Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
एस्सेल फाइनेंस वेल्थ जोन, एस्सेल म्यूचुअल फंड की म्यूचुअल फंड योजनाओं को मैनेज करता है। यह एस्सेल ग्रुप नाम से प्रसिद्ध बिज़नस हाउस का एक हिस्सा है। इसने अपनी शुरुआत से ही शानदार रिटर्न (लाभ) दिया है।
एस्सेल फाइनेंस वेल्थ ज़ोन के CEO मदनगोपाल जालान ने निवेश की BUY & HOLD रणनीति का पालन किया , जिसका उद्देश्य लम्बे समय में रिटर्न (लाभ) प्राप्त करना था । वह उन व्यवसायों में निवेश करने में विश्वास रखता है जिनमें कुशल मैनेजमेंट टीम है ।
इस पेज पर :
AMC ( एसेट मैनेजमेंट कंपनी ) निवेश निर्णय लेने और एक पोर्टफोलियो तैयार करते समय एक व्यापक रणनीति का उपयोग करता है। यह मैक्रो-इकोनॉमिक, टेक्निकल और मार्केट ट्रेंड के रिसर्च के आधार पर जोखिमों को कम करने के लिए विभिन्न ऐसेट क्लास में निवेश करता है।
इक्विटी म्यूचुअल फंड मुख्य रूप से लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी संबंधित विकल्पों में निवेश करते हैं। चूंकि इक्विटी से रिटर्न (लाभ) बाज़ार में उतार-चढ़ाव से जुड़ा होता है, इसलिए ये फाइनेंशियल विकल्प अधिक जोखिम वाले होते हैं। ये फंड लम्बे समय में लाभ कमाना चाहने वाले निवेशकों के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं। एस्सेल AMC द्वारा ऑफर किए गए कुछ प्रमुख इक्विटी म्यूचुअल फंड निम्नलिखित हैं :
| फंड का नाम | 3 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | 5 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | NAV |
AUM (₹ करोड़ में ) |
| एस्सेल मल्टीकैप फंड | – | – | 10.93 | 206.39 |
| एस्सेल लार्ज कैप इक्विटी फंड | 9.31 | 11.37 | 25.33 | 114.64 |
| एस्सेल लार्ज एंड मिडकैप फंड | 9.59 | – | 16.33 | 108.52 |
| एस्सेल लॉन्ग टर्म एडवांटेज फंड | 9.23 | – | 15.28 | 60.14 |
डेट म्यूचुअल फंड मुख्य रूप से डेट सिक्योरिटीज़ में निवेश करते हैं जो निश्चित आय उत्पन्न करते हैं। शॉर्ट टर्म में अपना पैसा निवेश करने और निवेश पर पर्याप्त लाभ कमाने के इच्छुक निवेशक इन फंड को चुन सकते हैं। कुछ प्रमुख एस्सेल डेट म्यूचुअल फंड की लिस्ट निम्नलिखित है:
| फंड का नाम | 3 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | 5 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | NAV |
AUM (₹ करोड़ में ) |
| एस्सेल लिक्विड फंड | 7.08 | 7.58 | 2130.8 | 124.99 |
| एस्सेल अल्ट्रा शॉर्ट टर्म फंड | 6.61 | 7.2 | 2068.67 | 34.27 |
हाइब्रिड म्यूचुअल फंड इक्विटी और डेट सिक्योरिटीज़ दोनों में निवेश करते हैं। चूंकि इक्विटी निवेश का जोखिम डेट विकल्पों के जोखिम से संतुलित होता है, इसलिए ये फंड इक्विटी म्यूचुअल फंड की तुलना में अपेक्षाकृत कम जोखिम वाले होते हैं। एसेल AMC द्वारा ऑफर कुछ प्रमुख हाइब्रिड फंड निम्नलिखित हैं :
| फंड का नाम | 3 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | 5 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | NAV |
AUM (₹ करोड़ में ) |
| एस्सेल इक्विटी हाइब्रिड फंड | – | – | 10.9 | 294.51 |
| एस्सेल रेगुलर सेविंग्स फंड | 6.91 | 8.63 | 21.59 | 40.99 |
| एस्सेल 3 इन 1 फंड | 3.4 | 5.57 | 17.58 | 20.56 |
| एस्सेल आर्बिट्रेज फंड | – | – | 10.55 | 3.6 |
स्टेप 1: Paisabazaar.com पर, ‘Mutual Fund’ विकल्प का चयन करें
स्टेप 2: यदि आप एक रजिस्टर्ड यूज़र हैं, तो अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड / OTP का उपयोग करके प्लेटफ़ॉर्म पर लॉग इन करें। या एक नया खाता बनाएँ
स्टेप 3: बाईं ओर पर ‘Invest’ > ‘Explore All Funds’ चुनें
स्टेप 4: अपनी पसंद का आदित्य बिड़ला सन लाइफ फंड चुनें। अब, NAV, जोखिम, आदि सहित फंड की सभी जानकारी दिखाई देगी
स्टेप 5: निवेश करने के लिए अपनी इच्छा के अनुसार राशि दर्ज करें, निवेश प्रकार – SIP या लम्पसम चुनें , और ‘Confirm & add to cart’ विकल्प पर क्लिक करें
