Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
सिस्टमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान या SIP से हर महीने म्यूचुअल फ़ंड में निश्चित निवेश किया जाता है। SIP निवेश का बहुत लोकप्रिय माध्यम बन गया है, मार्च 2019 में SIP में 8,000 करोड़ रुपये निवेश किये गए थे, इस राशि का लगभग 55% हिस्सा इक्विटी फ़ंड में निवेश किया गया है। वर्ष 2019 की टॉप SIP की हमारी लिस्ट निम्नलिखित है:
| फंड का नाम | कैटेगरी | 3 वर्ष का रिटर्न/ लाभ | 5 वर्ष का रिटर्न/ लाभ |
| निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड | स्मॉल कैप | 8.16% | 11.87% |
| एल एंड टी मिडकैप फंड | मिडकैप | 8.61% | 12.22% |
| कोटक स्टैंडर्ड मल्टीकैप फंड | मल्टीकैप | 12.99% | 12.78% |
| इंवेसको इंडिया कॉन्ट्रा फंड | कॉन्ट्रा | 13.34% | 12.95% |
| एक्सिस लॉग-टर्म इक्विटी फंड | टैक्स सेविंग (ELSS ) | 15.84% | 12.66% |
ये डाटा 08,नवम्बर 2019 को वैल्यू रिसर्च से लिया गया है
कैटेगिरी: इक्विटी स्माल कैप
AUM: 8,114 करोड़ रुपये
स्थापना की तिथि: 16 सितम्बर 2010
फंड ने लगातार बड़े पैमाने पर अपने बैंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस फंड ने अपने बैंचमार्क (S&, PBSE स्माल कैप TRI) पर 4.94% की तुलना में पिछले 5 वर्षों में 11.87% के रिटर्न/ लाभ देकर सफल प्रदर्शन किया है।
पिछले 3 वर्षों में भी इसका लाभ 8.16% रहा है। वर्ष 2017 के बाद से, फंड को समीर राच द्वारा मैनेज किया गया है जिनके पास 25 से अधिक वर्षों का अनुभव है। फंड ने लार्ज कैप कंपनियों में अपनी पूँजी का 7%, मिड कैप में 22% और स्माल कैप में 71% निवेश किया हुआ है।
हालांकि स्मॉल-कैप कंपनियों में फण्ड का अधिक निवेश इसे जोखिमभरा बनाता है, लेकिन अच्छे स्टॉक चुनने और अच्छे मैनेजमेंट ने आकर्षक रिटर्न/ लाभ प्राप्त किए हैं। चूँकि वर्ष 2018 स्मॉल और मिड कैप शेयरों के लिए बहुत अच्छा साल नहीं था, इसलिए वैल्यूएशन के नज़रिए से फंड में निवेश शुरू करने का यह अच्छा समय हो सकता है।
कैटेगिरी: इक्विटी मिड कैप
AUM: 5,831 करोड़ रुपये(8,नवम्बर 2019 तक)
स्थापना तिथि: 9 अगस्त, 2004
यह फंड मिड कैप कंपनियों में निवेश के लिए जाना जाता है और लगातार अपने बैंचमार्क निफ्टी मिड कैप 100 TRI के लिए बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। फंड ने (04 अक्टूबर, 2019 तक) पिछले 5 वर्षों में 9.43% की तुलना में अपने बैंचमार्क से 12.22% का रिटर्न/ लाभ दिया है।
फंड ने अपनी पूँजी का लगभग 8% लार्ज कैप कंपनियों में निवेश किया है, जबकि 76% हिस्सा मिड कैप और स्मॉल कैप में 16% निवेश किया है।
इसे सौमेंद्र नाथ लाहिड़ी और विहाग नाइक ने मैनेज किया है। अपने पोर्टफोलियो में 82 शेयरों के साथ, फंड ने बाज़ार में अलग अलग निवेश किये हैं। इसका लगभग 45% निवेश फाइनेंशियल, निर्माण और इंजीनियरिंग क्षेत्र में है। फंड उन मिड कैप निवेशकों के लिए आदर्श है जो कम जोखिम लेकर मिड कैप कंपनियों में निवेश द्वारा अधिकतम लाभ प्राप्त करना चाहते हैं।
