सिबिल स्कोर
ICICI बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दरें उनके लोन आवेदकों के सिबिल स्कोर के आधार पर तय की जाती हैं। हालांकि, बैंक ने ये नहीं बताया है कि कितने सिबिल स्कोर पर कितनी ब्याज दर ऑफर की जाएगी।
पर्सनल लोन आवेदक EMI/क्रेडिट कार्ड बिलों का समय पर भुगतान कर, कम समय में कई क्रेडिट कार्ड/लोन के लिए आवेदन न करने जैसे तरीके का पालन कर अपने सिबिल स्कोर को बना /सुधार सकते हैं और पर्सनल लोन के लिए अपनी योग्यता में सुधार कर सकते हैं।
पर्सनल लोन आवेदकों को रेगुलरली अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करनी चाहिए। ऐसा करने से रिपोर्ट में कोई गलती होने पर वे समय रहते बैंक/क्रेडिट ब्यूरों को इसकी जानकारी दे सकते हैं। क्रेडिट रिपोर्ट में कोई भी गलती न सिर्फ आपके सिबिल स्कोर को कम कर सकती है, बल्कि पर्सनल लोन के लिए आपकी योग्यता पर गलत प्रभाव भी डाल सकती है। इसके साथ ही कम सिबिल स्कोर भी कम दरों पर ICICI बैंक पर्सनल लोन प्राप्त करने की आपकी संभावना को कम कर सकता है।
इनकम
ICICI बैंक पर्सनल लोन के लिए नौकरीपेशा आवेदकों की न्यूनतम मासिक आय 30,000 रु. होनी चाहिए। गैर-नौकरीपेशा आवेदकों के लिए शर्तें इस प्रकार हैं:-
- न्यूनतम टर्नओवर: पेशेवरों के लिए 15 लाख रु. और नॉन-प्रोफेशनल के लिए 40 लाख रु. (ऑडिट फाइनेंशियल के अनुसार)
- टैक्स के बाद न्यूनतम लाभ: गैर-नौकरीपेशा व्यक्तियों/प्रोपराइटरशिप फर्मों के लिए 2 लाख रु. और गैर-पेशेवरों के लिए 1 लाख रु.
ICICI बैंक ने आवेदकों की इनकम के आधार पर पर्सनल लोन की ब्याज दरों का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, कई NBFC/बैंक अधिक आय वाले आवेदकों को कम ब्याज दरों पर पर्सनल लोन प्रदान करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जिन आवेदकों की आय अधिक होती है उनकी लोन भुगतान क्षमता भी अधिक होती है, जो बैंक/NBFC के लिए क्रेडिट रिस्क को कम करती है। इसलिए आवेदकों को कम ब्याज दरों पर लोन प्रदान किया जाता है।
पेशा
ICICI बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दरें लोन आवेदकों के पेशे (नौकरीपेशा/गैर-नौकरीपेशा) और कार्य अनुभव पर आधारित हैं। हालांकि ICICI बैंक ने पर्सनल लोन आवेदकों को उनके पेशे के आधार पर दी जाने वाली ब्याज दरों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कई बैंक/NBFC अपने लोन आवेदकों के लिए ब्याज दरें तय करते समय इस कारक पर विचार करते हैं। बैंक/NBFC गैर-नौकरपेशा आवेदकों की तुलना में नौकरीपेशा आवेदकों को कम ब्याज दरों पर पर्सनल लोन प्रदान करते हैं।
वहीं नौकरीपेशा आवेदकों में सरकार/PSU के लिए काम करने वाले आवेदकों को अन्य आवेदकों की तुलना में कम ब्याज दरों पर पर्सनल लोन प्रदान किया जाता है, क्योंकि उनकी आय और जॉब सिक्योरिटी आमतौर पर अन्य नौकरीपेशा आवेदकों की तुलना में अधिक होती है। इसके अलावा बैंक/NBFC बहुराष्ट्रीय कंपनियों या प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को कम ब्याज दरों पर पर्सनल लोन ऑफर करते हैं क्योंकि ख़राब आर्थिक परिस्थितियों का सामना करने की उनकी क्षमता आमतौर पर निजी क्षेत्र के अन्य संगठनों की तुलना में बेहतर होती है।
ICICI बैंक के साथ मौजूदा संबंध
ICICI बैंक ने अपने मौजूदा कस्टमर्स को ब्याज पर रियायते देने कि बात का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कई बैंक/एनबीएफसी अपने मौजूदा कस्टमर्स को कम दरों पर पर्सनल लोन ऑफर करते हैं। इसलिए जो लोग ICICI बैंक से पर्सनल लोन प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें पहले जिस बैंक में उनका अकाउंट है, उस बैंक के पर्सनल लोन की ब्याज दरों को चेक करना चाहिए और उसकी तुलना ICICI बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दरों से करनी चाहिए।