Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
JM फाइनेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी वर्ष 1994 में स्थापित हुई थी, यह JM म्यूचुअल फंड की म्यूचुअल फंड योजनाओं को मैनेज करती है। इसका उद्देश्य सभी प्रोडक्ट और विभिन्न ऐसेट क्लास में रिस्क मैनेजमेंट के साथ अधिक रिटर्न (लाभ) प्राप्त करना है।
इस पेज पर:
दो दशक पहले, लॉन्च के बाद से ही केवल तीन फंड के साथ, यह AMC एक महत्वपूर्ण निवेशक आधार हासिल करने में कामयाब रहा है। वर्तमान में, इसके मैनेजमेंट के तहत 15 म्यूचुअल फंड योजनाएं हैं।
JM फाइनेंशियल AMC के CEO भानु कटोच के पास फाइनेंशियल ज्ञान के साथ बेहतरीन लीडरशिप भी है। उनकी विशेषज्ञता ने निवेशकों को उनके फाइनेंशियल लक्ष्यों को पूरा करने और उनके निवेश प रिटर्न (लाभ) प्राप्त करने में बहुत मदद की है।
अधिक रिटर्न (लाभ) उत्पन्न करने के लक्ष्य के साथ, JM फाइनेंशियल इक्विटी म्यूचुअल फंड विभिन्न मार्केट कैपिटल वाली कंपनियों के शेयरों में निवेश करते हैं। अधिकतम रिटर्न (लाभ) उत्पन्न करने के लिए बदलते बाज़ार के आधार पर, ये फंड इक्विटी में कम से कम 60% निवेश करते हैं और शेष डेट सिक्योरिटी में।
JM फाइनेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा कुछ प्रमुक इक्विटी म्यूचुअल फंड निम्नलिखित हैं:
| फंड का नाम | 3 वर्ष के रिटर्न (लाभ) (%) | 5 वर्ष के रिटर्न (लाभ) (%) | NAV | AUM
(₹ करोड़ में ) |
| JM कोर 11 फंड | 6.21 | 9.43 | 8.34 | 50.88 |
| JM लार्ज कैप फंड | 7.42 | 8.02 | 71.61 | 2197.71 |
| JM मल्टीकैप फंड | 11.34 | 13.81 | 36.12 | 2015.28 |
| JM टैक्स गेन फंड | 11.63 | 13.65 | 19.26 | 32.67 |
JM फाइनेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा ऑफर किए गए डेट म्यूचुअल फंड कॉर्पोरेट बॉन्ड, सरकारी सिक्योरिटीज़, ट्रेजरी बिल, कमर्शियल पेपर और अन्य मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स जैसे फिक्स्ड-इंटरेस्ट जनरेटिंग सिक्योरिटीज़ में निवेश करते हैं। ये फंड ब्याज़ आय और कैपिटल गेन के लाभ प्रदान करते हैं।
कुछ प्रमुख डेट म्यूचुअल फंड्स की लिस्ट निम्नलिखित है
| फंड का नाम | 3 वर्ष के रिटर्न (लाभ) (%) | 5 वर्ष के रिटर्न (लाभ) (%) | NAV | AUM
(₹ करोड़ में ) |
| JM इनकम फंड | 3.08 | 5.52 | 50.52 | 22.63 |
| JM लिक्विड फंड | 7.12 | 7.61 | 53.05 | 2113.04 |
| JM मनी मार्केट फंड | 6.88 | 7.49 | 15.36 | 22.93 |
| JM शॉर्ट टर्म फंड | 3.93 | 6.04 | 25.49 | 46.27 |
JM फाइनेंशियल AMC के हाइब्रिड म्यूचुअल फंड इक्विटी और डेट सिक्योरिटीज़ दोनों में निवेश करते हैं। जोखिम और निवेश लक्ष्य के आधार पर, आप उस फंड को चुन सकते हैं जिसमें आप निवेश करना चाहते हैं।
कुछ प्रमुख हाइब्रिड म्यूचुअल फ़ंड की एक लिस्ट निम्नलिखित है:
| फंड का नाम | 3 वर्ष के रिटर्न (लाभ) (%) | 5 वर्ष के रिटर्न (लाभ) (%) | NAV | AUM
(₹ करोड़ में ) |
| JM आर्बिट्रेज फंड | 5.97 | 6.59 | 25.88 | 73.18 |
| JM इक्विटी हाइब्रिड फंड | 1.42 | 3.39 | 42.62 | 30.74 |
स्टेप 1: Paisabazaar.com पर, ‘Mutual Fund’ विकल्प का चयन करें
स्टेप 2: यदि आप एक रजिस्टर्ड यूज़र हैं, तो अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड / OTP का उपयोग करके प्लेटफ़ॉर्म पर लॉग इन करें। या एक नया खाता बनाएँ
स्टेप 3: बाईं ओर पर ‘Invest’ > ‘Explore All Funds’ चुनें
स्टेप 4: अपनी पसंद का आदित्य बिड़ला सन लाइफ फंड चुनें। अब, NAV, जोखिम, आदि सहित फंड की सभी जानकारी दिखाई देगी।
स्टेप 5: निवेश करने के लिए अपनी इच्छा के अनुसार राशि दर्ज करें, निवेश प्रकार – SIP या लम्पसम , और ‘Confirm & add to cart’ विकल्प पर क्लिक करें
स्टेप 6: आप प्रमुख भारतीय बैंकों के नेट बैंकिंग का उपयोग करके भुगतान पूरा कर सकते हैं।
म्यूचुअल फंड यूनिट आपको 5 वर्किंग डे के भीतर आवंटित कर दी जाएंगी। यदि आपकी KYC नहीं है, तो आपको म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करने से पहले अपना KYC पूरा करना होगा