कैटेगरी: इक्विटी मल्टीकैप
AUM: 26,991 करोड़ रुपये(8,नवम्बर 2019 तक)
स्थापना की तिथि : 11 सितम्बर, 2009
कोटक स्टैंडर्ड मल्टीकैप फंड , कोटक AMC की फ्लैगशिप स्कीम है यह वो स्कीम है, जिसने AMC को लोकप्रिय बनाया है। पिछले 5 वर्षों में इसने 12.78% का बेहतरीन रिटर्न/ लाभ दिया है, जो इसके बैंचमार्क S&P BSE 200 के रिटर्न/ लाभ (9.48%) की तुलना में अधिक है।
इस फंड को वर्ष 2012 से हर्ष उपाध्याय द्वारा मैनेज किया जा रहा है। हर्षा ने निवेशकों को वर्ष 2018 और वर्ष 2019 की अस्थिरता से बचाने के लिए लार्ज कैप कंपनियों को चुना है और अपने फंड की पूँजी का 78% लार्ज कैप में निवेश किया।
मिडकैप में फंड का 20% और स्मॉल कैप में 2% निवेश है। जिससे मिड कैप क्षेत्र में ग्रोथ की संभावनाएं अधिक हैं। यह फंड 51 स्टॉक के साथ बाजार के अलग अलग क्षेत्रों में निवेश करता है। यह फंड कम जोखिम उठाने के इच्छुक निवेशकों के लिए अच्छा है।
कैटगरी: कॉन्ट्रा फंड
AUM: 4,484 करोड़ रुपये(8,नवम्बर 2019 तक)
स्थापना की तिथि: 11 अप्रैल 2007
जैसा कि नाम से पता चलता है, इंवेसको इंडिया कॉन्ट्रा फंड को एक विपरीत रणनीति का पालन करना आवश्यक है। ऐसे शेयरों में निवेश करना जो आमतौर पर बाजार के अनुसार नहीं हैं। फंड ने पिछले 5 वर्षों में 12.95% रिटर्न के साथ अपने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया है।
इस फंड का पिछले 3 वर्षों का रिटर्न 13.34% रहा है। अमित गनात्रा 2012 से फंड को मैनेज कर रहे हैं और ताहिर बादशाह को 2017 में को-मैनेजर के रूप में नियुक्त किया गया था। दोनों फंड मैनेजरों की बाजार में बेहतरीन छवि व अनुभव है जिससे फंड पर अच्छे रिटर्न की संभावना बढ़ जाती है।
फंड का लगभग 67% बड़े कैप में, 27% मिड कैप में और 6% स्मॉल कैप में है। लार्ज कैप शेयरों के लिए अधिक जोखिम अनिश्चितता के समय में फंड को मजबूत बनाता है। बाजार जोखिम और मूल्यांकन के लिए फंड मैनेजरों का संवेदनशील तरीका निवेशकों के लिए इसे एक आकर्षक फंड बनाता है।
श्रेणी: इक्विटी टैक्स सेवर (ELSS)
AUM : 20,425 करोड़ ((8,नवम्बर 2019 तक))
स्थापना की तिथि: 29 दिसंबर, 2009
एक्सिस लॉन्ग टर्म इक्विटी फ़ंड, लॉन्ग टर्म रिटर्न/ लाभ और AUM (एसेट मैनेजमेंट कंपनी) दोनों के लिहाज से म्युचुअल फंड के ELSS कैटेगरी में एक मार्केट लीडर बना हुआ है। साथ ही रिटर्न/ लाभ के नज़रिए से, इस फंड ने अपने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया है।
अपने लॉन्च के बाद से इसे जिनेश गोपानी मैनेज कर रहे हैं, फंड ने पिछले पांच वर्षों में अपने बेंचमार्क बेंचमार्क S&P BSE 200 को पछाड़ कर 13.66% का बेहतरीन रिटर्न/ लाभ दिया है।
फंड ने अपनी पूँजी का 68% लार्ज कैप कंपनियों में, 30% मिड कैप में और लगभग 2% स्मॉल-कैप में निवेश किया है, जिससे निवेशकों को मार्केट में उतार-चढ़ाव के बाद भी लाभ मिलने की संभावना रहती है। अपने पोर्टफोलियो में केवल 33 स्टॉक के साथ और फाइनेंशियल सेक्टर में 41% से अधिक निवेश के साथ, यह फंड और भी शानदार बन कर उभरता है।