Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
SBI म्यूचुअल फंड ने ‘सबसे भरोसेमंद और सम्मानित एसेट मैनेजर’ बनने के उद्देश्य से इस AMC को शुरू किया था और यह फंड मैनेजमेंट में 30 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ आज देश के प्रमुख फंड हाउस में से एक है।
इस पेज पर:
ये AMC स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और AMUNDI (एक फ्रांसीसी अंतरराष्ट्रीय फंड प्रबंधन कंपनी) के बीच ज्वाइंट वेंचर है जो यह अच्छे प्रदर्शन का वादा करने वाले शेयरों में निवेश करती है।
अश्वनी भाटिया SBI फंड्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के MD व CEO हैं , जो आश्वस्त करते हैं कि SBI म्यूचुअल फंड जोखिम देखते हुए अच्छी तरह से शोध किए गए विकल्पों में निवेश करें और इस तरह अपने बेचमार्क में अच्छा प्रदर्शन करे।
SBI द्वारा इक्विटी म्यूचुअल फंड लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप कंपनियों के शेयरों में निवेश करने वाली योजनाएं प्रदान करता है। ये फंड लॉन्ग टर्म के लिए अच्छे रिटर्न (लाभ) ऑफर करते हैं।
मुख्य 5 SBI इक्विटी म्यूचुअल फंड की लिस्ट निम्नलिखित है:
| फंड का नाम | 3 साल में रिटर्न (लाभ) (%) | 5 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | NAV | AUM (₹
करोड़ में) |
| SBI बैंकिंग और वित्तीय सेवा कोष | 15.8 | NA | 18.73 | 892.4 |
| SBI फोकस्ड इक्विटी फंड | 11.06 | 12.98 | 151.25 | 4634.46 |
| SBI ब्लूचिप फंड | 5.32 | 9.52 | 37.29 | 22754.43 |
| SBI इंफ्रास्ट्रक्चर फंड | 5.74 | 9.14 | 15.72 | 522.42 |
| SBI मैग्नम मल्टीकैप फंड | 7.48 | 11.71 | 46.69 | 7582.94 |
SBI डेट म्यूचुअल फंड मुख्य रूप से डेट और रेगुलर इनकम सिक्योरिटी के मिश्रण में निवेश करते हैं। फिक्स्ड इनकम सिक्योरिटीज़ में ट्रेजरी बिल, गवर्नमेंट सिक्योरिटीज़, कॉरपोरेट बॉन्ड , मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स आदि शामिल हैं। इन सिक्योरिटीज़ की एक निश्चित मैच्योरिटी तारीख़ होती है और एक निश्चित ब्याज़ दर मिलती है।
मुख्य 5 SBI डेट म्यूचुअल फंड की लिस्ट निम्नलिखित है:
| फंड का नाम | 3 साल में रिटर्न (लाभ) (%) | 5 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | NAV | AUM (₹
करोड़ में) |
| SBI क्रेडिट रिस्क फंड | 7.4 | 9 | 31.94 | 5396.93 |
| SBI डायनामिक बॉन्ड फंड | 8.19 | 9.53 | 24.52 | 994.13 |
| SBI मैग्नम गिल्ट फंड | 8.72 | 10.78 | 44.26 | 1417.69 |
| SBI मैग्नम इनकम फंड | 8.04 | 9.42 | 49.52 | 1199.68 |
| SBI मैग्नम लो ड्यूरेशन फंड | 7.51 | 8 | 2498.4 | 7565.64 |
SBI द्वारा ऑफर किए गए हाइब्रिड फंड निवेश उद्देश्यों के आधार पर डेट और इक्विटी दोनों में निवेश करते हैं। इन फंड को उन फंड की तुलना में कम जोखिम भरा माना जाता है जो अधिक ब्याज़ दर ऑफर कर सकते हैं।
मुख्य 5 SBI हाइब्रिड म्यूचुअल फंड की लिस्ट निम्नलिखित है:
| फंड का नाम | 3 साल में रिटर्न (लाभ) (%) | 5 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | NAV | AUM (₹
करोड़ में) |
| SBI डेट हाइब्रिड फंड | 4.71 | 7.93 | 39.56 | 1206.27 |
| SBI डायनामिक एसेट एलोकेशन फंड | 8.61 | NA | 13.83 | 668.9 |
| SBI इक्विटी हाइब्रिड फंड | 8.26 | 10.33 | 132.73 | 30028.1 |
| SBI इक्विटी सेविंग फंड | 6.65 | NA | 14.06 | 2079.16 |
| SBI मैग्नम चिल्ड्रन बेनिफिट फंड | 7.4 | 9 | NA | NA |
स्टेप 1: Paisabazaar.com पर, ‘Mutual Fund’ विकल्प का चयन करें
स्टेप 2: यदि आप एक रजिस्टर्ड यूज़र हैं, तो अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड / OTP का उपयोग करके प्लेटफ़ॉर्म पर लॉग इन करें। या एक नया खाता बनाएँ
स्टेप 3: बाईं ओर पर ‘Invest’ > ‘Explore All Funds’ चुनें
स्टेप 4: अपनी पसंद का आदित्य बिड़ला सन लाइफ फंड चुनें। अब, NAV, जोखिम, आदि सहित फंड की सभी जानकारी दिखाई देगी
स्टेप 5: निवेश करने के लिए अपनी इच्छा के अनुसार राशि दर्ज करें, निवेश प्रकार – SIP या लम्पसम चुनें , और ‘Confirm & add to cart’ विकल्प पर क्लिक करें
