Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
HSBC इंडिया एसेट मैनेजमेंट कंपनी भारत में HSBC ग्लोबल की निवेश शाखा है जो म्यूचुअल फंड और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस से संबंधित है। इसे वर्ष 2004 में लॉन्च किया गया था, इसने अपने ब्रांड नाम और दुनिया भर में उपस्थिति के कारण हज़ारों निवेशकों को आकर्षित किया है।
HSBC इंडिया एसेट मैनेजमेंट कंपनी के CEO रवि मेनन कम जोखिम को ध्यान में रखते हुए निवेश करते हैं और अच्छे रिटर्न (लाभ) के लिए अधिक जोखिम लेने में विश्वास नहीं करते हैं। उद्योग में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की आशा करते हुए, वह HSBC इंडिया AMC को ऊंचाइयों पर ले जाने की योजना बना रहे हैं।
इस पेज पर:
HSBC AMC इंडिया रिटेल के साथ-साथ संस्थागत (बड़े) निवेशकों को कई म्यूचुअल फंड विकल्प प्रदान करता है। ये ऐसे फंड ऑफर करता है जिसके निवेश पोर्टफोलियो को रिसर्च के बाद बनाया जाता है। ये फंड लाभ, खरीदने व बेचने की आसान प्रक्रिया और वृद्धि जैसी विभिन्न आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।
HSBC AMC के इक्विटी म्यूचुअल फंड ऐसे निवेशकों के लिए है जो लॉन्ग टर्म निवेश विकल्पों की तलाश में हैं। इक्विटी म्यूचुअल फंड डेट और हाइब्रिड फंड की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक जोखिम वाले विकल्प होते हैं, लेकिन यह निवेशकों को अधिक रिटर्न भी दे सकते हैं। ये फंड मुख्य रूप से फाइनेंशियल, निर्माण और IT सेक्टर में निवेश करते हैं। HSBC के कुछ सर्वश्रेष्ठ इक्विटी म्यूचुअल फंड निम्नलिखित हैं:
| फंड का नाम | 3 साल में रिटर्न (%) | 5 वर्ष में रिटर्न (%) | NAV |
AUM (करोड़) |
| HSBC इंफ्रास्ट्रक्चर इक्विटी फंड | -6.49 | -0.86 | 15.43 | 109.05 |
| HSBC लार्ज कैप इक्विटी फंड | 9.4 | 9.79 | 222.75 | 705.3 |
| HSBC मल्टी कैप इक्विटी फंड | 4.49 | 7.83 | 85.44 | 505.81 |
| HSBC स्मॉल कैप इक्विटी फंड | -1.04 | 6.41 | 45.78 | 779.28 |
| HSBC टैक्स सेवर इक्विटी फंड | 6.71 | 8.86 | 37.63 | 159.84 |
HSBC डेट म्यूचुअल फंड स्थिर आय के साथ तुलनात्मक रूप से कम जोखिम वाले निवेश विकल्प होते हैं। इन फंडों के तहत प्रमुख होल्डिंग फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट्स हैं। लघु और मध्यम अवधि के निवेश की तलाश करने वाले निवेशकों को HSBC डेट म्यूचुअल फंड पर विचार करना चाहिए। कुछ महत्वपूर्ण HSBC डेट फंड निम्नलिखित हैं:
| फंड का नाम | 3 साल में रिटर्न (%) | 5 वर्ष में रिटर्न (%) | NAV |
AUM (करोड़) |
| HSBC फ्लेक्सी डेट फंड | 6.5 | 8.47 | 27.2 | 124.28 |
| HSBC डेट फंड | 6.3 | 8.26 | 33.3 | 40.61 |
| HSBC कैश फंड | 7.09 | 7.54 | 1930.46 | 5870.75 |
| HSBC शॉर्ट ड्यूरेशन फंड | 4.37 | 6.56 | 30.8 | 785.6 |
| HSBC लो ड्यूरेशन फंड | 4.37 | 6.56 | 30.8 | 785.6 |
