Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
फ्रैंकलिन टेम्पलटन के भारतीय कार्यालय को टेम्पलटन एसेट मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लि. के रूप में स्थापित किया गया था। लगभग 2 दशकों के लगातार विकास के साथ, फ्रैंकलिन टेम्पलटन ने भारत के सबसे बड़े विदेशी फंड हाउस में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
इस पेज पर:
एसेट मैनेजमेंट कंपनी अपने ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के माध्यम से मज़बूत व्यावसायिक संबंधों के साथ मिलकर सर्वश्रेष्ठ निवेश समाधान प्राप्त करने की कोशिश करती है। उनका मैनेजमेंट बेहतरीन निवेश समाधान ऑफर करता है, जो निवेशकों के लिए अनेकों निवेश विकल्पों की एक रेंज ऑफर करता है जो निवेशकों को साल-दर-साल आकर्षक रिटर्न देते हैं।
फ्रैंकलिन टेम्पलटन इंडिया के अध्यक्ष संजय सप्रे का मानना है कि समय-समय पर कम मात्रा में निवेश करने से लम्बे समय में प्रभावशाली रिटर्न (लाभ) मिलेगा। वह केवल रिटर्न देने पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय एक लक्ष्य-आधारित निवेश में विश्वास रखते हैं।
AMC इक्विटी, हाइब्रिड और डेट फंड योजनाओं के तहत कई योजनाएं प्रदान करता है-
फ्रैंकलिन टेम्पलटन एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा प्रस्तुत इक्विटी म्यूचुअल फंड सभी क्षेत्रों और मार्केट कैप रेंज में बड़े पैमाने पर डेट और मनी मार्केट में निवेश करते हैं। फंड की शीर्ष होल्डिंग में ICICI बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, HDFC बैंक जैसी कंपनियां शामिल हैं।
फ्रैंकलिन टेम्पलटन एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा ऑफर किए गए सर्वश्रेष्ठ इक्विटी म्यूचुअल फंड की लिस्ट निम्नलिखित है-
| फंड का नाम | 3 साल (%) | 5 वर्ष (%) | NAV | फंड की कीमत (करोड़) |
| फ्रैंकलिन बिल्ड इंडिया फंड | 8.74 | 12.61 | 43.53 | 1316.55 |
| फ्रैंकलिन इंडिया इक्विटी फंड | 5.11 | 9.6 | 593.69 | 11540.78 |
| फ्रेंकलिन इंडिया फोकस्ड इक्विटी फंड | 8.47 | 11.3 | 42.15 | 8653.3 |
| फ्रैंकलिन इंडिया प्राइमा फंड | 6.86 | 12.31 | 996.37 | 7147.94 |
| फ्रैंकलिन इंडिया स्मॉलर कंपनीज़ फंड | 2.83 | 10.26 | 53.47 | 7576.97 |
फ्रैंकलिन टेम्पलटन डेट म्यूचुअल फंड द्वारा डेट म्यूचुअल फंड बॉन्ड और अन्य सिक्योरिटी में निवेश करता है। ये फंड समय-समय पर लाभांश का भुगतान करते हैं जिसमें फंड की सिक्योरिटी और पूंजी पर ब्याज़ शामिल है। ये फंड निवेशकों को मध्यम रिटर्न ऑफर करते हुए टैक्स-बचत लाभ भी देते हैं।
फ्रैंकलिन टेम्पलटन एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा ऑफर सर्वश्रेष्ठ डेट म्यूचुअल फंड की लिस्ट निम्नलिखित है-
| फंड का नाम | 3 साल (%) | 5 वर्ष (%) | NAV | फंड की कीमत (करोड़) |
| फ्रैंकलिन इंडिया बैंकिंग एंड PSU डेट फंड | 8.27 | 8.81 | 16.06 | 162.74 |