KYC (नो योर कस्टमर) ग्राहक पहचान प्रक्रिया होती है और यह उन निवेशकों के लिए अनिवार्य होती है जो म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं । फ्रॉड ट्रांजैक्शन को रोकने के लिए म्यूचुअल फंड निवेश के लिए पूंजी बाज़ार SEBI (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) द्वारा इसे अनिवार्य कर दिया गया है।
KYC प्रक्रिया निम्नलिखित सेबी-रजिस्टर्ड मध्यस्थों में से किसी के साथ शुरू और पूरी की जा सकती है:
स्टेप 1: फंड हाउस की वेबसाइट या उपर्युक्त KRA की वेबसाइट पर जाएं और अपनी व्यक्तिगत जानकारी और अपने आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर को भरकर एक निवेशक खाता बनाएं ताकि आप उस ओटीपी का उपयोग करके खाते को वैरीफाई कर सकें।
स्टेप 2: अपनी पहचान प्रमाण और पता प्रमाण की सेल्फ-अटेस्ट कॉपी अपलोड करें
बस इतना ही। आपका eKYC प्रोसेस हो चुका है!
श्री भानु कटोच JM फाइनेंशियल एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के CEO के रूप में 13 वर्षों से काम कर रहे हैं। वह कंपनी के व्यवसाय की गहरी समझ बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं है। इन वर्षों में, श्री भानु को म्यूचुअल फंड, बीमा और दूरसंचार सहित विभिन्न क्षेत्रों का अनुभव प्राप्त किया है।
इक्विटी अनुसंधान और फंड मैनेजमेंट में 16 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, श्री असित भंडारकर वर्तमान में JM फाइनेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी में इक्विटी फंड मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं। वह पहले लोटस इंडिया एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ काम कर रहे थे।
JM फाइनेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के साथ इक्विटी फंड मैनेजर के रूप में काम करने से पहले, श्री संजय छाबरिया लोटस इंडिया AMC के साथ काम कर रहे थे। उनके पास फंड मैनेजमेंट में लगभग 18 साल का अनुभव है।
JM फाइनेंशियल AMC में इक्विटी फंड मैनेजर, श्री चैतन्य चोकसी पहले लोटस AMC के साथ काम कर रहे थे। उन्हें इक्विटी रिसर्च और कैपिटल मार्केट के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों का अनुभव है।
फाइनेंशियल सर्विस में 19 वर्षों के अनुभव के साथ, शालिनी टिबरेला वर्तमान में JM फाइनेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के साथ डेट फंड मैनेजर के रूप में काम कर रही हैं। शालिनी अपने करियर की शुरुआत से ही JM फाइनेंशियल AMC के साथ काम कर रही हैं और JM लिक्विड फंड और JM फाइनेंशियल मार्केट फंड को मैनेज करती हैं।
प्रश्न.एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) क्या है?
उत्तर: AMC एक ऐसा संगठन होता है जो कई निवेशकों से जमा किए गए फंड को मैनेज करता है और उन्हें रिटर्न उत्पन्न करने के लिए विभिन्न फाइनेंशियल सिक्योरिटी में निवेश करता है।
प्रश्न.नेट एसेट वैल्यू (NAV) क्या है?
उत्तर: NAV किसी फण्ड की प्रति यूनिट की कीमत होती है। नेट एसेट वैल्यू एक AMC की व्यक्तिगत म्यूचुअल फंड स्कीम के प्रदर्शन को मापता है।
प्रश्न.एक्सपेंस रेशियो क्या है?
उत्तर:एक्सपेंस रेशियो निवेशकों के ऐसेट मैनेजमेंट के लिए एसेट मैनेजमेंट कंपनियों द्वारा सालाना शुल्क लिया जाता है। यह AMC द्वारा किए गए ऑपरेशन और मैनेजमेंट कॉस्ट को कवर करता है। यह निवेशक द्वारा निवेश की गई कुल ऐेसेट का एक प्रतिशत है।
प्रश्न.एंट्री लोड क्या है?
उत्तर: जब कोई निवेशक पहली बार म्यूचुअल फंड स्कीम की यूनिट्स खरीदता है, तो उसे एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा प्रोसेसिंग फीस का एक छोटा सा शुल्क लिया जाता है जिसे एंट्री लोड कहा जाता है।
प्रश्न.एग्ज़िट लोड क्या है?
उत्तर: जब निवेशक म्यूचुअल फंड स्कीम से अपने निवेश को रिडीम करते हैं, तो उनसे प्रोसेसिंग फीस की एक छोटी राशि ली जाती है, जिसे एग्ज़िट लोड के रूप में जाना जाता है। यह तब भी चार्ज किया जाता है जब निवेशक किसी AMC की विभिन्न म्यूचुअल फंड योजनाओं के बीच स्विच (बदलते) करते हैं।