स्टेप 6: आप प्रमुख भारतीय बैंकों के नेट बैंकिंग का उपयोग करके भुगतान पूरा कर सकते हैं।
म्यूचुअल फंड यूनिट आपको 5 वर्किंग डे के भीतर आवंटित कर दी जाएंगी। यदि आपकी KYC नहीं है, तो आपको म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करने से पहले अपना KYC पूरा करना होगा
KYC (नो योर कस्टमर) ग्राहक पहचान प्रक्रिया होती है और यह उन निवेशकों के लिए अनिवार्य होती है जो म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं । फ्रॉड ट्रांजैक्शन को रोकने के लिए म्यूचुअल फंड निवेश के लिए पूंजी बाज़ार SEBI (सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) द्वारा इसे अनिवार्य कर दिया गया है।
KYC प्रक्रिया निम्नलिखित सेबी-रजिस्टर्ड मध्यस्थों में से किसी के साथ शुरू और पूरी की जा सकती है:
स्टेप 1: फंड हाउस की वेबसाइट या उपर्युक्त KRA की वेबसाइट पर जाएं और अपनी व्यक्तिगत जानकारी और अपने आधार- लिंक्ड मोबाइल नंबर को भरकर एक निवेशक खाता बनाएं ताकि आप उस ओटीपी का उपयोग करके खाते को वैरीफाई कर सकें
स्टेप 2: अपनी पहचान प्रमाण और पता प्रमाण की सेल्फ-अटेस्ट कॉपी अपलोड करें बस इतना ही। आपका eKYC प्रोसेस हो चुका है!
आर. श्रीनिवासन मई 2009 में एक सीनियर फंड मैनेजर के रूप में SBI में शामिल हुए। वह वर्तमान में इक्विटी के प्रमुख के रूप में काम कर रहे हैं और कई फंड को मैनेज भी करते हैं। 25 से अधिक वर्षों के कार्य अनुभव के साथ, श्रीनिवासन कॉमर्स में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और मुंबई विश्वविद्यालय से MFM की डिग्री प्राप्त की है।
सोहिनी अंदानी वर्तमान में SBI के साथ एक पोर्टफोलियो मैनेजर के रूप में काम कर रही हैं। सोहिनी अंदानी पहले ING AMC के साथ काम कर रही थीं। उन्हें सेल्स में 11 वर्षों की रिसर्च का अनुभव है। वह मुंबई विश्वविद्यालय से कॉमर्स में ग्रेजुएट हैं और ICAI से चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं।
ये पहले ASK इनवेस्टमेंट मैनेजर्स के साथ PMS योजनाओं के लिए पोर्टफोलियो मैनेजर के रूप में काम कर रहे थे। रिचर्ड डिसूजा SBI में थीमैटिक फंड को मैनेज करते हैं। वह मुंबई विश्वविद्यालय से साइंस ग्रेजुएट हैं और इन्हें उद्योग में 27 से अधिक वर्षों का अनुभव है।
इक्विटी फंड मैनेजर के रूप में काम करते हुए, दिनेश वर्ष 2012 में SBI में शामिल हुए थे। वह पहले वर्ष 2001 में बोस्टन, USA में काम कर रहे थे। उनके पास IIT मुंबई से बीटेक की डिग्री और MIT से M.S. की डिग्री है। वह CFA संस्थान, USA के चार्टर डिग्री होल्डर भी हैं।
लखनऊ से मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पूरा करने के बाद, अनूप SBI म्यूचुअल फंड में प्रमुख के रूप में शामिल हुए। वह इक्विटी ऑपर्च्युनिटीज फंड और SBI आईटी फंड के लिए फंड मैनेजर भी हैं।
प्रश्न.एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) क्या है?
उत्तर: AMC एक ऐसा संगठन होता है जो कई निवेशकों से जमा किए गए फंड को मैनेज करता है और उन्हें रिटर्न उत्पन्न करने के लिए विभिन्न फाइनेंशियल सिक्योरिटी में निवेश करता है।
प्रश्न.नेट एसेट वैल्यू (NAV) क्या है?
उत्तर: NAV किसी फण्ड की प्रति यूनिट की कीमत होती है। नेट एसेट वैल्यू एक AMC की व्यक्तिगत म्यूचुअल फंड स्कीम के प्रदर्शन को मापता है।
प्रश्न.एंट्री लोड क्या है?
उत्तर: जब कोई निवेशक पहली बार म्यूचुअल फंड स्कीम की यूनिट्स खरीदता है, तो उसे एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा प्रोसेसिंग फीस का एक छोटा सा शुल्क लिया जाता है जिसे एंट्री लोड कहा जाता है।
प्रश्न.एग्ज़िट लोड क्या है?
उत्तर: जब निवेशक म्यूचुअल फंड स्कीम से अपने निवेश को रिडीम करते हैं, तो उनसे प्रोसेसिंग फीस की एक छोटी राशि ली जाती है, जिसे एग्ज़िट लोड के रूप में जाना जाता है। यह तब भी चार्ज किया जाता है जब निवेशक किसी AMC की विभिन्न म्यूचुअल फंड योजनाओं के बीच स्विच (बदलते) करते हैं।