| फ्रैंकलिन इंडिया कॉरपोरेट डेट फंड | 8.67 | 9.37 | 71.99 | 870.28 |
| फ्रैंकलिन इंडिया क्रेडिट रिस्क फंड | 8.3 | 9.17 | 20.92 | 7124.75 |
| फ्रेंकलिन इंडिया डायनेमिक एक्यूरल फंड | 9.1 | 10.31 | 72.24 | 3910.34 |
| फ्रैंकलिन इंडिया फ्लोटिंग रेट फंड | 7.12 | 7.18 | 30.29 | 230.51 |
फ्रैंकलिन टेम्पलटन एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा ऑफर किए जाने वाले हाइब्रिड म्यूचुअल फंड एक से अधिक प्रकार की निवेश सिक्योरिटी, जैसे स्टॉक और बॉन्ड में निवेश करते हैं। फंड को नए निवेशकों के लिए आदर्श माना जाता है क्योंकि यह प्रस्तावित रिटर्न और जोखिमों में स्थिरता प्रदान करता है।
फ्रैंकलिन टेम्पलटन एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा ऑफर किए जाने वाले कुछ हाइब्रिड म्यूचुअल फ़ंड की लिस्ट निम्नलिखित है-
| फंड का नाम | 3 साल (%) | 5 वर्ष (%) | NAV | फंड की कीमत (करोड़) |
| फ्रैंकलिन इंडिया डायनेमिक PE रेश्यो फंड ऑफ फंड्स | 8.79 | 9.57 | 39.68 | 977.48 |
| फ्रैंकलिन इंडिया इक्विटी हाइब्रिड फंड | 7.49 | 10.51 | 129.43 | 1946.65 |
| फ्रैंकलिन इंडिया लाइफ स्टेज फंड ऑफ फंड्स 40 एस | 5.77 | 7.89 | 47.22 | 13.63 |
| फ्रैंकलिन इंडिया लाइफ फंड फंड ऑफ फंड्स 50s प्लस | 6.98 | 7.96 | 39.47 | 28.45 |
स्टेप 1: Paisabazaar.com पर, ‘Mutual Fund’ विकल्प का चयन करें
स्टेप 2: यदि आप एक रजिस्टर्ड यूज़र हैं, तो अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड / OTP का उपयोग करके प्लेटफ़ॉर्म पर लॉग इन करें। या एक नया खाता बनाएँ
स्टेप 3: बाईं ओर पर ‘Invest’ > ‘Explore All Funds’ चुनें
स्टेप 4: अपनी पसंद का आदित्य बिड़ला सन लाइफ फंड चुनें। अब, NAV, जोखिम, आदि सहित फंड की सभी जानकारी दिखाई देगी
स्टेप 5: निवेश करने के लिए अपनी इच्छा के अनुसार राशि दर्ज करें, निवेश प्रकार – SIP या लम्पसम चुनें , और ‘Confirm & add to cart’ विकल्प पर क्लिक करें
स्टेप 6: आप प्रमुख भारतीय बैंकों के नेट बैंकिंग का उपयोग करके भुगतान पूरा कर सकते हैं
म्यूचुअल फंड यूनिट आपको 5 वर्किंग डे के भीतर आवंटित कर दी जाएंगी। यदि आपकी KYC नहीं है, तो आपको म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करने से पहले अपना KYC पूरा करना होगा
KYC (नो योर कस्टमर) ग्राहक पहचान प्रक्रिया होती है और यह उन निवेशकों के लिए अनिवार्य होती है जो म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं । फ्रॉड ट्रांजैक्शन को रोकने के लिए म्यूचुअल फंड निवेश के लिए पूंजी बाजार SEBI (सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) द्वारा इसे अनिवार्य कर दिया गया है।
KYC प्रक्रिया निम्नलिखित सेबी-रजिस्टर्ड मध्यस्थों में से किसी के साथ शुरू और पूरी की जा सकती है:
स्टेप 1: फंड हाउस की वेबसाइट या उपर्युक्त KRA की वेबसाइट पर जाएं और अपनी व्यक्तिगत जानकारी और अपने आधार- लिंक्ड मोबाइल नंबर को भरकर एक निवेशक खाता बनाएं ताकि आप उस ओटीपी का उपयोग करके खाते को वैरीफाई कर सकें
