैं, वे किसी भी समय अपना पीपीएफ अकाउंट खुलवा सकते हैं। एचडीएफसी बैंक में PPF अकाउंट ऑनलाइन खोलने के लिए नीचे दी गई प्रकिया का पालन करें:
नोट- एचडीएफसी बैंक में पीपीएफ अकाउंट खुलवाने के लिए आपकी नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सुविधाएँ एक्टिवेट होनी चाहिए। साथ ही, आपका आधार नंबर भी बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए। वहीं आपका मोबाइल नंबर जो बैंक अकाउंट से जुड़ा हुआ है, उसका भी एक्टिव रहना अनिवार्य है।
स्टेप 1: अपने बैंक अकाउंट संबंधी जानकारी का उपयोग करके HDFC नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग में लॉग-इन करें I
स्टेप 2: ऑफ़र्स टैब के तहत ‘Public Provident Fund’ का चयन करें I
स्टेप 3: अगली स्क्रीन पर, आपको एक PPF अकाउंट खोलने संबंधी फॉर्म दिखाई देगा। फॉर्म भरें और फिर वह राशि दर्ज करें जिसे आप जमा करना चाहते हैं I
स्टेप 4: अगर आप सबमिट करने से पहले नॉमिनी जोड़ना चाहते हैं तो उसकी जानकारी दर्ज़ करें और आगे बढ़ें।
स्टेप 5: यदि आपका आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट से लिंक्ड है तो आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा और आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर फॉर्म के सबमिट होने की सूचना दी जाएगी। यदि आपका आधार कार्ड अकाउंट से लिंक नहीं है, तो आपको आगे बढ़ने से पहले उसे लिंक करना होगा।
स्टेप 6: एक बार पीपीएफ अकाउंट खुल जाने के बाद आप अपने बैंक अकाउंट से पीपीएफ अकाउंट में सीधे पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें – नाबालिगों के लिए PPF खाता : योग्यता शर्तें , आवश्यक दस्तावेज़ व टैक्सेशन
बैंक में अपना पीपीएफ अकाउंट ऑफलाइन खोलने के लिए, इन स्टेप्स को फॉलो करें-
स्टेप 1: HDFC बैंक की किसी शाखा में जाकर एप्लीकेशन फॉर्म लेंI
स्टेप 2: पीपीएफ अकाउंट खोलने संबंधी फॉर्म भरें और फिर इसे ज़रूरी KYC दस्तावेजों और पासपोर्ट साइज़ फोटो के साथ सबमिट करें।
स्टेप 3: पीपीएफ अकाउंट खोलने के लिए शुरुआत में आपको न्यूनतम 500 रुपये जमा करने होंगेI
स्टेप 4: एक बार सारी औपचारिकताएं पूरी हो जाने के बाद आपको अपनी पीपीएफ पासबुक मिलेगी जिसमें खाताधारक का नाम, पीपीएफ अकाउंट नंबर, ब्रांच का नाम जैसी सभी जानकारी शामिल होगी।
HDFC बैंक में PPF अकाउंट खुलवाने के लिए योग्यता शर्तें नीचे दी गई हैं:-
एचडीएफसी PPF अकाउंट के ग्राहक कुछ योग्यता शर्तों के तहत इस लोन सुविधा का लाभ उठा सकते हैंI
अगर आप किसी कारणवश समय से पहले अपने पीपीएफ अकाउंट से पैसे निकालना चाहते हैं, तो अकाउंट खोलने के 5 वित्तीय वर्ष पूरे होने के बाद अपने पीपीएफ अकाउंट में जमा राशि का 50% समय से पहले निकाल सकते हैं। 5 साल पूरे हो जाने के बाद पीपीएफ अकाउंट को समय से पहले बंद करना भी संभव है जिस पर आपको दंडस्वरूप कुछ फीस का भुगतान करना होगा। पीपीएफ अकाउंट को समय से पहले बंद करने के लिए मुख्य शर्तें इस प्रकार हैं:
एचडीएफसी PPF अकाउंट बैलेंस को चेक करने के लिए जानकारी नीचे दी गई है:
प्रश्न. क्या एचडीएफसी बैंक में पीपीएफ अकाउंट खोलना सुरक्षित है?
उत्तर: जी हां, एचडीएफसी बैंक में पीपीएफ अकाउंट खोलना पूरी तरह से सुरक्षित है। यह ग्राहकों को अपने ऑनलाइन बैंकिंग अकाउंट का उपयोग करने और किसी भी समय पीपीएफ अकाउंट खोलने की सुविधा प्रदान करता है।
प्रश्न. क्या एचडीएफसी पीपीएफ अकाउंट में एक से ज्यादा नॉमिनी को जोड़ा जा सकता है?
उत्तर: हां, आप अपने पीपीएफ अकाउंट में एक या एक से अधिक नॉमिनी को नामांकित कर सकती हैं। हालांकि, ऐसे मामले में, आपको प्रत्येक नॉमिनी के लिए शेयर का प्रतिशत निर्धारित करना होगा।
प्रश्न. HDFC में PPF ब्याज दर क्या है?
उत्तर: पीपीएफ ब्याज दर सरकार द्वारा निर्धारित की जाती है और यह सभी बैंकों के लिए समान होती है। वर्तमान पीपीएफ ब्याज दर 7.1% निर्धारित की गई हैI
प्रश्न. क्या मैं नेटबैंकिंग के माध्यम से एचडीएफसी बैंक में पीपीएफ अकाउंट खोल सकती हूं?
उत्तर: यदि एचडीएफसी बैंक में आपका सेविंग्स अकाउंट है और आपके अकाउंट से नेट-बैंकिंग हो सकती है, तो आप ऑनलाइन पीपीएफ अकाउंट खोलने के लिए HDFC नेट-बैंकिंग का उपयोग कर सकती हैं।