स्टेप 6: आप प्रमुख भारतीय बैंकों के नेट बैंकिंग का उपयोग करके भुगतान पूरा कर सकते हैं।
म्यूचुअल फंड यूनिट आपको 5 वर्किंग डे के भीतर आवंटित कर दी जाएंगी। यदि आपकी KYC नहीं है, तो आपको म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करने से पहले अपना KYC पूरा करना होगा
KYC (नो योर कस्टमर) ग्राहक पहचान प्रक्रिया होती है और यह उन निवेशकों के लिए अनिवार्य होती है जो म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं । फ्रॉड ट्रांजैक्शन को रोकने के लिए म्यूचुअल फंड निवेश के लिए पूंजी बाज़ार SEBI (सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) द्वारा इसे अनिवार्य कर दिया गया है।
KYC प्रक्रिया निम्नलिखित सेबी-रजिस्टर्ड मध्यस्थों में से किसी के साथ शुरू और पूरी की जा सकती है:
स्टेप 1: फंड हाउस की वेबसाइट या उपर्युक्त KRA की वेबसाइट पर जाएं और अपनी व्यक्तिगत जानकारी और अपने आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर को भरकर एक निवेशक खाता बनाएं ताकि आप उस ओटीपी का उपयोग करके खाते को वैरीफाई कर सकें
स्टेप 2: अपनी पहचान प्रमाण और पता प्रमाण की सेल्फ-अटेस्ट कॉपी अपलोड करें।
बस इतना ही। आपका eKYC प्रोसेस हो चुका है
फंड मैनेजर सरवण कुमार एस्सेल फाइनेंस AMC के मुख्य निवेश अधिकारी हैं। फाइनेंशियल मार्केट के 29 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, वह फंड हाउस के निवेश और ऐसेट मैनेजमेंट का ध्यान रखते हैं।
एस्सेल फाइनेंस AMC के फंड मैनेजमेंट वर्टिकल के वाइस प्रेसीडेंट, सूरज मखीजा ने अपने कार्यकाल के दौरान फण्ड का बेहतर प्रदर्शन दिखाई है। चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट और योग्य CA होने के नाते, वे AMC के फंड के प्रदर्शन को ऊंचाइयों पर ले गए हैं और पर्याप्त रिटर्न (लाभ) दिया है।
अर्सेल शाह एस्सेल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के निश्चित आय निवेश के लिए एक वरिष्ठ फंड मैनेजर हैं। वह एक चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं और इनके पास फिक्स्ड इनकम मार्केट में 10 साल का अनुभव है।
मानव विजय एस्सेल AMC में एक वरिष्ठ फंड मैनेजर और वरिष्ठ रिसर्च एनालिस्ट है और विभिन्न म्यूचुअल फंडों के इक्विटी घटक से संबंधित निवेश निर्णय लेते हैं। वह 10 साल के औद्योगिक अनुभव के साथ एक निवेश पेशेवर है
प्रश्न.एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) क्या है?
उत्तर: AMC एक ऐसा संगठन होता है जो कई निवेशकों से जमा किए गए फंड को मैनेज करता है और उन्हें रिटर्न उत्पन्न करने के लिए विभिन्न फाइनेंशियल सिक्योरिटी में निवेश करता है।
प्रश्न.नेट एसेट वैल्यू (NAV) क्या है?
उत्तर: NAV किसी फण्ड की प्रति यूनिट की कीमत होती है। नेट एसेट वैल्यू एक AMC की व्यक्तिगत म्यूचुअल फंड स्कीम के प्रदर्शन को मापता है।
प्रश्न.एक्सपेंस रेशियो क्या है?
उत्तर:एक्सपेंस रेशियो निवेशकों के ऐसेट मैनेजमेंट के लिए एसेट मैनेजमेंट कंपनियों द्वारा सालाना शुल्क लिया जाता है। यह AMC द्वारा किए गए ऑपरेशन और मैनेजमेंट कॉस्ट को कवर करता है। यह निवेशक द्वारा निवेश की गई कुल ऐेसेट का एक प्रतिशत है।
प्रश्न.एंट्री लोड क्या है?
उत्तर: जब कोई निवेशक पहली बार म्यूचुअल फंड स्कीम की यूनिट्स खरीदता है, तो उसे एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा प्रोसेसिंग फीस का एक छोटा सा शुल्क लिया जाता है जिसे एंट्री लोड कहा जाता है।
प्रश्न.एग्ज़िट लोड क्या है?
उत्तर: जब निवेशक म्यूचुअल फंड स्कीम से अपने निवेश को रिडीम करते हैं, तो उनसे प्रोसेसिंग फीस की एक छोटी राशि ली जाती है, जिसे एग्ज़िट लोड के रूप में जाना जाता है। यह तब भी चार्ज किया जाता है जब निवेशक किसी AMC की विभिन्न म्यूचुअल फंड योजनाओं के बीच स्विच (बदलते) करते हैं।