स्टेप 2: अपनी पहचान प्रमाण और पता प्रमाण की सेल्फ-अटेस्ट कॉपी अपलोड करें।
बस इतना ही। आपका eKYC प्रोसेस हो चुका है
CFA, PGDM, और CA रोशी जैन वर्तमान में फ्रैंकलिन टेम्पलटन इंडिया AMC लिमिटेड के लिए इक्विटी में वाइस प्रेसीडेंट और पोर्टफोलियो मैनेजर हैं। रोशी जैन स्टॉक प्रदान करने वाले पोर्टफोलियो के निर्माण विचार पर काम करती हैं।
आनंद राधाकृष्णन फ्रैंकलिन टेम्पलटन एसेट मैनेजमेंट कंपनी में इक्विटी के CEO हैं। आनंद राधाकृष्णन के पास कुल 25 साल का अनुभव है। उन्होंने अन्ना विश्वविद्यालय से B.TECH. की पढ़ाई पूरी की और वह IIM, अहमदाबाद से पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के पूर्व छात्र श्रीकेश नायर पिछले 4 सालों से फ्रैंकलिन टेम्पलटन एसेट मैनेजमेंट कंपनी के साथ रिसर्च एनालिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने पहले गोल्डमैन सैक्स एसेट मैनेजमेंट के साथ काम किया है और वे काफी अच्छा औद्योगिक अनुभव रखते हैं।
उद्योग में 19 वर्षों के अनुभव के साथ, आर जानकीरामन फ्रैंकलिन टेम्पलटन एसेट मैनेजमेंट कंपनी में वाइस प्रेसीडेंट हैं। उनके पोर्टफोलियो ऐसे हैं कि वे कैपिटल, कैश फ्लो पर अधिक रिटर्न देने वाले व्यवसायों में निवेश करते हैं। आर जानकीरमन ने अपने आउटपरफॉर्मेंस रिकॉर्ड को बनाए रखने में कामयाबी हासिल की है, और लंबी अवधि में अधिक रिटर्न की दिशा में काम किया है।
प्रश्न.एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) क्या है?
उत्तर: AMC एक ऐसा संगठन होता है जो कई निवेशकों से जमा किए गए फंड को मैनेज करता है और उन्हें रिटर्न उत्पन्न करने के लिए विभिन्न फाइनेंशियल सिक्योरिटी में निवेश करता है।
प्रश्न.नेट एसेट वैल्यू (NAV) क्या है?
उत्तर: NAV किसी फण्ड की प्रति यूनिट की कीमत होती है। नेट एसेट वैल्यू एक AMC की व्यक्तिगत म्यूचुअल फंड स्कीम के प्रदर्शन को मापता है।
प्रश्न.एक्सपेंस रेशियो क्या है?
उत्तर:एक्सपेंस रेशियो निवेशकों के ऐसेट मैनेजमेंट के लिए एसेट मैनेजमेंट कंपनियों द्वारा सालाना शुल्क लिया जाता है। यह AMC द्वारा किए गए ऑपरेशन और मैनेजमेंट कॉस्ट को कवर करता है। यह निवेशक द्वारा निवेश की गई कुल ऐेसेट का एक प्रतिशत है।
प्रश्न.एंट्री लोड क्या है?
उत्तर: जब कोई निवेशक पहली बार म्यूचुअल फंड स्कीम की यूनिट्स खरीदता है, तो उसे एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा प्रोसेसिंग फीस का एक छोटा सा शुल्क लिया जाता है जिसे एंट्री लोड कहा जाता है।
प्रश्न.एग्ज़िट लोड क्या है?
उत्तर: जब निवेशक म्यूचुअल फंड स्कीम से अपने निवेश को रिडीम करते हैं, तो उनसे प्रोसेसिंग फीस की एक छोटी राशि ली जाती है, जिसे एग्ज़िट लोड के रूप में जाना जाता है। यह तब भी चार्ज किया जाता है जब निवेशक किसी AMC की विभिन्न म्यूचुअल फंड योजनाओं के बीच स्विच (बदलते) करते हैं।