Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
DSP एसेट मैनेजमेंट कंपनी 152 साल पुरानी फाइनेंशियल फर्म का हिस्सा है जिसे DSP ग्रुप कहा जाता है, जिसके प्रमुख श्री हेमेन्द्र कोठारी हैं। इनके पास पिछले 20 वर्षों से निवेश का अनुभव है। DSP म्यूचुअल फंड अपने ग्राहकों को सबसे अच्छा निवेश विकल्प प्रदान करता है, जो लगातार जोखिम और रिटर्न (लाभ) के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है।
उनकी पेशेवर फंड मैनेजमेंट टीम बेहतरीन रिटर्न (लाभ) देने और पोर्टफोलियो जोखिम को कम करने के लिए एक अनुशासित निवेश दृष्टिकोण और एडवांस एनालिटिकल टूल्स का उपयोग करती है।
इस पेज पर :
इससे पहले, DSP म्यूचुअल फंड DSP ग्रुप और ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट फर्म का ज्वाइंट वेंचर था। लेकिन 2018 में, ब्लैकरॉक ने अपनी 40% हिस्सेदारी बेच दी, जिससे DSP म्यूचुअल फंड DSP ग्रुप की सहायक कंपनी बन गई।
DSP AMC द्वारा दिए गए सर्वश्रेष्ठ इक्विटी, हाइब्रिड और डेट म्यूचुअल फंड निम्नलिखित हैं:
DSP AMC के इक्विटी म्युचुअल फंड उन निवेशकों के लिए अच्छा विकल्प है जो लंबी अवधि का निवेश करने को तैयार हैं। चाहे वह नए निवेशक के लिए हो या ऐसे निवेशक जो बाज़ार के उतार-चढ़ाव से अच्छी तरह से वाकिफ हों, इक्विटी फंड निवेश उन के लिए उपयुक्त हैं क्योंकि वे फंड को पनपने और लाभ देने के लिए पर्याप्त समय देते हैं।
कुछ लोकप्रिय DSP इक्विटी म्यूचुअल फंड निम्नलिखित हैं:
| फंड का नाम | 3 वर्ष के रिटर्न (लाभ) (%) | 5 वर्ष के रिटर्न (लाभ) (%) | NAV | AUM (₹ करोड़ में) |
| DSP मिडकैप फंड | 6.47 | 12.74 | 56.06 | 6320.35 |
| DSP टैक्स सेवर फंड | 9.41 | 12.52 | 51.49 | 5642.77 |
| DSP इक्विटी अवसर फंड | 8.72 | 12.29 | 55.84 | 5720.56 |
| DSP स्मॉल कैप फंड | -1.87 | 10.03 | 51.43 | 5272.86 |
| DSP टाइगर फंड | – | – | – | – |
हाइब्रिड म्युचुअल फंड DSP एसेट मैनेजमेंट कंपनी डेट फंड की तुलना में अधिक लाभ प्रदान करने के लिए एक संतुलित पोर्टफोलियो को प्राथमिकता देते हैं। इसका मतलब है कि ऐसेट को इक्विटी के साथ ही साथ डेट सिक्योरिटी में बेहतर रिटर्न (लाभ) देने के उद्देश्य के साथ नि्वेश किया जाता है। यह जोखिम को कम करने में मदद करता है।
कुछ सर्वश्रेष्ठ DSP हाइब्रिड म्युचुअल फंड निम्नलिखित हैं:
| फंड का नाम | 3 वर्ष के रिटर्न (लाभ) (%) | 5 वर्ष के रिटर्न (लाभ) (%) | NAV | AUM (₹ करोड़ में) |
| DSP इक्विटी और बॉन्ड फंड | 6.42 | 10.19 | 148.44 | 6360.93 |
| DSP डायनेमिक एसेट एलोकेशन फंड | 7.34 | 8.72 | 16.72 | 884.37 |
| DSP इक्विटी सेविंग फंड | 6.27 | NA | 13.4 | 1273.67 |
| DSP नियमित सेविंग फंड | 4.24 | NA | 12.3 | 1273.67 |