HSBC हाइब्रिड म्यूचुअल फंड का उद्देश्य निवेशकों के लिए सुनिश्चित रिटर्न प्राप्त करने के लिए अलग अलग सेक्टर में निवेश करना है। ये निवेश के लिए सुरक्षित विकल्प हैं क्योंकि इसमें निवेश न तो पूरी तरह से इक्विटी में और न ही डेट में होता हैं। दोनों के बीच एक स्पष्ट संतुलन बनाए रखा जाता है जो बाज़ार में उतार चढ़ाव की स्तिथि में सुरक्षा प्रदान करता है। HSBC हाइब्रिड म्यूचुअल फंड में से कुछ निम्नलिखित हैं:
| फंड का नाम | 3 साल में रिटर्न (%) | 5 वर्ष में रिटर्न (%) | NAV |
AUM (करोड़) |
| HSBC मैनेज्ड सॉल्यूशन इंडिया फंड | 6.51 | 8.95 | 17.82 | 100.11 |
| HSBC रेगुलर सेविंग फंड | 5.56 | 7.6 | 39.21 | 112.98 |
| HSBC इक्विटी हाइब्रिड फंड | – | – | 10.93 | 655.81 |
स्टेप 1: Paisabazaar.com पर, ‘Mutual Fund’ विकल्प का चयन करें
स्टेप 2: यदि आप एक रजिस्टर्ड यूज़र हैं, तो अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड / OTP का उपयोग करके प्लेटफ़ॉर्म पर लॉग इन करें। या एक नया खाता बनाएँ।
स्टेप 3: बाईं ओर पर ‘Invest’ > ‘Explore All Funds’ चुनें
स्टेप 4: अपनी पसंद का आदित्य बिड़ला सन लाइफ फंड चुनें। अब, NAV, जोखिम, आदि सहित फंड की सभी जानकारी दिखाई देगी
स्टेप 5: निवेश करने के लिए अपनी इच्छा के अनुसार राशि दर्ज करें, निवेश प्रकार – SIP या लम्पसम चुनें , और ‘Confirm & add to cart’ विकल्प पर क्लिक करें
स्टेप 6: आप प्रमुख भारतीय बैंकों के नेट बैंकिंग का उपयोग करके भुगतान पूरा कर सकते हैं।
म्यूचुअल फंड यूनिट आपको 5 वर्किंग डे के भीतर आवंटित कर दी जाएंगी। यदि आपकी KYC नहीं है, तो आपको म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करने से पहले अपना KYC पूरा करना होगा
KYC (नो योर कस्टमर) ग्राहक पहचान प्रक्रिया होती है और यह उन निवेशकों के लिए अनिवार्य होती है जो म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं । फ्रॉड ट्रांजैक्शन को रोकने के लिए म्यूचुअल फंड निवेश के लिए पूंजी बाज़ार SEBI (सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) द्वारा इसे अनिवार्य कर दिया गया है।
KYC प्रक्रिया निम्नलिखित सेबी-रजिस्टर्ड मध्यस्थों में से किसी के साथ शुरू और पूरी की जा सकती है:
स्टेप 1: फंड हाउस की वेबसाइट या उपर्युक्त KRA की वेबसाइट पर जाएं और अपनी व्यक्तिगत जानकारी और अपने आधार- लिंक्ड मोबाइल नंबर को भरकर एक निवेशक खाता बनाएं ताकि आप उस ओटीपी का उपयोग करके खाते को वैरीफाई कर सकें
स्टेप 2: अपनी पहचान प्रमाण और पता प्रमाण की सेल्फ-अटेस्ट कॉपी अपलोड करें।
बस इतना ही। आपका eKYC प्रोसेस हो चुका है
IT BHU से B.Tech और IIM से PGDM, HSBC एसेट मैनेजमेंट कंपनी में एक फंड मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं। उनके पास 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में, वह इक्विटी फंड की निगरानी करने वाले इक्विटीज के प्रमुख हैं।