DSP एसेट मैनेजमेंट कंपनी उन निवेशकों के लिए अपने डेट म्यूचुअल फंड प्रदर्शित करती है, जो अपने निवेश के लिए कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। कॉरपोरेट बॉन्ड, ट्रेजरी बिल्स, सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट्स और विभिन्न कंपनियों के अन्य फिक्स्ड-इंटरेस्ट इंस्ट्रूमेंट्स जैसे डेट सिक्योरिटीज़ में प्रमुख रूप से निवेश करके, इन म्यूचुअल फंड का उद्देश्य ब्याज़ से आय और कैपिटल गेन प्राप्त करना है।
सर्वश्रेष्ठ DSP डेट म्युचुअल फंड निम्नलिखित हैं:
| फंड का नाम | 3 वर्ष के रिटर्न (लाभ) (%) | 5 वर्ष के रिटर्न (लाभ) (%) | NAV | AUM (₹ करोड़ में) |
| DSP गवर्मेंट सिक्योरिटी फंड | 8.36 | 10.14 | 66.78 | 439.92 |
| DSP स्ट्रैटेजिक बॉन्ड फंड | 6.7 | 8.84 | 2376.44 | 875.04 |
| DSP बैंकिंग और PSU डेट फंड | 7.5 | 8.69 | 16.94 | 1763.08 |
| DSP शॉर्ट टर्म फंड | 7.55 | 8.58 | 34.64 | 2611.8 |
| DSP अल्ट्रा शॉर्ट फंड | 6.96 | 7.6 | 2648.81 | 3902.42 |
स्टेप 1: Paisabazaar.com पर, ‘Mutual Fund’ विकल्प का चयन करें
स्टेप 2: यदि आप एक रजिस्टर्ड यूज़र हैं, तो अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड / OTP का उपयोग करके प्लेटफ़ॉर्म पर लॉग इन करें। या एक नया खाता बनाएँ
स्टेप 3: बाईं ओर पर ‘Invest’ > ‘Explore All Funds’ चुनें
स्टेप 4: अपनी पसंद का आदित्य बिड़ला सन लाइफ फंड चुनें। अब, NAV, जोखिम, आदि सहित फंड की सभी जानकारी दिखाई देगी
स्टेप 5: निवेश करने के लिए अपनी इच्छा के अनुसार राशि दर्ज करें, निवेश प्रकार – SIP या लम्पसम चुनें , और ‘Confirm & add to cart’ विकल्प पर क्लिक करें
स्टेप 6: आप प्रमुख भारतीय बैंकों के नेट बैंकिंग का उपयोग करके भुगतान पूरा कर सकते हैं।
म्यूचुअल फंड यूनिट आपको 5 वर्किंग डे के भीतर आवंटित कर दी जाएंगी। यदि आपकी KYC नहीं है, तो आपको म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करने से पहले अपना KYC पूरा करना होगा
KYC (नो योर कस्टमर) ग्राहक पहचान प्रक्रिया होती है और यह उन निवेशकों के लिए अनिवार्य होती है जो म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं । फ्रॉड ट्रांजैक्शन को रोकने के लिए म्यूचुअल फंड निवेश के लिए पूंजी बाज़ार SEBI (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) द्वारा इसे अनिवार्य कर दिया गया है।
KYC प्रक्रिया निम्नलिखित सेबी-रजिस्टर्ड मध्यस्थों में से किसी के साथ शुरू और पूरी की जा सकती है:
स्टेप 1: फंड हाउस की वेबसाइट या उपर्युक्त KRA की वेबसाइट पर जाएं और अपनी व्यक्तिगत जानकारी और अपने आधार- लिंक्ड मोबाइल नंबर को भरकर एक निवेशक खाता बनाएं ताकि आप उस ओटीपी का उपयोग करके खाते को वैरीफाई कर सकें
स्टेप 2: अपनी पहचान प्रमाण और पता प्रमाण की सेल्फ-अटेस्ट कॉपी अपलोड करें
बस इतना ही। आपका eKYC प्रोसेस हो चुका है!