HSBC एसेट मैनेजमेंट (इंडिया) में फिक्स्ड इनकम के वाइस प्रेसिडेंट और फंड मैनेजर हैं। उनके पास 13 वर्षों का अनुभव है जहां उन्होंने बाज़ार की बारीकियों को समझने में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। HSBC में शामिल होने से पहले, कपिल ने अन्य AMC- टॉरस म्यूचुअल फंड, एडलवाइस म्यूचुअल फंड और ट्रांसमार्केट ग्रुप (इंडिया) के साथ काम किया है। उनका तकनीकी ज्ञान और बाज़ार की समझ ने उन्हें विवेकपूर्ण फैसले लेने में सक्षम बनाता है।
HSBC एसेट मैनेजमेंट (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत हैं। लिमिटेड की वाइस प्रेसीडेंट और फिक्स्ड इनकम के क्रेडिट एनालिस्ट के रूप में, अनीता रंगन को फील्ड में 12 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उसे लेहमैन ब्रदर्स, नोमुरा और क्रिसिल के साथ काम करने का शुरुआती अनुभव है। अनीता स्थानीय बॉन्ड बाजारों में कुशल पोर्टफोलियो बनाने के लिए गहन आर्थिक विश्लेषण करती हैं।
HSBC एसेट मैनेजमेंट कम्पनी में अनुसंधान और फंड मैनेजमेंट के क्षेत्र में 11 वर्षों के अनुभव के साथ फंड मैनेजर हैं। वह PGDBM, CA, CS, B.Com (ऑनर्स) के साथ निवेश मैनेजमेंट के वाइस प्रेसीडेंट हैं। वह फंड्स के रिस्क पोर्टफोलियो और क्रेडिट रेट जैसे- HSBC डिविडेंड यील्ड इक्विटी फंड, HSBC इंफ्रास्ट्रक्चर इक्विटी फंड, HSBC रेगुलर सेविंग फंड आदि की निगरानी करते रहे हैं।
प्रश्न.एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) क्या है?
उत्तर: AMC एक ऐसा संगठन होता है जो कई निवेशकों से जमा किए गए फंड को मैनेज करता है और उन्हें रिटर्न उत्पन्न करने के लिए विभिन्न फाइनेंशियल सिक्योरिटी में निवेश करता है।
प्रश्न.नेट एसेट वैल्यू (NAV) क्या है?
उत्तर: NAV किसी फण्ड की प्रति यूनिट की कीमत होती है। नेट एसेट वैल्यू एक AMC की व्यक्तिगत म्यूचुअल फंड स्कीम के प्रदर्शन को मापता है।
प्रश्न.एक्सपेंस रेशियो क्या है?
उत्तर:एक्सपेंस रेशियो निवेशकों के ऐसेट मैनेजमेंट के लिए एसेट मैनेजमेंट कंपनियों द्वारा सालाना शुल्क लिया जाता है। यह AMC द्वारा किए गए ऑपरेशन और मैनेजमेंट कॉस्ट को कवर करता है। यह निवेशक द्वारा निवेश की गई कुल ऐेसेट का एक प्रतिशत है।
प्रश्न.एंट्री लोड क्या है?
उत्तर: जब कोई निवेशक पहली बार म्यूचुअल फंड स्कीम की यूनिट्स खरीदता है, तो उसे एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा प्रोसेसिंग फीस का एक छोटा सा शुल्क लिया जाता है जिसे एंट्री लोड कहा जाता है।
प्रश्न.एग्ज़िट लोड क्या है?
उत्तर: जब निवेशक म्यूचुअल फंड स्कीम से अपने निवेश को रिडीम करते हैं, तो उनसे प्रोसेसिंग फीस की एक छोटी राशि ली जाती है, जिसे एग्ज़िट लोड के रूप में जाना जाता है। यह तब भी चार्ज किया जाता है जब निवेशक किसी AMC की विभिन्न म्यूचुअल फंड योजनाओं के बीच स्विच (बदलते) करते हैं।