निवेशक की पहचान और पते को वैरीफाई करने के लिए आवश्यक दस्तावेजो़ं की लिस्ट निम्नलिखित है:
म्यूचुअल फंड यूनिट आपको 5 वर्किंग डे के भीतर आवंटित कर दी जाएंगी।
आदित्य खेमखा
आदित्य 2015 से DSP के साथ काम कर रहे हैं और और इन्हें अमेरिका, यूरोपीय संघ, लैटिन अमेरिका, भारत जैसे विभिन्न देशों में काम करने का अनुभव है। वह MSC (फाइनेंस), PGDM (MDI, गुड़गांव),CIIA (UK) और एक CFA (ICFAI) हैं। वह ग्लेनमार्क फार्मा, लेहमन ब्रदर्स और कई अन्य मल्टीनेशन्ल कंपनियों जैसे प्रसिद्ध संस्थानों के साथ काम कर रहे हैं। वह 2018 से DSP हेल्थकेयर फंड को मैनेज कर रहे हैं और AMC की बेहतरी के लिए उनकी रणनीतियां सकारात्मक रूप से काम कर रही हैं।
अनिल घेलानी
अनिल घेलानी DSP समूह में पैसिव निवेश और प्रोडक्ट के प्रमुख हैं। उसी संगठन में, उन्होंने एक बिज़नस हेड और मुख्य निवेश अधिकारी (DSP पेंशन फंड मैनेजर) और जोखिम और मात्रात्मक विश्लेषण ( Risk & Quantitative Analysis team) टीम के लीडर के रूप में कार्य किया है। वह कुछ बेहतरीन फंड जैसे- DSP क्वांट फंड, DSP इक्वल निफ्टी 50 फंड, DSP निफ्टी 50 इंडेक्स फंड और DSP निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स फंड के पोर्टफोलियो जोखिम की निगरानी कर रहे हैं। अनिल ने वाणिज्य में स्नातक की डिग्री (मुंबई विश्वविद्यालय) और वे CFA चार्टर होल्डर (CFA संस्थान USA), चार्टर्ड एकाउंटेंट (ICAI इंडिया) हैं।
अतुल भोले
फाइनेंस उद्योग में 10 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, अतुल भोले DSP AMC में वाइस प्रेसीडेंट-निवेश के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने टाटा एसेट मैनेजमेंट कंपनी के साथ काम किया है जहां उन्होंने टाटा बैलेंस्ड फंड, टाटा मिडकैप ग्रोथ फंड, टाटा इक्विटी P/E फंड के साथ-साथ कई अन्य फंड का मैनेजमेंट और निगरानी की है। DSP में, वह DSP डायनेमिक एसेट एलोकेशन फंड, DSP इक्विटी फंड और DSP इक्विटी एंड बॉन्ड फंड पर काम कर रहे हैं। उन्होंने मैनेजमेंट स्टडीज में मास्टर्स किया है और CA पूरा किया है।
गोपाल अग्रवाल
गोपाल DSP एसेट मैनेजमेंट कंपनी में सीनियर फंड मैनेजर हैं। उनके पास 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर के दौरान शीर्ष AMC के साथ काम किया है- टाटा म्यूचुअल फंड (मुख्य निवेश अधिकारी), मिरे एसेट म्यूचुअल फंड (सीआईओ और रणनीतिकार), SBI म्यूचुअल फंड (फंड मैनेजर)। गोपाल के पास तेल और गैस, पेट्रोकेमिकल्स, कैपिटल गुड्स, पावर, मेटल्स आदि क्षेत्रों के कामकाज की ज़िम्मेदारी है।
प्रश्न.एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) क्या है?
उत्तर: AMC एक ऐसा संगठन होता है जो कई निवेशकों से जमा किए गए फंड को मैनेज करता है और उन्हें रिटर्न उत्पन्न करने के लिए विभिन्न फाइनेंशियल सिक्योरिटी में निवेश करता है।
प्रश्न.नेट एसेट वैल्यू (NAV) क्या है?
उत्तर: NAV किसी फण्ड की प्रति यूनिट की कीमत होती है। नेट एसेट वैल्यू एक AMC की व्यक्तिगत म्यूचुअल फंड स्कीम के प्रदर्शन को मापता है।
प्रश्न.एक्सपेंस रेशियो क्या है?
उत्तर:एक्सपेंस रेशियो निवेशकों के ऐसेट मैनेजमेंट के लिए एसेट मैनेजमेंट कंपनियों द्वारा सालाना शुल्क लिया जाता है। यह AMC द्वारा किए गए ऑपरेशन और मैनेजमेंट कॉस्ट को कवर करता है। यह निवेशक द्वारा निवेश की गई कुल ऐेसेट का एक प्रतिशत है।
प्रश्न.एंट्री लोड क्या है?
उत्तर: जब कोई निवेशक पहली बार म्यूचुअल फंड स्कीम की यूनिट्स खरीदता है, तो उसे एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा प्रोसेसिंग फीस का एक छोटा सा शुल्क लिया जाता है जिसे एंट्री लोड कहा जाता है।
प्रश्न.एग्ज़िट लोड क्या है?
उत्तर: जब निवेशक म्यूचुअल फंड स्कीम से अपने निवेश को रिडीम करते हैं, तो उनसे प्रोसेसिंग फीस की एक छोटी राशि ली जाती है, जिसे एग्ज़िट लोड के रूप में जाना जाता है। यह तब भी चार्ज किया जाता है जब निवेशक किसी AMC की विभिन्न म्यूचुअल फंड योजनाओं के बीच स्विच (बदलते) करते हैं।